NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / INDIA गठबंधन की बैठक: संयोजक पर फैसला नहीं, 13 सदस्यीय समन्वय समिति बनाई गई
    अगली खबर
    INDIA गठबंधन की बैठक: संयोजक पर फैसला नहीं, 13 सदस्यीय समन्वय समिति बनाई गई
    बैठक के दौरान INDIA गठबंधन की पार्टियों के नेता

    INDIA गठबंधन की बैठक: संयोजक पर फैसला नहीं, 13 सदस्यीय समन्वय समिति बनाई गई

    लेखन आबिद खान
    Sep 01, 2023
    04:00 pm

    क्या है खबर?

    मुंबई में जारी विपक्षी गठबंधन INDIA की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। गठबंधन ने अलग-अलग पार्टियों के बीच समन्वय के लिए 13 सदस्यीय समिति का गठन किया है।

    इस समिति में संजय राउत, तेजस्वी यादव, राघव चड्ढा, जावेद अली खान, अभिषेक बनर्जी जैसे नेता शामिल हैं।

    बैठक में आज लोगो का अनावरण भी करना था, जिसे स्थगित कर दिया गया है। खबर है कि आज और भी कई जरूरी फैसले लिए जा सकते हैं।

    सदस्य

    समिति में किसे मिली जगह?

    समिति में कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल, राष्ट्रवादी कांग्रेस (NCP) प्रमुख शरद पवार, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, तृणमूल कांग्रेस महासचिव अभिषेक बनर्जी, आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद राघव चड्ढा शामिल हैं।

    इसके अलावा समाजवादी पार्टी (SP) से जावेद खान, जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के डी राजा, नेशनल कॉन्फ्रेंस के उमर अब्दुल्ला और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की महबूबा मुफ्ती को भी जगह मिली है।

    संकल्प

    बैठक में लिए गए ये संकल्प

    इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, बैठक में विपक्षी पार्टियों ने सहयोग की भावना के साथ लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ने का संकल्प लिया है।

    इसके अलावा विपक्षी दल आम जनता से जुड़े मुद्दों पर देश के विभिन्न हिस्सों में सार्वजनिक रैलियां करेंगे और सीट बंटवारे को लेकर भी जल्द से जल्द चर्चा शुरू की जाएगी।

    'जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया' थीम पर अलग-अलग भाषाओं में संचार और मीडिया रणनीतियों और अभियान बनाए जाएंगे।

    बधाई

    INDIA गठबंधन ने ISRO को दी बधाई

    बैठक के दौरान INDIA ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) को चंद्रयान-3 की सफलता के लिए बधाई दी।

    गठबंधन ने एक प्रस्ताव में कहा, "हम INDIA के घटक दल ISRO की वर्तमान और पूर्व टीमों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए बधाई देते हैं, जिन्होंने हमारे देश को गौरवान्वित किया है। ISRO की क्षमताओं के निर्माण और विस्तार में 6 दशक लगे हैं। चंद्रयान-3 ने दुनिया को रोमांचित कर दिया है।"

    खड़गे

    खड़गे ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना

    बैठक के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर बदले की राजनीति करने का आरोप लगाया।

    उन्होंने कहा, "जैसे-जैसे INDIA गुट मजबूत होता जाएगा, सरकार विपक्षी नेताओं के खिलाफ एजेंसियों का दुरुपयोग बढ़ाती जाएगी। किसानों, युवाओं, महिलाओं, हाशिए पर रहने वाले लोगों, सहित समाज के हर वर्ग को भाजपा के शासन से नुकसान हुआ है।' उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फोटो शेयर कर लिखा, '140 करोड़ भारतीयों ने परिवर्तन लाने का फैसला कर लिया है।'

    बैठक

    न्यूजबाइट्स प्लस

    बता दें कि ये INDIA गठबंधन की तीसरी बैठक है।

    पहली बैठक बिहार की राजधानी पटना में 23 जून को आयोजित की गई थी। इसमें 15 विपक्षी पार्टियों ने हिस्सा लिया था और लोकसभा चुनाव साथ लड़ने पर सहमति बनी थी।

    इसके बाद कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में दूसरी बैठक हुई थी। इसमें 26 पार्टियों ने हिस्सा लिया था और गठबंधन का नाम INDIA रखने का ऐलान किया गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    INDIA
    मुंबई
    कांग्रेस समाचार
    संजय राउत

    ताज़ा खबरें

    अहान पांडे से सिमर भाटिया तक, अब फिल्मी घरानों के इन 5 स्टार किड्स का इंतजार अक्षय कुमार
    करियर बदलने के दौरान पैसे बचाने के लिए किन बातों का रखें ध्यान? पर्सनल फाइनेंस
    डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाकिस्तान युद्धविराम का श्रेय, जानिए क्या दिया बयान अमेरिका
    IPL 2025, एलिमिनेटर: GT बनाम MI मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025

    INDIA

    'जीतेगा भारत' होगी विपक्षी गठबंधन INDIA की टैगलाइन, उद्धव ठाकरे ने दिया था सुझाव कांग्रेस समाचार
    #NewsBytesExplainer: विपक्ष के गठबंधन का INDIA नाम किसने सुझाया था और पर्दे के पीछे क्या-क्या हुआ?  राहुल गांधी
    भाजपा नेता ने विपक्षी गठबंधन का INDIA नाम रखने पर जताई आपत्ति, चुनाव आयोग से शिकायत महाराष्ट्र
    प्रधानमंत्री का विपक्षी गठबंधन INDIA पर हमला, आतंकी संगठनों और ईस्ट इंडिया कंपनी से की तुलना नरेंद्र मोदी

    मुंबई

    ऑनलाइन रोलेक्स घड़ी खरीदना चाहता था व्यक्ति, जालसाजों ने की 8 लाख की ठगी साइबर अपराध
    उबर ग्रीन इलेक्ट्रिक कैब सर्विस मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुई शुरू, जानिए क्या होगा फायदा  उबर
    वियना है दुनिया में रहने योग्य सबसे बेहतर शहर, दिल्ली और मुंबई को मिला यह स्थान ऑस्ट्रिया
    मैक्स हेल्थकेयर के अध्यक्ष अभय सोई की कितनी है संपत्ति? महाराष्ट्र

    कांग्रेस समाचार

    मोदी सरनेम मामला: सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की दोषसिद्धि पर लगाई रोक, सांसदी होगी बहाल राहुल गांधी
    सिख विरोधी दंगे: कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर पर CBI ने लगाया हत्या का आरोप 1984 सिख विरोधी दंगे
    राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल, जल्द ही सदन में दिखाई देंगे राहुल गांधी
    राहुल गांधी सदस्यता बहाल होने के बाद संसद पहुंचे; भाजपा समेत किसने क्या कहा?  राहुल गांधी

    संजय राउत

    महाराष्ट्र: शिवसेना की बागियों से लौटने की अपील, कांग्रेस-NCP से गठबंधन तोड़ने पर विचार को तैयार महाराष्ट्र
    शिवसेना का केंद्रीय मंत्री के शरद पवार को धमकाने का दावा, प्रधानमंत्री से किए सवाल शिवसेना समाचार
    महाराष्ट्र का सियासी संकट: संजय राउत की बागी विधायकों को चुनौती, कहा- मुंबई आकर दिखाएं महाराष्ट्र
    शिवसेना के बागी एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान- किसी भी राष्ट्रीय पार्टी के संपर्क में नहीं महाराष्ट्र
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025