Page Loader
लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: गांधीनगर में अमित शाह दूसरी बार जीते, रिकॉर्ड वोट मिले
अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा सीट से दूसरी बार जीते

लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: गांधीनगर में अमित शाह दूसरी बार जीते, रिकॉर्ड वोट मिले

लेखन गजेंद्र
Jun 04, 2024
11:44 am

क्या है खबर?

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आना शुरू हो गए हैं। शुरूआती रूझान में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और INDIA गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर है। गुजरात की राजधानी गांधीनगर लोकसभा सीट पर एकतरफा मुकाबला देखने को मिला। यहां से गृह मंत्री अमित शाह ने 7.44 लाख से अधिक वोट से जीत गए। कांग्रेस की उम्मीदवार सोनल रमनभाई पटेल को 2.66 लाख वोट मिले, जबकि शाह को 10.10 लाख वोट मिले। शाह यहां से दूसरी बार जीते हैं।

चुनाव परिणाम

1989 से भाजपा के पास है गांधीनगर सीट

वर्ष 1967 में गांधीनगर लोकसभा सीट अस्तित्व में आई थी। तबसे 1984 तक यह सीट कांग्रेस के पास रही। सिर्फ 1977 में जनता पार्टी के पुरुषोत्तम मावलंकर ने चुनाव जीता था। 1989 में भाजपा के शंकर सिंह वघेला ने पहली बार चुनाव जीतकर यहां खाता खोला। इसके बाद से यह सीट भाजपा के पाले में रही। भाजपा के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी यहां से 6 बार चुनाव जीते हैं। 1996 में अटल बिहारी वाजपेयी भी यहां से जीते थे।

चुनाव

2019 में अमित शाह को मिले थे 8 लाख से अधिक वोट

2019 के लोकसभा चुनाव में अमित शाह को गांधीनगर सीट पर 8.94 लाख वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के चतुरसिंह जांवजी चावड़ा थे, जिन्हें 3.37 लाख वोट मिले थे। बता दें, 18वीं लोकसभा के सदस्यों को चुनने के लिए आम चुनाव 7 चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को हुआ, जिसमें कुल 96.8 करोड़ मतदाता पंजीकृत थे। चुनाव के लिए देशभर में 10.5 लाख मतदान केंद्र बने।