LOADING...
'ठाकुर का कुआं' विवाद: लालू की आनंद मोहन को खरी-खरी, कहा- अपनी शक्ल और अक्ल देखें
सांसद मनोज झा के समर्थन में लालू यादव ने आनंद मोहन को खरी खोटी सुनाई

'ठाकुर का कुआं' विवाद: लालू की आनंद मोहन को खरी-खरी, कहा- अपनी शक्ल और अक्ल देखें

लेखन गजेंद्र
Sep 29, 2023
06:16 pm

क्या है खबर?

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सांसद मनोज झा द्वारा सुनाई गई 'ठाकुर का कुआं' कविता को लेकर राजनीतिक विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। मामले में अब RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव उतर आए हैं। उन्होंने झा का समर्थन करते हुए उनकी आलोचना करने वाले RJD नेता आनंद मोहन और उनके बेटे चेतन को खरी-खोटी सुनाई। लालू ने कहा, " मनोज झा विद्वान आदमी हैं। आनंद मोहन को जितनी बुद्धि होगी, उतना ही बोलेंगे। वह अपनी शक्ल देखें।"

विवाद

क्या है मामला?

सांसद मनोज झा ने संसद के विशेष सत्र के दौरान ओमप्रकाश वाल्मीकि की कविता 'ठाकुर का कुआं' सुनाई थी। इसके बाद उनकी ही पार्टी के लोगों ने विवाद शुरू कर दिया था। कविता को लेकर आनंद मोहन और RJD से विधायक उनके बेटे चेतन ने झा को निशाने पर लिया। उन्होंने ठाकुरों का अपमान करने का आरोप लगाया। आनंद ने कहा था कि अगर वह राज्यसभा में होते तो झा की जीभ खींचकर उन्हें आसन की ओर उछाल देते।

ट्विटर पोस्ट

सुनिए क्या बोले लालू यादव

Advertisement