Page Loader
लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: करनाल से मनाेहर लाल खट्‌टर जीते, कांग्रेस उम्मीदवार को हराया
करनाल से मनोहरलाल खट्‌टर को मिली जीत

लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: करनाल से मनाेहर लाल खट्‌टर जीते, कांग्रेस उम्मीदवार को हराया

Jun 04, 2024
04:19 pm

क्या है खबर?

लोकसभा चुनाव 2024 की अहम सीटों में शामिल हरियाणा की करनाल सीट से भाजपा उम्मीदवार और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने कांग्रेस युवा उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा को 2 लाख से अधिक वोटों से हरा दिया है। बता दें कि इस सीट पर 2014 से भाजपा का कब्जा है और 2019 में भाजपा उम्मीदवार संजय भाटिया ने कांग्रेस के कुलदीप शर्मा को 6,54,269 वोटों से मात दी थी।

इतिहास

कैसा रहा है करनाल सीट का इतिहास?

हरियाणा की करनाल लोकसभा सीट पर कांग्रेस का दबदबा रहा है। यही कारण है कि यहां से कांग्रेस ने 9 बार चुनाव जीत चुकी है। 1952 से 2019 तक इस सीट पर 18 चुनाव हुए, जिसमें से 9 बार ( 1952, 1957, 1967, 1971, 1984, 1989, 1991, 1998, 2004 और 2009) कांग्रेस ने और 4 बार (1996, 1999, 2014 और 2019) भाजपा उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। यहां के पहले सांसद कांग्रेस के वीरेंद्र कुमार सत्यवादी थे।

उपलब्धि

खट्‌टर ने पहली बार में ही जीता चुनाव

खट्‌टर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के मजबूत सदस्य रहे हैं और उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों में जनकल्याण के कई काम किए हैं। यही कारण रहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में सबसे पहले करनाल से उन्हें विधानसभा चुनाव लड़ाया और खट्‌टर ने उसमें जीत हासिल की। इसके बाद उन्हें मुख्यमंत्री बना दिया गया। हालांकि, अब प्रधानमंत्री ने उन्हें करनाल से ही लोकसभा चुनाव में उतारा है। यह उनका पहला ही लोकसभा चुनाव था।