Loading...
राजनीति

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव: एग्जिट पोल के अनुमान जानिए

Nov 20, 2024, 07:35 pm
महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव: एग्जिट पोल के अनुमान जानिए
लाइव
Nov 20, 2024, 07:35 pm

23 नवंबर को आएंगे परिणाम

महाराष्ट्र में अधिकतर एग्जिट पोल में महायुति की सरकार फिर से बनती दिख रही है, वहीं झारखंड में NDA और INDIA गठबंधन में टक्कर के आसार दिख रहे हैं। दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव 2024 का परिणाम 23 नवंबर को आएगा। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना के दिन हर लाइव अपडेट के लिए आप न्यूजबाइट्स के साथ बने रहिए। आपको यहां हर जरुरी खबर की अपडेट मिलेगी। धन्यवाद!

Nov 20, 2024, 07:31 pm

क्या होते हैं एग्जिट पोल?

एग्जिट पोल एक तरह का चुनावी सर्वे होता है, जो मतदान के दिन किया जाता है। इसमें वोट डालकर आ रहे मतदाता से जानने की कोशिश की जाती है कि उसने किस पार्टी या उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया है। मतदाताओं से कई सवाल पूछे जाते हैं। ये सर्वे अधिकतर निजी एजेंसियों द्वारा किए जाते हैं, न कि किसी सरकारी संस्था द्वारा।

Nov 20, 2024, 07:30 pm

झारखंड में कांटे की टक्कर

पोलस्टर JVV ने झारखंड में NDA और INDIA गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर का अनुमान लगाया है। NDA को 40 से 44 सीटें मिलने की उम्मीद है, जबकि INDIA गठबंधन को 30 से 40 सीटें मिल सकती हैं।

Nov 20, 2024, 07:28 pm

एक्सिस माई इंडिया ने झारखंड में INDIA गठबंधन की सरकार बताई

एक्सिस माई इंडिया ने झारखंड में कांग्रेस-झामुमो-राजद गठबंधन की जीत की भविष्यवाणी की है, जिसमें गठबंधन के 81 में से 53 सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया है।

Nov 20, 2024, 07:26 pm

लोकशाही मराठी-रुद्र ने अनुसार महाराष्ट्र में होगी टक्कर

लोकशाही मराठी-रुद्र ने महाराष्ट्र में दोनों गठबंधनों के बीच कांटे की टक्कर की भविष्यवाणी की है। महायुति को 128 से 142 सीटें और MVA को 125-140 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य को 18-23 सीटें मिलने की उम्मीद लगाईं गई है।

Nov 20, 2024, 07:21 pm

झारखंड में ऐसे है एग्जिट पोल

झारखंड के लिए एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल के अनुसार, NDA गठबंधन को 52 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि INDIA को 23 सीटें मिलने की उम्मीद है। अन्य दलों को 3 सीटें मिलने का अनुमान है। चाणक्य के पोल के अनुसार, NDA को 45 से 50 सीटें मिलने का अनुमान है, INDIA को 35 से 38 सीटें मिलने की उम्मीद है। अन्य दलों को विधानसभा में 3 से 5 सीटें मिलने का अनुमान है। पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल के अनुसार, NDA को 42 से 48 सीटें, झारखंड मुक्ति मोर्चा को 16 से 23 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस को 8 से 14 सीटें मिलने का अनुमान है। मैट्रिज के अनुसार, NDA को 42 से 47 सीटें और INDIA को 25-30 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। यहां सरकार बनाने के लिए 41 सीटें चाहिए।

Nov 20, 2024, 07:15 pm

महाराष्ट्र में ऐसे है एग्जिट पोल

महाराष्ट्र में पीपुल्स पल्स एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन 175-195 सीटें जीतेगा। कांग्रेस के नेतृत्व वाला MVA 85-112 सीटें जीतेगा। अन्य दल और निर्दलीय 7-12 सीटें जीतेंगे। पोलस्टर मैट्रिज ने भी महायुति गठबंधन की जीत की भविष्यवाणी की है। एजेंसी ने भविष्यवाणी की है कि महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन 150 से 170 सीटें जीतेगा। MVA गठबंधन 110-130 सीटें जीतेगा। अन्य दल और निर्दलीय 8-10 सीटें जीतेंगे। पी-मार्क एग्जिट पोल ने महाराष्ट्र में कड़ी टक्कर की भविष्यवाणी की है। एजेंसी के अनुसार, भाजपा के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन 137 से 157 सीटें जीतेगा। कांग्रेस के नेतृत्व वाला MVA गठबंधन 126 से 146 सीटें जीतेगा। अन्य 2 से 8 सीटें जीतेंगे।

Nov 20, 2024, 07:10 pm

झारखंड में NDA की बनेगी सरकार- मैट्रिज

मैट्रिज के अनुसार, INDIA गठबंधन के तहत कांग्रेस-RJD-JMM को झारखंड में 25 सीटें जीतने की उम्मीद है। वहीं NDA गठबंधन को 81 में से 42-47 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है।

Nov 20, 2024, 07:06 pm

पोल डायरी ने भी महायुति गठबंधन को बढ़त बताई

पोल डायरी ने महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन को 122-186 सीटें और महा विकास अघाड़ी को 69-121 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। अन्य दलों को 12-29 सीटें मिलने का अनुमान है।

Nov 20, 2024, 07:03 pm

उत्तर प्रदेश उपचुनाव के एग्जिट पोल क्या कहते हैं?

उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव हुए थे। ये चुनाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव के प्रतिष्ठा का सवाल बन गए थे। मैट्रिज सर्वे के मुताबिक, यहां NDA को 7 और INDIA को 2 सीटें मिलने के आसार हैं।

Nov 20, 2024, 07:01 pm

महाराष्ट्र में फिर बन सकती है महायुति की सरकार

अब तक जारी सभी एग्जिट पोल में महाराष्ट्र में अगली सरकार बनाने के लिए सत्तारूढ़ महायुति सरकार को बढ़त दी गई है। सरकार बनाने के लिए गठबंधन को 145 का आंकड़ा पार करना होगा। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

Nov 20, 2024, 06:55 pm

चाणक्य ने महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन की सरकार का दावा किया

चाणक्य ने महाराष्ट्र की 288 सीटों में से महायुति गठबंधन को 152 से 160 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत मिलने की भविष्यवाणी की है, जबकि महा विकास अघाड़ी को 130-138 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

Nov 20, 2024, 06:53 pm

पीपुल्स पल्स का झारखंड और महाराष्ट्र, दोनों जगह भाजपा गठबंधन की सरकार का अनुमान

पीपुल्स पल्स ने झारखंड में NDA सरकार के आसार जताए हैं। उन्होंने NDA को 44 से 53 सीटें जीतने का अनुमान लगाया है। यहां सरकार बनाने के लिए 41 सीटें चाहिए। साथ ही पीपुल्स पल्स ने महाराष्ट्र में भी महायुति की फिर से सरकार बनने की उम्मीद जताई है। महायुति को 175-195 सीटें जीतने का अनुमान है।

Nov 20, 2024, 06:49 pm

पीपुल्स पल्स का झारखंड में NDA की जीत का अनुमान

पीपुल्स पल्स ने झारखंड में NDA सरकार के आसार जताए हैं। इसमें NDA को 44 से 53, INDIA को 25 से 37 और अन्य को 5 से 9 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। सरकार बनाने के लिए 81 में से 41 सीटें चाहिए।

Nov 20, 2024, 06:43 pm

भाजपा नेता पंकजा मुंडे को महायुति की जीत पर भरोसा

भाजपा नेता पंकजा मुंडे ने भरोसा जताया कि सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलेगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों में कहानी बिल्कुल अलग होती है और पार्टी संसदीय चुनावों से बेहतर प्रदर्शन करेगी।

Nov 20, 2024, 06:42 pm

पी-मार्क एग्जिट पोल ने सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन आगे

पी-मार्क एग्जिट पोल ने सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन को 42% वोट शेयर के साथ 137-157 सीटें और महा विकास अघाड़ी (MVA) को 41% वोट शेयर के साथ 126-146 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। अन्य दलों को 17% वोट शेयर के साथ 2-8 सीटें मिलने का अनुमान है।

Nov 20, 2024, 06:41 pm

महाराष्ट्र में पोलस्टर मैट्रिज ने भी महायुति को जिताया

पोलस्टर मैट्रिज ने भी भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को 150 से 170 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। वहीं महा विकास अघाड़ी को 110-130 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। ऐसे में महाराष्ट्र में फिर से महायुति सरकार आने की उम्मीद है।

Nov 20, 2024, 06:40 pm

पीपुल्स पल्स ने महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन की जीत का अनुमान लगाया

Nov 20, 2024, 06:39 pm

पीपुल्स पल्स ने महायुति की जीत का अनुमान लगाया

पीपुल्स पल्स एग्जिट पोल के अनुसार, महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति की फिर से सरकार बन सकती है। 288 सीटों वाले इस राज्य में बहुमत का आंकड़ा 145 है। पीपुल्स पल्स ने महायुति को 175-195, महा विकास अघाड़ी को 85-112 और अन्य को 7-12 सीटें दी हैं।

Nov 20, 2024, 06:32 pm

जल्द आएंगे एग्जिट पोल

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए एग्जिट पोल की भविष्यवाणी जल्द ही शुरू होने वाली है। दोनों राज्यों में चुनाव 6 बजे खत्म हो गए थे। चुनाव आयोग ने आदेश दिया है कि मतदान समाप्त होने के आधे घंटे बाद तक एग्जिट पोल जारी नहीं किए जा सकते।

Loading...