NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / कोलकाता रैलीः विपक्ष का मोदी पर निशाना, किसी ने बताया 'चोर' तो किसी ने 'पब्लिसिटी प्रधानमंत्री'
    अगली खबर
    कोलकाता रैलीः विपक्ष का मोदी पर निशाना, किसी ने बताया 'चोर' तो किसी ने 'पब्लिसिटी प्रधानमंत्री'

    कोलकाता रैलीः विपक्ष का मोदी पर निशाना, किसी ने बताया 'चोर' तो किसी ने 'पब्लिसिटी प्रधानमंत्री'

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jan 19, 2019
    06:21 pm

    क्या है खबर?

    कोलकाता में ममता बनर्जी के नेतृत्व में आयोजित 'यूनाइडेट इंडिया' रैली में विपक्ष के नेताओं का जमघट लगा है।

    लगभग 20 विपक्षी दलों के नेता इस रैली में पहुंचे और भाषण दिया।

    इस मंच से नेताओं ने जमकर सरकार पर निशाना साधा। रैली में शत्रुघ्न सिन्हा और यशवंत सिन्हा ने भी भाषण दिया।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस रैली में लगभग आठ लाख लोग पहुंचे हैं।

    आइये जानते हैं रैली में किस नेता ने क्या कहा।

    हार्दिक और जिग्नेश

    हार्दिक पटेल और जिग्नेश मेवाणी ने किया रैली को संबोधित

    हार्दिक पटेल ने रैली में सबसे पहले भाषण दिया। उन्होंने कहा कि सुभाष चंद्र बोस गोरों से लड़े थे और हम 'चोरों' से लड़ेंगे। हार्दिक ने कहा कि देश को बचाने में पूरा विपक्ष एक साथ है।

    हार्दिक के बाद गुजरात के दलित नेता जिग्नेश मेवाणी ने कहा कि देश में किसानों, मजदूरों और दलितों का शोषण हो रहा है।

    उन्होंने कहा कि देश बुरे दौर से गुजर रहा है, ऐसे में विपक्ष का एक साथ आना बड़ी बात है।

    जयंत और हेमंत

    'रैली नहीं रैला है'

    राष्ट्रीय लोकदल के युवा नेता जयंत चौधरी ने कहा कि यह रैली नहीं रैला है। जयंत ने कहा कि सभी विपक्षी दल साथ मिलकर चलेंगे और भाजपा को उखाड़ फेकेंगे।

    वहीं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन ने कहा कि भाजपा के राज में आदिवासियों और दलितों का शोषण हो रहा है।

    उन्होंने क्षेत्रीय दलों के बारे में बोलते हुए कहा कि क्षेत्रीय दल इन चुनावों में सांप्रदायिक ताकतों को जवाब देंगे।

    यशवंत सिन्हा

    सरकार ने विकास के नाम पर विनाश किया- यशवंत

    यशवंत सिन्हा ने भी इस मंच से प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा पर निशाना साधा।

    सिन्हा ने कहा कि मोदी सरकार लोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म करने पर तुली है। इस बार लड़ाई लोकतंत्र को बचाने की होगी।

    सिन्हा ने विपक्षी एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि यहां मंच पर मौजूद नेता तय कर लें कि भाजपा उम्मीदवार के विरुद्ध हर सीट पर केवल एक उम्मीदवार खड़ा होगा।

    उन्होंने कहा कि मोदी को मुद्दा नहीं बनाकर मुद्दों को मुद्दा बनाना चाहिए।

    अरुण शौरी

    शौरी ने राफेल को लेकर साधा निशाना

    पूर्व भाजपा नेता अरुण शौरी ने राफेल डील को लेकर सरकार पर निशाना साधा है।

    उन्होंने कहा कि राफेल जैसा घोटाला आज तक किसी सरकार में नहीं हुआ।

    शौरी ने CBI, RBI आदि मामले को लेकर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार ने संस्थाओं को मिटाने की जिद्द पकड़ रखी है।

    शौरी ने भी विपक्षी एकजुटता की जरूरत बताते हुए कहा कि अगर गुजरात में विपक्ष एकजुट होकर चुनाव लड़ता तो भाजपा सत्ता में नहीं आ पाती।

    कांग्रेस

    कांग्रेस की तरफ से सिंघवी और खड़गे ने दिया भाषण

    कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि आज कोलकाता में विपक्ष की 22 पार्टियों का इंद्रधनुष बना है।

    उन्होंने कहा कि वोट बंटने का सबसे ज्यादा फायदा भाजपा को मिलता है। इसलिए विपक्षी पार्टियों को वोट विभाजन रोकना होगा।

    वहीं मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोनिया गांधी का संदेश पढ़ते हुए कहा कि संवैधानिक संस्थाओं को खतरा है। संविधान के खिलाफ काम करने वाली ताकतों को हराना होगा।

    खड़गे ने कहा कि संविधान बचाने के लिए एक होना होगा।

    बयान

    विपक्षी एकता की शुरुआत- बसपा नेता सतीश मिश्रा

    बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि मोदी सरकार की वजह से कई कारखाने बंद हो गए। इस सरकार को हटाने के लिए विपक्षी एकता जरूरी है और सपा-बसपा ने इसकी शुरुआत कर दी है।

