NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / उग्रवादी भारत बनाने के लिए हो रहा 'भारत माता की जय' के नारों का दुरुपयोग- मनमोहन
    अगली खबर
    उग्रवादी भारत बनाने के लिए हो रहा 'भारत माता की जय' के नारों का दुरुपयोग- मनमोहन

    उग्रवादी भारत बनाने के लिए हो रहा 'भारत माता की जय' के नारों का दुरुपयोग- मनमोहन

    लेखन मुकुल तोमर
    Feb 23, 2020
    10:49 am

    क्या है खबर?

    पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शनिवार को देश के हालातों पर बड़ा बयान दिया है।

    देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से संबंधित एक किताब के विमोचन के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद और भारत माता की जय के नारों को उपयोग एक उग्रवादी भारत बनाने के लिए हो रहा है।

    इसे उनके भाजपा पर हमले के तौर पर देखा जा रहा है।

    कार्यक्रम में उन्होंने नेहरू की जमकर प्रशंसा की।

    किताब

    'भारत माता कौन है' नामक किताब का विमोचन करने पहुंचे थे मनमोहन सिंह

    मनमोहन सिंह 'भारत माता कौन है?' किताब का विमोचन करने पहुंचे थे जिसे पुरुषोत्तम अग्रवाल और राधा कृष्ण ने लिखा है।

    इसमें नेहरू की सबसे चर्चित किताबों- उनकी आत्मकथा, विश्व इतिहास की झलक और भारत की खोज- समेत उनके भाषणों, लेखों, इंटरव्यू और पत्रों से साम्रगी ली गई है।

    इसमें महात्मा गांधी, भगत सिंह और सरदार पटेल आदि नेताओं का आंकलन भी किया गया है।

    किताब अंग्रेजी में पहले ही आ चुकी है और अब इसका कन्नड़ अनुवाद आया है।

    बयान

    उग्रवादी भारत बनाने के लिए हो रहा राष्ट्रवाद का उपयोग- मनमोहन

    इस मौके पर बोलते हुए मनमोहन सिंह ने देश के मौजूदा हालातों पर चिंता व्यक्त की और "उग्र राष्ट्रवाद" के उभार पर सवाल खड़े किए।

    अपने संबोधन में उन्होंने कहा, "ऐसे समय में इस पुस्तक की खास प्रासंगिकता है जब राष्ट्रवाद और भारत माता की जय के नारे का दुरुपयोग भारत का उग्रवादी और विशुद्ध भावनात्मक विचार बनाने के लिए हो रहा है, जिसमें लाखों निवासी और नागरिक शामिल नहीं हैं।"

    प्रशंसा

    "नेहरू की वजह से आज भारत दुनिया की सबसे बड़ी शक्तियों में शामिल"

    नेहरू की तारीफ करते हुए मनमोहन ने कहा कि आज यदि भारत को दुनिया की एक बड़ी शक्ति माना जाता है तो देश के पहले प्रधानमंत्री को इसका मुख्य निर्माता माना जाना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि नेहरू ने ऐसे समय पर देश का नेतृत्व किया जब ये विषम अस्थिरता के दौर से गुजर रहा था और जीवन के लोकतांत्रिक तरीकों और विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक विचारों को अपना रहा था।

    बयान

    "बिना नेहरू के ऐसा नहीं होता आजाद भारत"

    मनमोहन ने कहा, 'बहुभाषी नेहरू ने आधुनिक भारत के विश्वविद्यालयों, अकादमिक और सांस्कृतिक संस्थानों की नींव रखी। बिना नेहरू के नेतृत्व के आजाद भारत वो नहीं बनता जो ये आज है।'

    नेहरू के बारे में अफवाहें

    नेहरू को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर भी साधा निशाना

    इस दौरान मनमोहन ने नेहरू को लेकर अफवाहें फैलाने वालों पर भी सवाल खड़े किए।

    उन्होंने कहा, "'दुर्भाग्य से एक वर्ग जिसमें या तो इतिहास पढ़ने का धैर्य नहीं है या अपने पूर्वाग्रहों की वजह से, नेहरू की गलत छवि पेश करने की पूरी कोशिश करता है। लेकिन मुझे यकीन है कि इतिहास में फर्जी और झूठे आक्षेपों को खारिज करने तथा सभी चीजों को सही परिप्रेक्ष्य में रखने की क्षमता है।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    एक्स अकाउंट सस्पेंड होने पर रिस्टोर के लिए कैसे करें अपील?  X
    कान्स 2025: चौथी बार रेड कार्पेट पर उतरीं अदिति राव हैदरी, आपने देखा क्या लुक? अदिति राव हैदरी
    #NewsBytesExplainer: असीम मुनीर बने फील्ड मार्शल; क्या होती है ये रैंक, क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं? पाकिस्तान समाचार
    ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला कर सकता है इजरायल, अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में दावा ईरान

    भारत की खबरें

    भाजपा के तीन और कांग्रेस के एक सांसद ने तैयार किए बेरोजगारी भत्ते पर अपने-अपने बिल लोकसभा
    पेंशन बजट कम करने के लिए सैन्यकर्मियों की सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाना चाहते हैं बिपिन रावत भारतीय सेना
    स्थिति का जायजा लेने इसी सप्ताह जम्मू-कश्मीर जाएगा 20 देशों के राजनयिकों का दूसरा दल कश्मीर
    'सुकून की सवारी' पर चोरों का धावा, पांच साल में 20 अरब रुपये के वाहन चोरी! दिल्ली

    भाजपा समाचार

    संसद में लिखित जवाब में सरकार ने कहा- देशव्यापी NRC पर अभी तक कोई फैसला नहीं नरेंद्र मोदी
    कर्नाटक: CAA के खिलाफ नाटक के मामले में स्कूल छात्रों से रोजाना 4-5 घंटे पूछताछ कर्नाटक
    शाहीन बाग में फायरिंग करने वाले को पुलिस ने बताया AAP का सदस्य, परिवार का इनकार दिल्ली पुलिस
    दिल्ली विधानसभा चुनाव: मतदान में स्पाइसजेट का बड़ा सहयोग, वोट डालने के लिए मिलेगी फ्री टिकट! दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025