NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार, 28 नए मंत्रियों ने ली शपथ
    अगली खबर
    मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार, 28 नए मंत्रियों ने ली शपथ
    मध्य प्रदेश की नवनिर्वाचित सरकार ने मंत्रिमंडल विस्तार करते हुए 28 विधायकों को मंत्री बनाया है

    मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार, 28 नए मंत्रियों ने ली शपथ

    लेखन नवीन
    Dec 25, 2023
    04:09 pm

    क्या है खबर?

    मध्य प्रदेश में नई भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है।

    मुख्यमंत्री मोहन यादव के मंत्रिमंडल में शामिल 28 नए मंत्री राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में आधिकारिक तौर पर मंत्रीपद की शपथ ले ली है।

    राज्यपाल मंगूभाई छगनभाई पटेल ने सभी राज्य सरकार के नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। मध्य प्रदेश के नए मंत्रिमंडल में 18 कैबिनेट मंत्री, 4 राज्य मंत्री और 6 स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री बनाए गए हैं।

    कैबिनेट मंत्री

    किन 18 विधायकों को बनाया गया है मंत्री?

    मध्य प्रदेश सरकार में 18 नए कैबिनेट मंत्री बनाए हैं।

    इनमें प्रह्लाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय, प्रद्युम्न सिंह तोमर, तुलसी सिलावट, अदल सिंह कसाना, नारायण सिंह कुशवाह, विजय शाह, राकेश सिंह का नाम शामिल है।

    इनके अलावा करण सिंह वर्मा, संपतिया उइके, उदय प्रताप सिंह, निर्मला भूरिया, विश्वास सारंग, गोविंद सिंह राजपूत, इंदर सिंह परमार, नागर सिंह चौहान, चैतन्य कश्यप, राकेश शुक्ला को भी मंत्रीपद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    जानकारी

    मध्य प्रदेश में किस-किस को बनाया गया राज्य मंत्री?

    मध्य प्रदेश में 4 राज्य मंत्री भी बनाए गए हैं। इनमें राधा सिंह, प्रतिमा बागरी, दिलीप अहिरवार और नरेंद्र शिवाजी पटेल शामिल है, जबकि कृष्णा गौर, धर्मेन्द्र लोधी, दिलीप जयसवाल, गौतम टेटवाल, लेखन पटेल और नारायण पवार को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है।

    मंत्री

    OBC समुदाय के 12 विधायकों को बनाया गया मंत्री

    मध्य प्रदेश के नए मंत्रिमंडल में 12 मंत्री अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से बनाए हैं। इसके अलावा सामान्य जाति से 7, अनुसूचित जाति (SC) से 5 और अनुसूचित जनजाति (ST) से 4 विधायकों को मंत्री बनाया गया है।

    प्रदेश के मुख्यमंत्री यादव भी OBC समुदाय से आते हैं। राज्य में 52 प्रतिशत आबादी OBC समुदाय की है। OBC वोटबैंक की बदौलत ही भाजपा राज्य में दो-तिहाई सीटें जीतने में कामयाब हुई है।

    शुभकामना

    पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज ने सभी नए मंत्रियों की शुभकामनाएं

    मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुभकामनाएं दी हैं।

    उन्होंने कहा, "मध्यप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्र प्रभार और राज्य मंत्री के रूप में शपथ ले रहे सभी मित्रों को हृदय से बधाई देता हूं! मुझे विश्वास है कि आप सभी अपनी संपूर्ण सामर्थ्य के साथ, पूरी निष्ठा और लगन से जनता की सेवा तथा प्रदेश की प्रगति का एक नया इतिहास रचेंगे। सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"

    चुनाव

    भाजपा ने दो-तिहाई बहुमत से जीत है मध्य प्रदेश चुनाव 

    मध्य प्रदेश चुनाव में भाजपा ने दो-तिहाई बहुमत हासिल किया। पार्टी ने राज्य की 230 सीटों में से 163 सीटों पर जीत दर्ज की। दूसरी तरफ कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत निराशाजनक रहा है और वो मात्र 66 सीटें जीत पाई ।

    भाजपा हाईकमान ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज के दरकिनार कर मोहन यादव जैसे बिल्कुल नए चेहरे को मुख्यमंत्री बनाया है, जबकि जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला को उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मध्य प्रदेश
    मोहन यादव
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    स्पेस सूट किन चीजों से बनाए जाते हैं और उनका परीक्षण कैसे होता है? अंतरिक्ष
    कौन हैं लक्ष्मी मांचू, जो करण जौहर के शो 'द ट्रेटर्स' में आएंगी नजर? करण जौहर
    IPL 2025 में शानदार रहा जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े  मुंबई इंडियंस
    'मां' से पहले देखिए ये 5 बेहतरीन हॉरर फिल्में, IMDb पर किसे मिली सबसे ज्यादा रेटिंग? काजोल

    मध्य प्रदेश

    विधानसभा चुनाव: मध्य प्रदेश की सभी और छत्तीसगढ़ की 70 सीटों पर मतदान जारी विधानसभा चुनाव
    मध्य प्रदेश: मुरैना के दिमनी में मतदान के दौरान पथराव और गोलीबारी, 1 घायल मध्य प्रदेश चुनाव
    विधानसभा चुनाव: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में इन बड़े चेहरों और सीटों पर सबकी नजर छत्तीसगढ़
    विधानसभा चुनाव: नक्सली हमले और झड़प के बीच छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में मतदान संपन्न छत्तीसगढ़

    मोहन यादव

    मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री मोहन यादव के मंत्रिमंडल का विस्तार आज, 28 मंत्री लेंगे शपथ  मध्य प्रदेश

    भाजपा समाचार

    ममता बनर्जी ने बताया विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार का कारण, INDIA से जोड़ा ममता बनर्जी
    विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत पर अखिलेश यादव बोले- INDIA गठबंधन निराश नहीं हैं अखिलेश यादव
    अब देशभर में भाजपा और कांग्रेस की क्या स्थिति और लोकसभा चुनाव को लेकर क्या संकेत? कांग्रेस समाचार
    मध्य प्रदेश: शिवराज चौहान से ज्योतिरादित्य सिंधिया तक, मुख्यमंत्री पद की रेस में कौन-कौन शामिल? मध्य प्रदेश चुनाव
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025