NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / 'INDIA' बैठक में ममता का प्रस्ताव, वाराणसी से प्रधानमंत्री मोदी के सामने चुनाव लड़ें प्रियंका गांधी
    अगली खबर
    'INDIA' बैठक में ममता का प्रस्ताव, वाराणसी से प्रधानमंत्री मोदी के सामने चुनाव लड़ें प्रियंका गांधी
    INDIA गठबंधन की बैठक में ममता बनर्जी ने प्रियंका गांधी को वाराणसी सीट से चुनाव लड़ने के प्रस्ताव रखा

    'INDIA' बैठक में ममता का प्रस्ताव, वाराणसी से प्रधानमंत्री मोदी के सामने चुनाव लड़ें प्रियंका गांधी

    लेखन आबिद खान
    Dec 20, 2023
    04:09 pm

    क्या है खबर?

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विपक्षी गठबंधन INDIA की बैठक के दौरान वाराणसी सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रियंका गांधी को उतारने का प्रस्ताव पेश किया है। इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है।

    बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी वाराणसी से प्रियंका के चुनाव लड़ने की चर्चाएं थीं, लेकिन बाद में कांग्रेस ने अजय राय को मैदान में उतारा था।

    ममता

    ममता ने कहा- 30 दिसंबर तक हो सीटों का बंटवारा

    बैठक के बाद जब ममता से इस संबंध में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "जो बात हुई है, हम लोग वो सबकुछ नहीं बता सकते।"

    इसके अलावा बैठक में ममता ने 31 दिसंबर तक सीट बंटवारे को अंतिम रूप देने का भी आग्रह किया।

    ममता ने ही INDIA के प्रधानमंत्री उम्मीदवार के तौर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम प्रस्तावित किया था। ममता के इस प्रस्ताव का 12 पार्टियों ने समर्थन किया।

    उत्तर प्रदेश

    प्रियंका की उम्मीदवारी पर क्या बोले उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष?

    18 दिसंबर को कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई की दिल्ली में बैठक हुई थी। इसमें खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल और उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय शामिल हुए थे।

    बैठक के बाद राय ने कहा था, "राष्ट्रीय नेतृत्व जैसे आदरणीय खड़गे जी, राहुल और प्रियंका जी आकर उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ें, ये उनका घर है। राहुल जी हमारे सांसद रहे और मूलत: वो इलाहाबाद से ही हैं।"

    सपा

    सपा बोली- उत्तर प्रदेश में सिर्फ अखिलेश कर सकते हैं भाजपा का मुकाबला

    उत्तर प्रदेश से प्रियंका की उम्मीदवारी पर समाजवादी पार्टी (SP) की भी प्रतिक्रिया आई है।

    सपा नेता अमीक जई ने कहा, "अगर उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर भाजपा का कोई मुकाबला कर सकता है तो वो अखिलेश यादव हैं। कांग्रेस को अपनी लाइन साफ करनी पड़ेगी कि वह क्षेत्रीय दलों के बारे में क्या सोच रही है। ममता बड़ी नेता हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश में कौन -कहां से चुनाव लड़ेगा ये सपा की जिम्मेदारी है।"

    बैठक

    बैठक में क्या-क्या हुआ?

    19 दिसंबर को INDIA गठबंधन की चौथी बैठक दिल्ली में हुई थी। इसमें 27 पार्टियों के कई बड़े नेता शामिल हुए थे।

    बैठक में प्रधानमंत्री चेहरे के अलावा विपक्षी सांसदों के निलंबन और सीट बंटवारे पर चर्चा हुई। खबर है कि सीट बंटवारे का काम इसी महीने पूरा हो सकता है।

    गठबंधन ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) को लेकर भी प्रस्ताव पास किया। इसमें EVM की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नरेंद्र मोदी
    ममता बनर्जी
    प्रियंका गांधी
    लोकसभा

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    नरेंद्र मोदी

    उत्तराखंड सुरंग हादसा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की मुख्यमंत्री धामी से बात, मदद का आश्वासन दिया पुष्कर सिंह धामी
    विश्व कप 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फाइनल में हार के बाद भारतीय ड्रेसिंग रूम में पहुंचे वनडे विश्व कप 2023
    अहमदाबाद में विश्व कप फाइनल कराने पर संजय राउत बोले- मोदी अपना नाम कराना चाहते थे संजय राउत
    मोहम्मद शमी ने जताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार, हार को लेकर कही ये बात मोहम्मद शमी

    ममता बनर्जी

    नीतीश कुमार आज ममता बनर्जी और अखिलेश यादव से मिलेंगे, विपक्षी एकता पर होगी बात नीतीश कुमार
    ममता बनर्जी विपक्ष एकता पर बातचीत को तैयार, कहा- भाजपा को शून्य देखना चाहती हूं  नीतीश कुमार
    पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी ने किया अमर्त्य सेन के आवास के बाहर धरने का आह्वान  पश्चिम बंगाल
    'द केरल स्टोरी' फिल्म को ममता बनर्जी ने बताया 'विकृत कहानी', बंगाल में प्रतिबंध लगाया  पश्चिम बंगाल

    प्रियंका गांधी

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवारी पर प्रियंका गांधी ने क्या कहा? उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी सूची, 40 प्रतिशत टिकटें महिलाओं को कांग्रेस समाचार
    हिजाब विवाद पर प्रियंका गांधी की प्रतिक्रिया, कहा- ​महिलाओं को मर्जी के कपड़े पहनने का अधिकार कर्नाटक
    उत्तर प्रदेश: कर्ज में डूबे व्यापारी ने फेसबुक लाइव पर खाया जहर, पत्नी की मौत फेसबुक

    लोकसभा

    लोकसभा: आचार समिति ने महुआ मोइत्रा को निष्कासित करने की सिफारिश की, सदन में बहस जारी तृणमूल कांग्रेस
    महुआ मोइत्रा नहीं रहीं सांसद, पैसे लेकर सवाल पूछने के आरोप में लोकसभा से निष्कासित महुआ मोइत्रा
    सांसदी जाने के बाद महुआ मोइत्रा ने रखा अपना पक्ष, भाजपा पर बरसीं; जानें क्या-क्या कहा महुआ मोइत्रा
    #NewsBytesExplainer: महुआ मोइत्रा को लोकसभा से क्यों निष्कासित किया गया और मामले में कब क्या हुआ? महुआ मोइत्रा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025