NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / बिहार: भाजपा और उसके सहयोगियों में सीटों का बंटवारा हुआ, जानें किसे कितनी सीटें मिलीं
    अगली खबर
    बिहार: भाजपा और उसके सहयोगियों में सीटों का बंटवारा हुआ, जानें किसे कितनी सीटें मिलीं
    बिहार में NDA में सीटों का बंटवारा हुआ

    बिहार: भाजपा और उसके सहयोगियों में सीटों का बंटवारा हुआ, जानें किसे कितनी सीटें मिलीं

    लेखन मुकुल तोमर
    Mar 18, 2024
    05:45 pm

    क्या है खबर?

    बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है।

    समझौते के तहत भाजपा राज्य की 40 लोकसभा सीटों में से 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (JDU) 16 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, वहीं चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास पासवान) को 5 सीटें दी गई हैं।

    जीतनराम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को एक-एक सीट मिली है।

    सीटें

    भाजपा और JDU के हिस्से कौन-सी सीटें आईं?

    भाजपा जिन सीटों पर लड़ेंगी, उनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, औरंगाबाद, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, महाराजगंज, सारण, उजियारपुर, बेगूसराय, नवादा, पटना साहिब, पाटलीपुत्र, आरा, बक्सर, अररिया और सासाराम सीटें शामिल हैं।

    JDU के हिस्से जो सीटें आई हैं, उनमें वाल्मीकि नगर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, पूर्णिया, मधेपुरा, गोपालगंज, सिवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालंदा, जहानाबाद और शिवहर सीटें शामिल हैं।

    अन्य पार्टियां

    बाकी पार्टियों को कौन-सी सीटें मिलीं?

    चिराग पासवान की पार्टी को जो 5 सीटें दी गई हैं, उनमें वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया और जमुई शामिल हैं।

    हाजीपुर सीट को लेकर चिराग और उनके चाचा पशुपति पारस के बीच विवाद चल रहा था। ये सीट चिराग को देकर भाजपा ने साफ कर दिया है कि वो उन्हें ही राम विलास पासवान का उत्तराधिकारी मानती है।

    अन्य छोटी पार्टियों की बात करें तो हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा को गया सीट और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को कराकाट सीट मिली है।

    पेच

    चिराग पासवान और उनके चाचा के कारण अटकी हुई थी बातचीत

    बता दें कि बिहार में NDA में सीटों का बंटवारा चिराग पासवान और उनके चाचा पशुपति पारस की वजह से अटकी हुआ था।

    दोनों में ही राम विलास पासवान के निधन के बाद से उनकी विरासत को लेकर विवाद है और पशुपति पारस लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) पर कब्जे करने में कामयाब रहे थे।

    हालांकि, अब भाजपा ने सीट बंटवारे में उन्हें तवज्जो नहीं दी और LJP के हिस्से की सभी सीटें चिराग पासवान के खेमे को दी गई हैं।

    मुकाबला

    बिहार में विपक्षी गठबंधन INDIA से है NDA का मुकाबला

    बिहार की 40 सीटों पर NDA का विपक्षी गठबंधन INDIA से मुकाबला है।

    INDIA में लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल (RJD), कांग्रेस और वामपंथी पार्टियां शामिल हैं। अभी INDIA में सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है।

    2019 में हुए पिछले लोकसभा चुनाव में NDA के हिस्से 39 सीटें आई थीं, वहीं एक सीट कांग्रेस जीती थी।

    INDIA को उम्मीद है कि इस बार राज्य में उसका प्रदर्शन सुधरेगा, वहीं NDA की नजर सभी 40 सीटों पर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बिहार
    भाजपा समाचार
    जनता दल (सेक्युलर)
    लोक जनशक्ति पार्टी

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: SRH बनाम KKR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए अरुण जेटली स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    एकमात्र टेस्ट: इंग्लैंड ने जिम्बाब्वे को दी मात, शोएब बशीर ने झटके 6 विकेट इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    प्रधानमंत्री मोदी 26-27 मई को गुजरात में करेंगे 24,000 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन गुजरात
    राजकुमार राव की पहले दिन छप्परफाड़ कमाई करने वाली फिल्में, एक ने आते ही रचा इतिहास राजकुमार राव

    बिहार

    #NewsBytesExplainer: भाजपा कैसे सम्राट चौधरी को नीतीश कुमार के विकल्प के तौर पर तैयार कर रही? नीतीश कुमार
    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 30 जनवरी के लिए नए भाव, जानिए कितना हुआ बदलाव   पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    राहुल गांधी ने नीतीश कुमार पर सुनाया चुटकुला, बोले- दबाव पड़ते ही यू-टर्न ले लिया राहुल गांधी
    भारत जोड़ो न्याय यात्रा: राहुल गांधी ने बिहार में लगाई किसान चौपाल, सरकार पर निशाना साधा राहुल गांधी

    भाजपा समाचार

    हिमाचल सियासी संकट थमा नहीं? बागी विधायकों से मिले विक्रमादित्य, बीच में छोड़ी कैबिनेट बैठक हिमाचल प्रदेश
    गौतम गंभीर ने राजनीति को कहा अलविदा, बोले- क्रिकेट प्रतिबद्धताओं पर दूंगा ध्यान गौतम गंभीर
    जयंत सिन्हा भी नहीं लड़ेंगे चुनाव, लेकिन पार्टी के साथ करते रहेंगे काम जयंत सिन्हा
    लोकसभा चुनाव: भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी से लड़ेंगे चुनाव लोकसभा चुनाव

    जनता दल (सेक्युलर)

    कर्नाटक: कुमारस्वामी की कुर्सी बचेगी या गिरेगी सरकार? शुक्रवार को हो जाएगा फैसला कर्नाटक
    कर्नाटक सरकार गिरेगी या बचेगी? विधानसभा की कार्यवाही शुरू, थोड़ी देर में हो जाएगा फैसला कर्नाटक
    सुप्रीम कोर्ट पहुंचे कुमारस्वामी कर्नाटक
    कर्नाटक का नाटकः सोमवार तक सदन स्थगित, राज्यपाल की दूसरी डेडलाइन भी खत्म कर्नाटक

    लोक जनशक्ति पार्टी

    महाराष्ट्र के बाद झारखंड में मुश्किलों में भाजपा, सहयोगी पार्टियां बना रही दबाव झारखंड
    जानिए नागरिकता कानून और NRC पर क्या है भाजपा के सहयोगियों का रुख ओडिशा
    बिहार में तय समय पर ही डाले जाएंगे विधानसभा चुनावों के लिए वोट- चुनाव आयोग बिहार
    बिहार विधानसभा चुनावों के लिए गाइडलाइंस जारी; मतदाताओं को मिलेंगे दस्ताने, ऑनलाइन होंगे नामांकन बिहार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025