प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा पर 6 साल में 550 करोड़ खर्च, ये यात्रा सबसे महंगी
क्या है खबर?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं पर हुए खर्च को लेकर केंद्र सरकार ने गुरुवार को संसद में जवाब दिया है। विदेश मंत्रालय ने राज्यसभा में बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की वर्ष 2021 से लेकर 2026 में जुलाई तक विदेश यात्राओं पर 550 करोड़ रुपये से अधिक का खर्च आया है। इस साल 2026 में जुलाई तक लगभग 74.59 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा का सबसे अधिक खर्च नॉर्वे यात्रा पर आया है।
यात्रा
पिछले साल की यात्रा पर आया सबसे अधिक खर्च
विदेश मामलों के राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने लिखित जवाब में बताया कि 2025 में प्रधानमंत्री की यात्रा पर कुल 187.83 करोड़ रुपये खर्च आया, जो पिछले 6 सालों में सबसे अधिक है।
इस वर्ष में मोदी फ्रांस, अमेरिका, मॉरीशस, थाईलैंड, श्रीलंका, कनाडा, ब्राजील, ब्रिटेन, मालदीव, चीन, जापान, भूटान समेत 23 देश गए थे।
2024 में यात्रा पर लगभग 109.51 करोड़ रुपये, 2023 में 93 करोड़, 2022 में 55 करोड़ और 2021 में 36 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।
यात्रा
किस देश की यात्रा रही सबसे खर्चीली?
प्रधानमंत्री मोदी की इस साल नॉर्वे की यात्रा सबसे महंगी रही, जिसका खर्च 17.46 करोड़ रुपये आया।
इसके बाद इजरायल यात्रा 11.92 करोड़, सेशेल्स 8.22 करोड़, स्वीडन 6.33 करोड़, मलेशिया 5.57 करोड़ और न्यूजीलैंड यात्रा पर 5.44 करोड़ रुपये खर्च आया।
2025 में फ्रांस की यात्रा का खर्च 25.60 करोड़ रुपये आया था। इसके बाद अन्य देशों की यात्रा 10 करोड़ से 18 करोड़ रुपये के बीच हुई है।
2024 में अमेरिका यात्रा पर 15.34 करोड़ रुपये खर्च आया था।
उद्देश्य
मंत्रालय ने बताया यात्रा का उद्देश्य
मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की उच्चस्तरीय यात्राओं से द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर भारत की भागीदारी को मजबूती मिलती है।
यात्राओं से प्रौद्योगिकी, नवाचार, व्यापार-निवेश, रक्षा, ऊर्जा सहयोग और सुदृढ़ आपूर्ति श्रृंखला में साझेदारी को बढ़ावा मिला है।
मंत्रालय ने दौरों के दौरान हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापनों का देशवार विवरण बताया।
इसमें बताया कि भारत को अप्रैल 2021 से दिसंबर 2025 के बीच 381.8 अरब डॉलर (करीब 36.37 लाख करोड़ रुपये) का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्राप्त हुआ।
ट्विटर पोस्ट
प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा पर खर्च
Around 74.5 Cr Rs were spent on PM Modi's foreign visits this year, Parliamentary Papers Show.
— Sidhant Sibal (@sidhant) August 6, 2026
Total cost of PM's all visits since 2021 also given out
Papers say FDI received during April 2021 - December 2025 period was USD 381.8 billion due to PM Modi's foreign visit: https://t.co/biKPTNB8EV pic.twitter.com/IUs9gQ5K9F