NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / महाराष्ट्र: मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, शिवसेना को मिला गृह, NCP को वित्त मंत्रालय
    राजनीति

    महाराष्ट्र: मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, शिवसेना को मिला गृह, NCP को वित्त मंत्रालय

    महाराष्ट्र: मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, शिवसेना को मिला गृह, NCP को वित्त मंत्रालय
    लेखन प्रमोद कुमार
    Dec 12, 2019, 06:24 pm 1 मिनट में पढ़ें
    महाराष्ट्र: मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, शिवसेना को मिला गृह, NCP को वित्त मंत्रालय

    महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी की सरकार गठन के लगभग 15 दिन बाद मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो चुका है। शिवसेना के एकनाथ शिंदे को गृह, शहरी विकास, पर्यावरण, PWD, पर्यटन विभाग, NCP के छगन भुजबल को ग्रामीण विकास, सामाजिक न्याय, जल संसाधन और एक्साइज विभाग सौंपा गया है। वहीं कांग्रेस के बालासाहेब थोराट को राजस्व, स्कूल शिक्षा, पशुपालन और मत्स्य विभाग और NCP के जयंत पाटिल को वित्त और योजना, आवास, खाद्य आपूर्ति और श्रमिक विभाग मिला है।

    वित्त मंत्री के लिए लग रहे थे अजित पवार के कयास

    कांग्रेस के नितिन राउत को आदिवासी विकास, अन्य पिछड़ा वर्ग विकास, महिला एवं बाल कल्याण, राहत एवं पुर्नस्थापन और शिवसेना के सुभाष देसाई को उद्योग, उच्च और तकनीकी शिक्षा, खेल और युवा, रोजगार विभाग का मंत्री बनाया गया है। इन मंत्रियों ने 28 नवंबर को मंत्री पद की शपथ ली थी। गौरतलब है कि NCP के अजित पवार को वित्त मंत्री बनाए रखने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन उन्हें कोई मंत्री पद नहीं मिला है।

    देरी पर उठ रहे थे सवाल

    महाराष्ट्र में लगभग एक महीने तक चले सियासी नाटक के बाद शिवसेना, कांग्रेस और NCP के गठबंधन से सरकार बनी थी। 28 नंवबर को शिवसेना के उद्धव ठाकरे ने मुंबई के शिवाजी पार्क में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उसके बाद से मंत्रियों के बंटवारे को लेकर हो रही देरी पर सवाल उठ रहे थे। कहा जा रहा था कि गठबंधन में विभागों के बंटवारे को लेकर सहमति नहीं बनने के कारण यह काम नहीं हो रहा है।

    महीने भर चला था सियासी ड्रामा

    महाराष्ट्र में 24 अक्टूबर को विधानसभा चुनावों के नतीजे घोषित हुए थे, जिनमें किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला था। भाजपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने वाली शिवसेना मुख्यमंत्री पद की मांग को लेकर गठबंधन से अलग हो गई। शिवसेना ने कांग्रेस और NCP के साथ मिलकर सरकार गठन की बातचीत शुरू की, इसी बीच भाजपा ने NCP के अजित पवार के समर्थन से सरकार बना ली। हालांकि, कुछ घंटे बाद यह सरकार गिर गई।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    महाराष्ट्र
    उद्धव ठाकरे
    शिवसेना समाचार
    कांग्रेस समाचार

    महाराष्ट्र

    भाजपा के सबसे ज्यादा सांसद, विधायकों पर दर्ज हैं महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले बिहार
    फडणवीस के इस्तीफे के एक दिन बाद अजित पवार को विदर्भ सिंचाई घोटाले में क्लीन चिट बॉम्बे हाई कोर्ट
    कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव: जानिए कैसे इन चुनावों का नतीजा तय करेगा भाजपा सरकार गिरेगी या रहेगी कर्नाटक
    नागपुर: रूमाल गुम होने पर शिकायत दर्ज कराने पुलिस स्टेशन पहुंचा शख्स अजब-गजब खबरें

    उद्धव ठाकरे

    शरद पवार ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी ने दिया था महाराष्ट्र में साथ सरकार बनाने का प्रस्ताव नरेंद्र मोदी
    ...तो क्या इस कारण "सब पता होते हुए भी" तीन दिन के मुख्यमंत्री बने थे फडणवीस? महाराष्ट्र
    अटक सकती है मोदी सरकार की बुलेट ट्रेन परियोजना, उद्धव ठाकरे ने दिए समीक्षा के आदेश नरेंद्र मोदी
    महाराष्ट्र: सरकार और गठबंधन की चुनौतियों से निपटने के लिए ये है उद्धव ठाकरे की टीम महाराष्ट्र

    शिवसेना समाचार

    क्या है राज्यसभा का गणित और नागरिकता संशोधन बिल पारित कराने के लिए भाजपा की योजना? कांग्रेस समाचार
    नागरिकता संशोधन बिल पर शिवेसना का यू-टर्न; पहले किया विरोध, फिर "राष्ट्रहित" में किया समर्थन मुस्लिम
    नागरिकता संशोधन बिल: शिवसेना का सरकार पर हमला, कहा- हिंदुओं और मुस्लिमों में किया अदृश्य बंटवारा नरेंद्र मोदी
    महाराष्ट्र: उद्धव सरकार ने विधानसभा में साबित किया बहुमत, भाजपा का वॉक आउट भारतीय जनता पार्टी

    कांग्रेस समाचार

    लोकसभा से पारित हुआ विवादित नागरिकता (संशोधन) बिल, अब राज्यसभा में असली चुनौती लोकसभा
    नागरिकता संशोधन बिल: लोकसभा में अमित शाह का कांग्रेस पर तीखा हमला, जानें क्या कुछ कहा आम आदमी पार्टी समाचार
    अमित शाह ने लोकसभा में पेश किया नागरिकता (संशोधन) बिल, जानें कौन-कौन विरोध में असम
    कर्नाटक: येदियुरप्पा सरकार के लिए अहम दिन, आज घोषित होंगे उपचुनावों के नतीजे कर्नाटक

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023