Page Loader
लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: अरुणाचल प्रदेश में किरेन रिजिजू ने पूर्व मुख्यमंत्री नबाम तुकी को हराया
अरुणाचल प्रदेश पश्चिम से किरेन रिजिजू ने नबाम तुकी को हराया

लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: अरुणाचल प्रदेश में किरेन रिजिजू ने पूर्व मुख्यमंत्री नबाम तुकी को हराया

लेखन गजेंद्र
Jun 04, 2024
07:56 pm

क्या है खबर?

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आना शुरू हो गए हैं। अरुणाचल प्रदेश पश्चिम लोकसभा सीट पर काफी दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू यहां से तीसरी बार जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता नबाम तुकी को 1 लाख से अधिक वोटों से हराया। रिजिजू को 2 लाख से अधिक वोट मिले, जबकि तुकी को 1 लाख से अधिक वोट मिले। रिजिजू 2014 से यहां से सांसद हैं।

चुनाव परिणाम

लगातार 2 बार चुनाव जीते हैं रिजिजू

वर्ष 1977 से अस्तित्व में आई पश्चिम अरुणाचल प्रदेश लोकसभा सीट पर अधिकतर समय कांग्रेस का कब्जा रहा है। 1996 और 1998 में यह सीट निर्दलीय और अरुणाचल कांग्रेस के उम्मीदवार ने जीती थी। 2014 में नरेंद्र मोदी की लहर में पहली बार किरेन रिजिजू ने भाजपा के टिकट पर यहां जीत हासिल की थी। इसके बाद 2019 में भी उन्होंने अपनी जीत दोहराई। वहीं नबाम तुकी 2011 से 2016 तक अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

चुनाव

अरुणाचल प्रदेश की 2 लोकसभा सीटों पर 14 उम्मीदवार

अरुणाचल प्रदेश में 2 लोकसभा सीटों पर 14 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में दोनों सीटें भाजपा ने जीती थीं। बता दें कि 18वीं लोकसभा के सदस्यों को चुनने के लिए अरुणाचल प्रदेश में मतदान पहले चरण के तहत 19 अप्रैल को हुआ था। यहां 55 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था। चुनाव के लिए देशभर में 10.5 लाख मतदान केंद्र बने, जिन पर 55 लाख इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) से मतदान हुआ।