NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / महाराष्ट्र: सांगली से जीते निर्दलीय सांसद विशाल पाटिल कांग्रेस में शामिल, पार्टी का आंकड़ा 100 पहुंचा
    अगली खबर
    महाराष्ट्र: सांगली से जीते निर्दलीय सांसद विशाल पाटिल कांग्रेस में शामिल, पार्टी का आंकड़ा 100 पहुंचा
    महाराष्ट्र के निर्दलीय सांसद विशाल पाटिल कांग्रेस में शामिल (तस्वीर: एक्स/@kharge)

    महाराष्ट्र: सांगली से जीते निर्दलीय सांसद विशाल पाटिल कांग्रेस में शामिल, पार्टी का आंकड़ा 100 पहुंचा

    लेखन गजेंद्र
    Jun 07, 2024
    01:21 pm

    क्या है खबर?

    लोकसभा चुनाव 2024 में महाराष्ट्र के सांगली सीट से मैदान में उतरकर जीतने वाले निर्दलीय उम्मीदवार विशाल पाटिल शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

    पाटिल ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात की और अपना समर्थन दिया।

    पाटिल ने मीडिया से कहा कि कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ना संभव नहीं था, लेकिन लोगों ने कांग्रेस की विचारधारा को ध्यान में रखते हुए उन्हें वोट दिया।

    समर्थन

    कांग्रेस के साथ अब 101 सांसद?

    लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के 99 सांसद जीते हैं। पाटिल के समर्थन देने के बाद पार्टी के सांसदों की संख्या 100 हो गई है।

    इसके अलावा बिहार के पूर्णिया से चुनाव जीते पप्पू यादव भी निर्दलीय खड़े थे, लेकिन उनके पास कांग्रेस की सदस्यता है। इस तरह कांग्रेस के पास 101 सांसद हैं।

    बता दें कि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने पूर्णिया से बीमा भारती को उतार दिया था, जिसके बाद पप्पू यादव निर्दलीय लड़े और 23,847 वोट से जीते।

    पहचान

    कौन हैं विशाल पाटिल?

    विशाल पाटिल का परिवार कांग्रेस से जुड़ा रहा है। उनके दादा वसंतदादा पाटिल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और पिता प्रकाशबापू पाटिल सांगली से 5 बार सांसद रहे हैं।

    प्रकाशबापू का 2005 में निधन होने के बाद उनके बेटे प्रतीक ने सांगली सीट पर उपचुनाव लड़ा और जीता। प्रतीक केंद्र में मंत्री भी रहे।

    प्रतीक ने हाल में राजनीति से सन्यास लिया, जिसके बाद विशाल ने परिवार की राजनीतिक विरासत संभाली। उन्होंने 1 लाख वोटों से भाजपा के संजय पाटिल को हराया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कांग्रेस समाचार
    महाराष्ट्र
    लोकसभा चुनाव

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 में चेन्नई सुपरकिंग्स का सफर हुआ समाप्त, आंकड़ों से जानिए प्रदर्शन  IPL 2025
    SRH बनाम KKR: हेनरिक क्लासेन ने IPL में जड़ा संयुक्त तीसरा सबसे तेज शतक, जानिए रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: ट्रेविस हेड ने इस सीजन में लगाया अपना तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े ट्रेविस हेड
    मध्य प्रदेश: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अश्लील हरकत करने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार मध्य प्रदेश

    कांग्रेस समाचार

    हरियाणा: भाजपा के घिरते ही दुष्यंत चौटाला सक्रिय, बोले- कांग्रेस को समर्थन देने को तैयार दुष्यंत चौटाला
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उठाया सवाल, कांग्रेस ने अंबानी-अडाणी के काले धन से कितने रुपये लिए? नरेंद्र मोदी
    हरियाणा: 3 निर्दलीय विधायकों के समर्थन वापस लेने के बाद क्या गिर जाएगी सरकार? हरियाणा
    सैम पित्रोदा ने अपने बयान पर विवाद के बाद दिया ओवरसीज कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा मल्लिकार्जुन खड़गे

    महाराष्ट्र

    मनी लांड्रिंग मामले में फंसाने की धमकी देकर जालसाज ने ठगे 1.90 लाख रुपये साइबर अपराध
    मुंबई: आंधी से गिरे अवैध होर्डिंग में अब तक 14 की मौत, मामला दर्ज मुंबई
    मुंबई होर्डिंग हादसे के बारे में अब तक क्या-क्या सामने आया? मुंबई
    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 15 मई के लिए जारी हुए नए भाव, कितना हुआ बदलाव?  पेट्रोल-डीजल की कीमतें

    लोकसभा चुनाव

    लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: सुल्तानपुर से मेनका गांधी को मिली हार, सपा उम्मीदवार ने दी मात मेनका गांधी
    लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: राजगढ़ में भाजपा के रोडमल नागर ने हैट्रिक लगाई, दिग्विजय सिंह हारे मध्य प्रदेश
    लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज जीतीं, सोमनाथ भारती हारे नई दिल्ली
    लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: बेगूसराय से गिरिराज सिंह ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत बिहार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025