Page Loader
लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: एक जैसा उपनाम और निशान; अरविंद राजभर को ऐसे हुआ नुकसान
उत्तर प्रदेश के घोसी लोकसभा सीट पर ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर हारे (तस्वीर: एक्स/@arvindrajbhar07 )

लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: एक जैसा उपनाम और निशान; अरविंद राजभर को ऐसे हुआ नुकसान

लेखन गजेंद्र
Jun 06, 2024
06:25 pm

क्या है खबर?

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आने के बाद उम्मीदवारों की हार और जीत को लेकर नए-नए दावे और आंकड़े सामने आ रहे हैं। इसमें सबसे दिलचस्प मामला उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में घोसी लोकसभा सीट पर सामने आया है, जिसमें सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSM) के उम्मीदवार को उनका चुनाव निशान ही ले डूबा। घोसी से भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री और SBSM के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर चुनाव लड़ रहे थे, जो हारे हैं।

चुनाव परिणाम

कैसे हारे अरविंद राजभर?

घोसी से NOTA को मिलाकर कुल 29 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे। इसमें अरविंद राजभर समाजवादी पार्टी के राजीव राय से 1.62 लाख वोट से हार गए। राय को जहां 5 लाख वोट मिले, वहीं अरविंद को 3.40 लाख वोट मिले। चुनाव में अरविंद को जबरदस्त चोट पहुंचाई मूलनिवासी समाज पार्टी की लीलावती राजभर ने। इनको चुनाव में कुल 47,537 वोट मिले हैं। दरअसल, लीलावती का चुनाव निशान 'हॉकी' और अरविंद का 'छड़ी' होने से मतदाता भ्रमित हो गए।

नुकसान

कैसे हुआ नुकसान?

उत्तर प्रदेश में पत्रकार अनिल ने एक्स अकाउंट पर चुनाव प्रचार एक पर्चा साझा किया है, जिसमें अरविंद का चुनाव निशान तीसरे और लीलावती का 14वें क्रम पर दिख रहा है। दोनों निशान देखने में एक जैसे लग रहे हैं। इससे संभावना जताई जा रही है कि मतदाताओं ने छड़ी की जगह हॉकी का बटन दबाया। दूसरा दोनों की जाति भी एक थी। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी के बालकृष्ण चौहान ने 2 लाख वोट खींचकर अरविंद को नुकसान पहुंचाया।

ट्विटर पोस्ट

देखिए, कैसे हारे अरविंद राजभर