Page Loader
स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद NCP शरद गुट में शामिल हुए, लड़ेंगे विधानसभा चुनाव 
स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद NCP शरद पवार गुट मेंं शामिल हो गए हैं

स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद NCP शरद गुट में शामिल हुए, लड़ेंगे विधानसभा चुनाव 

लेखन आबिद खान
Oct 27, 2024
04:53 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों से ठीक पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP शरद पवार गुट) का दामन थाम लिया है। हाथोंहाथ उन्हें पार्टी से टिकट भी मिल गया है और वे अणुशक्ति नगर से चुनाव लड़ेंगे। फहाद पहले समाजवादी पार्टी (SP) में थे और इसकी युवा इकाई समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष भी थे। NCP नेता और पूर्व राज्य मंत्री जयंत पाटिल ने कहा कि फहाद पार्टी में शामिल हो गए हैं।

तीसरी सूची 

NCP ने जारी की तीसरी सूची

NCP शरद ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची भी जारी कर दी है। इसमें फहाद समेत 9 प्रत्याशियों के नाम हैं। पार्टी ने करंजा से ज्ञायक पटणी, हिंगणघाट से अतुल वांदिले, हिंगणा से रमेश बंग, चिंचवड से राहुल कलाटे, भोसरी से अजित गव्हाणे, माझलगाव से मोहन बाजीराव जगताप, परळी से राजेसाहेब देशमुख और मोहोल से सिद्धी रमेश कदम को उम्मीदवार बनाया है। NCP शरद अब तक 76 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

चुनाव

नवाब मलिक की बेटी को चुनौती देंगे फहाद 

अणुशक्ति नगर सीट से NCP (अजित पवार) ने सना मलिक को उम्मीदवार बनाया है। सना मलिक नवाब मलिक की बेटी हैं। नवाब मलिक फिलहाल इस सीट से विधायक हैं। फहाद 2022 में SP में शामिल हुए थे। इससे पहले वे कई छात्र संघों में काम कर चुके हैं। वे नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (CAA) के खिलाफ आयोजित रैलियों का भी हिस्सा रहे हैं। फहाद ने 16 फरवरी, 2023 को स्वरा भास्कर से शादी की थी।