LOADING...
राजनीति

विधानसभा चुनाव परिणाम की ताजा अपडेट

Mar 10, 2022, 08:35 pm
विधानसभा चुनाव परिणाम की ताजा अपडेट
लाइव
Mar 10, 2022, 08:35 pm

गोवा में भाजपा की सरकार बनना तय, सभी सीटों के नतीजे आए

पांचों राज्यों में गोवा एकमात्र ऐसा राज्य रहा जहां किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला, लेकिन यहां भाजपा की सरकार बनना लगभग तय है। भाजपा ने राज्य की 40 सीटों में से 20 सीटों पर जीत दर्ज की और वह पूर्ण बहुमत से मात्र एक सीट पीछे रह गई। कांग्रेस मात्र 11 सीट जीत पाई, वहीं दो सीटें AAP के खाते में गईं। तीन सीटों पर निर्दलीय और चार सीटों पर स्थानीय पार्टियां जीती हैं।

Mar 10, 2022, 08:33 pm

पंजाब में AAP का स्वीप, सभी सीटों के नतीजे घोषित

पंजाब में सभी सीटों के नतीजे आ गए हैं। यहां AAP की सुनामी देखने को मिली और पार्टी ने 117 में से 92 सीटों पर जीत दर्ज की। सत्तारूढ़ कांग्रेस की स्थिति बेहद खराब रही और वह मात्र 18 सीटें जीत पाई। अकाली दल तीन और अमरिंदर सिंह और भाजपा का गठबंधन मात्र दो सीटें जीत पाया। बहुजन समाज पार्टी और निर्दलीय ने एक-एक सीट जीती। AAP की लहर में चरणजीत सिंह चन्नी, अमरिंदर सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू, प्रकाश और सुखबीर बादल जैसे तमाम बड़े नाम हार गए।

Mar 10, 2022, 08:10 pm

हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं ने अपने वादे को पूरा करके दिखाया- प्रधानमंत्री मोदी

चुनाव के दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मुझसे वादा किया था कि इस बार होली 10 मार्च से ही शुरू हो जाएगी। हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं ने अपने वादे को पूरा करके दिखाया है। मैं अपने कार्यकर्ताओं की भूरी-भूरी प्रशंसा करूंगा, जिन्होंने इन चुनावों में कड़ी मेहनत की है- प्रधानमंत्री मोदी

Mar 10, 2022, 07:54 pm

प्रधानमंत्री ने भारत की राजनीति की संस्कृति बदल दी है- जेपी नड्डा

प्रधानमंत्री ने भारत की राजनीति की संस्कृति बदल दी है। अब रिपोर्ट कार्ड की राजनीति है। काम करोगे, जनता के बीच में जाओगे और जनता का आशीर्वाद लोगे। आज विकास की राजनीति है, महिला सशक्तिकरण, किसानों का सशक्तिकरण की राजनीति है- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

Mar 10, 2022, 06:13 pm

जीत के बाद बोले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Mar 10, 2022, 05:44 pm

नतीजों के बाद कांग्रेस में फिर उभरी दरार

विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस में दरार फिर उभर आई है। एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि लगातार कमजोर होती कांग्रेस और नतीजों से नाखुश G-23 समूह अगले 48 घंटों में बैठक करने जा रहा है।

Mar 10, 2022, 05:40 pm

पंजाब: सिद्धू को हराने वालीं उम्मीदवार ने क्या कहा?

Mar 10, 2022, 05:24 pm

पंजाब में आम आदमी पार्टी जीत चुकी है 79 सीटें

शाम 5:20 मिनट तक चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, पंजाब में आम आदमी पार्टी 79 सीटें जीत चुकी हैं और 13 पर आगे है। कांग्रेस ने 13 सीटें जीती हैं और 5 पर आगे है। अकाली दल 3, भाजपा 2, बसपा और अन्य 1-1 सीट पर आगे है।

Mar 10, 2022, 05:11 pm

यूनिफॉर्म सिविल कोड के लिए उच्च स्तरीय कमेटी बनाएंगे- धामी

Mar 10, 2022, 05:08 pm

उत्तर प्रदेश: करहल विधानसभा सीट से जीते अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव मैनपुर जिले की करहल विधानसभा सीट से जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी और केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी बघेल को मात दी। यह पहली बार था जब अखिलेश यादव किसी चुनाव में मैदान में उतरे थे।

