LOADING...
वाइब-कोडिंग स्टार्टअप इमर्जेंट ने लॉन्च किया AI एजेंट विंगमैन, मिलेगी ओपनक्लॉ जैसी सुविधा
इमर्जेंट ने कई ऑनलाइन काम संभालने के लिए AI एजेंट पेश किया है

वाइब-कोडिंग स्टार्टअप इमर्जेंट ने लॉन्च किया AI एजेंट विंगमैन, मिलेगी ओपनक्लॉ जैसी सुविधा

Apr 16, 2026
11:29 am

क्या है खबर?

भारतीय वाइब-कोडिंग स्टार्टअप इमर्जेंट ने विंगमैन लॉन्च किया है, जो मैसेजिंग पर आधारित एक ऑटोनाॅमस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एजेंट है। इसके जरिए कंपनी का लक्ष्य AI एजेंट्स को विभिन्न टूल्स और वर्कफ्लो में नियमित कार्यों को संभालने में सक्षम बनाना है। यह स्टार्टअप बैकग्राउंड में चलने वाले सॉफ्टवेयर की बढ़ती श्रेणी में विस्तार कर रहा है, जिसे ओपनक्लॉ और एंथ्रोपिक के क्लाउड जैसे टूल्स ने लोकप्रिय बनाया है, जो आपके कंप्यूटर के कई काम अपने आप संभाल सकते हैं।

उपयोग 

इन कामों को संभालेगा विंगमैन

विंगमैन को व्हाट्सऐप और टेलीग्राम जैसे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से संचालित करने के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे यूजर्स चैट के माध्यम से कार्यों को बांट और निगरानी कर सकते हैं। साथ ही, यह एजेंट ईमेल, कैलेंडर और कार्यस्थल सॉफ्टवेयर जैसे कनेक्टेड टूल्स पर बैकग्राउंड में चलता रहता है। स्टार्टअप ने बताया कि यह सामान्य कार्यों को ऑटोमैटिक रूप से कर सकता है, लेकिन अधिक महत्वपूर्ण चरणों के लिए यूजर्स की अनुमति लेता है।

यूजर बेस 

कितने हैं मासिक सक्रिय यूजर?

2025 में स्थापित बेंगलुरु स्थित स्टार्टअप ने शुरुआत में अपने वाइब-कोडिंग प्लेटफॉर्म के जरिए सभी का ध्यान आकर्षित किया था, जो कर्सर और रिप्लिट जैसे टूल्स से प्रतिस्पर्धा करता है। यह तकनीकी पृष्ठभूमि के बिना भी यूजर्स को प्राकृतिक भाषा के संकेतों के माध्यम से फुल-स्टैक ऐप बनाने की सुविधा देता है। स्टार्टअप के अनुसार, 80 लाख से अधिक डवलेपर्स ने सॉफ्टवेयर बनाने के लिए उसके प्लेटफॉर्म का उपयोग किया है और 15 लाख से अधिक मासिक सक्रिय यूजर हैं।

Advertisement