LOADING...
राजस्थान के कोटा में स्लीपर बस पलटी, खिड़की से बाहर गिरे यात्रियों को ट्राले ने कुचला
राजस्थान के कोटा में स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलटी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

राजस्थान के कोटा में स्लीपर बस पलटी, खिड़की से बाहर गिरे यात्रियों को ट्राले ने कुचला

लेखन गजेंद्र
Apr 16, 2026
11:28 am

क्या है खबर?

राजस्थान के कोटा में बुधवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां यात्रियों से भरी एक स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलट गई और डिवाइडर से जा टकराई। हादसा आरके पुरम थाना क्षेत्र में स्थित हैंगिंग ब्रिज के पास नया गांव के नजदीक हुआ है। हादसे में 3 यात्रियों की मौत हुई है, जबकि 35 से अधिक घायल हैं। बताया जा रहा है कि बस पलटने से बाद छिटककर बाहर गिरे यात्रियों की ट्राले ने कुचल दिया, जिससे उनकी जान गई।

हादसा

बस चालक को झपकी आने से हुआ हादसा

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि निजी कंपनी की बस अहमदाबाद से बुधवार दोपहर 12 बजे मध्य प्रदेश के भिंड-मुरैना के लिए रवाना हुई थी। तभी रात 12 बजे के आसपास चालक को झपकी आ गई और उसने बस से नियंत्रण खो दिया। बस काफी रफ्तार में थी, जिसकी वजह से वह एक छोटी पुलिया से टकरा गई और डिवाइड को फांदकर दूसरी लेन में जाकर पलट गई। हादसे के समय बस में 60 यात्री थे, जो क्षमता से अधिक थे।

जांच

ब्रेक लगने के बाद भी यात्रियों पर चढ़ा ट्रोला

बताया जा रहा है कि बस का अगला शीशा टूटने से आगे बैठे यात्री छिटककर बाहर आ गए। तभी अपनी लेन में आ रहे एक ट्राले ने बस को देखकर इमरजेंसी ब्रेक लगाए। हालांकि, ब्रेक से बस और ट्राले की टक्कर तो नहीं हुई, लेकिन बस से बाहर गिरे यात्री ट्राले के नीचे आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। बस में अधिकतर यात्री मध्य प्रदेश के थे। ट्रेलर के चालक और खलासी को चोट नहीं आई है।

Advertisement