Mar 10, 2022, 05:06 pm

गोवा: सांताक्रूज से हारे आम आदमी पार्टी के अमित पालेकर

गोवा की सबसे प्रमुख सीटों में शामिल उत्तरी गोवा जिले की सांताक्रूज विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार अमित पालेकर को हार झेलनी पड़ी है। वह इस सीट पर तीसरे पायदान पर रहे हैं, जबकि कांग्रेस के रोडोल्फो लुइस फर्नांडीस विजेता रहे हैं।

Mar 10, 2022, 04:56 pm

एक लाख से अधिक वोटों से जीते योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर सीट से एक लाख से अधिक वोटों से चुनाव जीते हैं। इस जीत के साथ योगी आदित्यनाथ ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।

Mar 10, 2022, 04:53 pm

आम आदमी पार्टी की जीत पर क्या बोले खट्टर?

Mar 10, 2022, 04:22 pm

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव नतीजों पर क्या प्रतिक्रिया दी है?

Mar 10, 2022, 04:02 pm

पंजाब: चन्नी ने आम आदमी पार्टी को बधाई दी

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने ट्वीट कर आम आदमी पार्टी और भगवंत मान को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि ये लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। बता दें कि आम आदमी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ पंजाब में सरकार बनाने जा रही है।

Mar 10, 2022, 03:45 pm

राहुल गांधी बोले- नतीजों से सीख लेंगे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विधानसभा चुनावों के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वो विनम्रतापूर्वक जनादेश का सम्मान करते हैं और जीत हासिल करने वाले उम्मीदवारों को बधाई देते हैं। उन्होंने ट्वीट किया, 'हम इससे सीख लेंगे और देश के लोगों की भलाई के लिए काम करते रहेंगे।'

Mar 10, 2022, 03:42 pm

पंजाब: मालविका सूद को नहीं मिली जीत

पंजाब: मोगा से कांग्रेस उम्मीदवार और सोनू सूद की बहन मालविका सूद को हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें आम आदमी पार्टी प्रत्याशी डॉ अमनदीप कौर अरोड़ा ने 20,000 से अधिक वोटों के अंतर से हराया।

Mar 10, 2022, 03:39 pm

उत्तर प्रदेश: भाजपा उम्मीदवार पंकज सिंह ने बनाया रिकॉर्ड

उत्तर प्रदेश के नोएडा से भाजपा उम्मीदवार पंकज सिंह ने 1.79 लाख से अधिक वोटों से जीत हासिल कर रिकॉर्ड बनाया है। वो महाराष्ट्र के अजित पवार को पछाड़कर देश में सबसे ज्यादा अंतर से जीतने वाले उम्मीदवार बन गए हैं। पवार ने 1.64 लाख मतों के अंतर से चुनाव जीता था।

Mar 10, 2022, 03:37 pm

पीयूष गोयल ने जताया जनता का आभार

उत्तर प्रदेश की जनता ने तय किया है कि अब भेदभाव और समाज को बांटने वाली राजनीति के साथ हम नहीं जाना चाहते हैं। 40 साल बाद पहली बार उत्तर प्रदेश में एक ही सरकार को फिर से मौका मिला है, वो भी बहुत बड़े बहुमत से। मैं समझता हूं कि उत्तर प्रदेश में विकास का बुलडोजर लगातार चलता रहें। ईमानदार सरकार फिर एक बार जनता की सेवा करती रहें। हम दिन रात प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जनता की सेवा करने में जुटे रहेंगे। इस मौके के लिए हम जनता को आभार प्रकट करते हैं- केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

Mar 10, 2022, 03:26 pm

केजरीवाल ने दी प्रतिक्रिया

पंजाब में अपनी पार्टी को मिल रही बढ़त के बीच कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, "हमने ईमानदार राजनीति की शुरूआत की। लोगों के काम की शुरूआत की है। यह इतना आसान नहीं है। यह सारे मिलकर हम लोगों को रोकना चाहते हैं। पंजाब में कितने बड़े-बड़े षड्यंत्र हुए और AAP के खिलाफ इकट्ठे हो गए। अंत में यह बोले कि केजरीवाल आतंकवादी है। इन नतीजों के जरिए जनता ने बोल दिया कि केजरीवाल आतंकवादी नहीं है बल्कि देश का सच्चा सपूत और देशभक्त है।"

Loading...