
महाराष्ट्र: शिवसेना नेता संजय राउत को धमकी देने के मामले में करीबी मयूर शिंदे गिरफ्तार
क्या है खबर?
महाराष्ट्र में शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) नेता और सांसद संजय राउत को जान से मारने की धमकी देने के मामले में मयूर शिंदे को गिरफ्तार किया गया है।
मुंबई पुलिस के मुताबिक, शिंदे संजय राउत के भाई सुनील राउत के करीबी हैं। धमकी मामले में पुलिस ने अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि शिंदे ने राउत की सुरक्षा बढ़ाने के लिए यह झांसा दिया था और दूसरे से कॉल करवाई थी।
कार्रवाई
सुनील राउत के साथ कई वर्षों से काम कर रहे शिंदे
पुलिस ने बताया कि भांडुप विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुनील राउत के साथ शिंदे कई सालों से काम कर रहे थे। अब वह किसी दूसरे पार्टी के साथ जुड़ गये हैं।
बता दें, 9 जून को सुनील राउत ने मीडिया को बताया कि उनके मोबाइल पर कॉल करके संजय राउत को गोली मारने की धमकी दी गई। धमकी देने वालों ने कहा कि अपने भाई से कहो कि सुबह-सुबह मीडिया में बोलना बंद करे, वरना उसे गोली मार दी जाएगी।