NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / महाराष्ट्र: एकनाथ शिंदे को शिवसेना विधायक दल का नेता चुना गया, मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ?
    अगली खबर
    महाराष्ट्र: एकनाथ शिंदे को शिवसेना विधायक दल का नेता चुना गया, मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ?
    एकनाथ शिंदे को शिवसेना विधायक दल का नेता चुना गया

    महाराष्ट्र: एकनाथ शिंदे को शिवसेना विधायक दल का नेता चुना गया, मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ?

    लेखन गजेंद्र
    Nov 25, 2024
    02:21 pm

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में भाजपा नेतृत्व वाली महायुति गठबंधन को बहुमत मिलने के बाद रविवार देर शाम एकनाथ शिंदे को शिवसेना विधायक दल का नेता चुना गया है।

    मुख्यमंत्री शिंदे की अध्यक्षता में हुई पार्टी की बैठक में उदय सामंत ने यह प्रस्ताव पेश किया, जिस पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

    बैठक के बाद सामंत ने बताया कि पार्टी ने कैबिनेट से लेकर शपथ ग्रहण की प्रक्रिया में शिंदे को सभी फैसले लेने का अधिकार दिया है।

    बैठक

    महायुति के नेताओं की दिल्ली में बैठक

    बैठक के बाद औरंगाबाद पश्चिम से चुने गए नवनिर्वाचित शिवसेना विधायक संजय शिरसाट ने बताया कि सोमवार को दिल्ली में महायुति के नेताओं की बैठक है, जिसमें आगे का निर्णय लिया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि पार्टी के लोग अपने-अपने नेताओं को मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते हैं, लेकिन अंतिम निर्णय शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार को लेना है।

    शिवसेना नेता राहुल शेवाले ने बताया कि बैठक में सभी लोगों ने सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री शिंदे को अपना नेता चुना है।

    नतीजे

    क्या रहा महाराष्ट्र का चुनाव परिणाम?

    महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन को 230 और विपक्षी महाविकास अघाडी (MVA) को केवल 46 सीटें मिली हैं।

    महायुति में भाजपा ने 132, शिंदे की शिवसेना ने 57 और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने 41 सीटें जीती हैं।

    MVA में कांग्रेस ने 16, शिवसेना उद्धव ने 20 और NCP शरद पवार ने 10 सीटें जीतीं। अन्य पार्टियों ने 12 सीटों पर जीत दर्ज की है।

    महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 145 सीटें जरूरी हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    एकनाथ शिंदे
    महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र की राजनीति
    विधानसभा चुनाव नतीजे

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    एकनाथ शिंदे

    महाराष्ट्र गोलीकांड: आरोपी विधायक के कबूलनामे समेत मामले में क्या-क्या हुआ है?  महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: मराठा आरक्षण विधेयक विधानसभा से पारित, जानें अहम प्रावधान और इसका इतिहास महाराष्ट्र सरकार
    मराठा आरक्षण विधेयक पारित होने के बावजूद क्यों भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं मनोज जारांगे? मराठा विरोध प्रदर्शन
    महाराष्ट्र: NDA में सीट बंटवारे पर फंसा पेंच, अमित शाह ने की अहम बैठक अमित शाह

    महाराष्ट्र

    बॉम्बे हाई कोर्ट ने नाबालिग पत्नी से यौन संबंध को माना रेप, बरकार रखी सजा बॉम्बे हाई कोर्ट
    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: मराठा आरक्षण कितना बड़ा मुद्दा है और मराठाओं का कितनी सीटों पर असर? एकनाथ शिंदे
    महाराष्ट्र में अमित शाह के हेलीकॉप्टर की हुई तलाशी, चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बैग जांचे  चुनाव आयोग
    लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने महज 10 दिन में बनाई थी बाबा सिद्दीकी की हत्या की योजना सलमान खान

    महाराष्ट्र की राजनीति

    शरद पवार ने वापस लिया इस्तीफा, बने रहेंगे NCP के प्रमुख  राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)
    महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को दी नए चुनाव का सामना करने की चुनौती  उद्धव ठाकरे
    अजित पवार 2019 में भी NCP को झटका देकर बने थे उपमुख्यमंत्री, जानें क्या हुआ था अजित पवार
    महाराष्ट्र: अजित पवार की बगावत से MVA को एक साल में दूसरी बार कैसे लगा झटका? अजित पवार

    विधानसभा चुनाव नतीजे

    जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव परिणाम 2024: इल्तिजा मुफ्ती ने हार स्वीकारी, नहीं बचा पाईं परिवार का किला जम्मू-कश्मीर
    चुनाव परिणाम के बीच कांग्रेस का चुनाव आयोग को पत्र, कहा- अपडेट नहीं हो रही वेबसाइट कांग्रेस समाचार
    जम्मू-कश्मीर: पूर्व मुख्मयंत्री उमर अब्दुल्ला ने एक्जिट पोल पर निशाना साधा, बताया समय-पैसे की बर्बादी उमर अब्दुल्ला
    हरियाणा में आम आदमी पार्टी का नहीं खुला खाता, 2 प्रतिशत से कम मिले वोट हरियाणा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025