LOADING...
प्रधानमंत्री मोदी ने की तेल बचाने की अपील, लेकिन 700 गाड़ियों के साथ चले भाजपा नेता
भोपाल में 700 गाड़ियों के साथ पदभार ग्रहण को पहुंचे भाजपा नेता

प्रधानमंत्री मोदी ने की तेल बचाने की अपील, लेकिन 700 गाड़ियों के साथ चले भाजपा नेता

लेखन गजेंद्र
May 12, 2026
04:52 pm

क्या है खबर?

मध्य प्रदेश के भोपाल में एक भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल बचत करने की अपील को नजरअंदाज कर दिया है। दैनिक भास्कर के मुताबिक, भाजपा नेता सौभाग्य सिंह को मध्य प्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम का चेयरमैन बनाया गया तो वे गाड़ियों का काफिला लेकर पदभार ग्रहण करने पहुंच गए। सोमवार को उज्जैन से भोपाल जाते समय उनके साथ कम से कम 700 वाहनों का काफिला था, जो सड़क पर निकला तो जाम की स्थिति पैदा हो गई।

काफिला

कई जगह गाड़ियां टकराई, जाम लगा

रिपोर्ट के मुताबिक, सौभाग्य द्वारा सड़क पर अपना प्रभाव दिखाने के दौरान भोपाल के अरेरा हिल्स से पुरानी जेल घाटी तक यातायात प्रभावित रहा। इस दौरान काफिले के कारण कई जगह जाम की समस्या पैदा हुई तो कहीं, लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। कहीं-कहीं काफिले का गाड़ियों से दूसरी गाड़ियों का टकराव भी देखा गया, जिसमें बड़ा नुकसान नहीं हुआ। सोशल मीडिया पर काफिले के वीडियो को लोगों द्वारा साझा किया जा रहा है और आलोचना की जा रही है।

सवाल

कांग्रेस ने निशाना साधा

कांग्रेस ने काफिले का वीडियो साझा कर एक्स पर लिखा, 'भाजपा नेता सौभाग्य सिंह ठाकुर मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष बने। फिर क्या..भौकाल जमाने के लिए सौभाग्य सिंह ने उज्जैन से भोपाल तक गाड़ियों का लंबा काफिला निकाल दिया। एक तरफ नरेंद्र मोदी देश को पेट्रोल-डीजल कम इस्तेमाल करने का ज्ञान देते हैं, दूसरी तरफ उनकी ही पार्टी के नेता अपील की धज्जियां उड़ाते हैं। ये दिखाता है कि नरेंद्र मोदी को सारा त्याग जनता से ही चाहिए।'

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

कुछ इस तरह धूल उड़ाते निकला काफिला

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

काफिले में शामिल गाड़ियों का दृश्य

Advertisement