NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / मोहन मांझी होंगे ओडिशा के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल की बैठक में फैसला
    अगली खबर
    मोहन मांझी होंगे ओडिशा के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल की बैठक में फैसला
    मोहन मांझी होंगे ओडिशा के नए मुख्यमंत्री

    मोहन मांझी होंगे ओडिशा के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल की बैठक में फैसला

    लेखन भारत शर्मा
    Jun 11, 2024
    06:14 pm

    क्या है खबर?

    ओडिशा विधानसभा चुनाव 2024 में पहली बार पूर्ण बहुमत हासिल करने वाली भाजपा ने राज्य के नए मुख्यमंत्री का नाम तय कर लिया है।

    भाजपा नेता मोहन मांझी राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। इसके साथ ही ओडिशा को 24 साल बाद नया मुख्यमंत्री मिल गया है।

    इसके अलावा प्रवती परिदा और कनक वर्धन सिंह देव उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। राज्य की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को भुवनेश्वर में होगा।

    बैठक

    विधायक दल की बैठक में लगी मांझी के नाम पर मुहर

    नए मुख्यमंत्री का नाम तय करने के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव दोपहर में पर्यवेक्षक के रूप में राजधानी भुवनेश्वर पहुंचे थे।

    इसके बाद वहां भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई गई। उसमें मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा हुई।

    इसके बाद शाम करीब 6 बजे राजनाथ सिंह ने राज्य के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में मोहन मांझी और उपमुख्यमंत्री के रूप में प्रभाती और केवी सिंह के नाम की घोषणा कर दी।

    परिचय

    कौन है मांझी?

    मांझी ओडिशा में आदिवासी समाज का प्रमुख चेहरा हैं और भाजपा ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाकर इस समाज पर अपनी पकड़ मजबूत करने की ओर भी कदम उठाया है।

    मांझी ओडिशा की क्योंझर सीट से विधानसभा चुनाव जीते हैं और यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।

    उन्होंने इस सीट से बीजू जनता दल (BJD) के नीना मांझी को 11,577 वोट से मात दी थी। 52 वर्षीय मांझी चार बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं।

    जानकारी

    मांझी ने सरपंच पद से की थी राजनीतिक करियर की शुरुआत

    मांझी ने अपने रानजीतिक करियर की शुरुआत सरपंच पद से की थी। वह साल 1997 से 2000 तक सरपंच रहे थे। इसके बाद साल 2000 में उन्होंने क्योंझर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा और उसमें जीत हासिल कर विधानसभा का रास्ता तय किया था।

    उपमुख्यमंत्री

    प्रवती और केवी सिंह ने भी दर्ज की है करीबी जीत

    राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाली प्रवती ने निमापारा से विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की है।

    उन्होंने BJD के दिलिप कुमार नायक को 4,588 वोट से मात दी थी।

    ओडिशा के दूसरे उपमुख्यमंत्री बनने जा रहे कनक वर्धन पटनगढ़ से विधायक हैं और उन्होंने एक करीबी मुकाबले में BJD के सरोज कुमार मेहर को 1,357 वोट से मात दी है।

    यह पहली बार होगा जब ओडिशा में दो उपमुख्यमंत्री भी होंगे।

    जीत

    भाजपा ने विधानसभा चुनावों में दर्ज की शानदार जीत

    भाजपा ने विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 147 सीटों में से 78 पर कब्जा जमाते हुए पूर्ण बहुमत हासिल किया है।

    इसी तरह BJD 51 सीटों के साथ बहुमत से दूर रह गई। इसके साथ राज्य में पिछले 24 सालों से बरकरार BJD की सत्ता का अंत हो गया है।

    राज्य में 2000 से 2024 तक नवीन पटनायक मुख्यमंत्री रहे थे। वह 24 साल 98 दिन इस पद पर रहे। अब राज्य को नया मुख्यमंत्री मिल गया है।

    शपथ 

    शपथ ग्रहण समारोह के लिए साधु-संतों को भी भेजा निमंत्रण

    ओडिशा में भाजपा की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह भुवनेश्वर के जनता मैदान पर होगा।

    इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

    इसके अलावा साधु-संतों को भी आमंत्रण भेजा गया है। बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य की जनता से वादा किया था कि उनकी सरकार में कोई उड़िया भाषा बालने वाला व्यक्ति ही मुख्यमंत्री होगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ओडिशा
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    मोहनलाल की इन सुपरहिट फिल्मों के बने हिंदी रीमेक, चमके अक्षय कुमार समेत ये बॉलीवुड सितारे मोहनलाल
    'हेरा फेरी 3' ही नहीं, अक्षय कुमार की यह फिल्म भी छोड़ चुके हैं परेश रावल परेश रावल
    क्या गाड़ी का रंग भी बढ़ाता है गर्मी? जानिए क्या है सच्चाई कार
    यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ने कहा- पाकिस्तानी एजेंट्स से मिली, 2023 से दानिश के संपर्क में थी पाकिस्तान समाचार

    ओडिशा

    बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात 'मिधिली', इन राज्यों पर पड़ेगा असर  चक्रवात
    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पैतृक गांव को 112 साल इंतजार के बाद मिली एक्सप्रेस ट्रेन  द्रौपदी मुर्मू
    ओडिशा में 234 पदों पर निकली भर्ती, कल से करें आवेदन ओडिशा लोक सेवा आयोग
    ओडिशा: वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, डिब्बे का शीशा टूटा वंदे भारत एक्सप्रेस

    भाजपा समाचार

    लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: सरकार बनाने के लिए JDU और TDP से बात करेगी कांग्रेस- रिपोर्ट्स कांग्रेस समाचार
    लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: केरल में पहली बार भाजपा ने जीती सीट केरल
    लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: बिहार में किसे कितनी सीटें मिलने का अनुमान, बड़े चेहरों का क्या हाल? बिहार
    लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: आज शाम जुटेंगे INDIA के नेता, भाजपा ने कल बुलाई NDA की बैठक अमित शाह
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025