    अरविंद केजरीवाल

    पाकिस्तान का काम भाजपा ने कर दिया- केजरीवाल

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रैली में केंद्र में सत्तासीन भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

    उन्होंने कहा कि भाजपा ने हिन्दू-मुसलमान को लड़ा दिया, मुसलमान-इसाईयों से लड़ा दिया। ये दोबारा आए तो देश बर्बाद हो जाएगा।

    केजरीवाल ने कहा कि पाकिस्तान, भारत को बांटना चाहता था, लेकिन ये काम भाजपा ने कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने झूठ बोलकर देश को धोखा दिया है।

    बयान

    पब्लिसिटी प्रधानमंत्री हैं मोदी- नायडू

    चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोलते हुए उन्हें पब्लिसिटी प्रधानमंत्री बताया। नायडू ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं को दुरुपयोग किया जा रहा है। इसे रोकने के लिए विपक्ष को साथ उतरना पड़ेगा और देश को 2019 में नया प्रधानमंत्री मिलेगा।

    अखिलेश यादव

    भाजपा ने किया CBI और ED से गठबंधन- अखिलेश

    अखिलेश यादव ने अपने भाषण में कहा कि चुनाव आते-आते भाजपा ने CBI और ED से गठबंधन कर लिया। अखिलेश ने कहा कि उन्होंने भी गठबंधन करना भाजपा से सीखा है।

    उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास प्रधानमंत्री पद के बहुत दावेदार हैं, जनता जिसे चुनेगी वहीं प्रधानमंत्री बनेगा, लेकिन भाजपा के पास विफल प्रधानमंत्री मोदी के अलावा दूसरा कौन सा चेहरा है।

    अखिलेश ने कहा कि भाजपा तोड़ने में विश्वास रखती है।

    बयान

    भाजपा सरकार का समय पूरा- ममता

    संयुक्त विपक्ष की रैली को आयोजित कर रही ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा सरकार की समाप्ति का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सारी संस्थाओं को बर्बाद कर दिया है। अब मौजूदा सरकार का समय पूरा हो गया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अरविंद केजरीवाल
    कोलकाता
    ममता बनर्जी
    अखिलेश यादव

    ताज़ा खबरें

    ISRO का सैटेलाइट EOS-09 लॉन्च हुआ असफल, तीसरा चरण नहीं कर पाया पार  ISRO
    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी

    अरविंद केजरीवाल

    केजरीवाल की सुरक्षा में फिर चूक, जिंदा कारतूस लेकर मिलने पहुंचा शख्स दिल्ली
    AAP ने भाजपा नेता मनोज तिवारी से मांगा चंदा, बड़ी दिलचस्प है पीछे की कहानी आम आदमी पार्टी समाचार
    राजीव गांधी से भारत रत्न वापस लेने की मांग पर AAP में घमासान, अलका का इस्तीफा आम आदमी पार्टी समाचार
    दिल्लीः केजरीवाल का मजाक बनाने के लिए उनके भाषण के दौरान खांसने लगे भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली

    कोलकाता

    क्रिसमस पर घूमने की योजना बना रहे हैं? तो इन मशहूर जगहों पर ज़रूर जाएं भारत की खबरें
    ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने में 2018 में ये चीज़ें रहीं आगे, चिकन बिरयानी ने मारी बाजी मुंबई
    यात्री को लगी सिगरेट पीने की तलब, वापस दिल्ली की तरफ़ घुमवा दी फ़्लाइट दिल्ली
    ख़राब ड्राइविंग के मामले में दिल्ली सबसे आगे, जानिये किस शहर में होती है सुरक्षित ड्राइविंग भारत की खबरें

    ममता बनर्जी

    22 नवंबर को होने वाली विपक्ष की बैठक टली, महागठबंधन की संभावना को झटका राहुल गांधी
    अमित शाह का ममता बनर्जी पर हमला, कहा- जोर लगा लीजिए, रथ यात्रा तो निकालकर रहेंगे पश्चिम बंगाल
    ममता बनर्जी को बड़ा झटका, कलकत्ता हाई कोर्ट ने भाजपा की रथयात्रा को दी मंजूरी भाजपा समाचार
    पश्चिम बंगालः भाजपा की रथयात्रा फिर टली, हाई कोर्ट ने लगाई रोक पश्चिम बंगाल

    अखिलेश यादव

    लोकसभा चुनाव 2019: उत्तर प्रदेश मे मिलकर चुनाव लड़ सकती हैं सपा-बसपा, गठबंधन में कांग्रेस नहीं मायावती
    सपा-बसपा गठबंधन का औपचारिक ऐलान कल संभव, अखिलेश-मायावती करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस मायावती
    क्या था गेस्टहाउस कांड, जिसके बाद सपा से नफरत करने लगी थीं मायावती? लखनऊ
    सपा-बसपा के गठबंधन का औपचारिक ऐलान, मायावती ने कहा- कांग्रेस-भाजपा एक जैसी मायावती
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025