Page Loader
राजनीति

कर्नाटक चुनाव के नतीजों की हर लाइव अपडेट

May 13, 2023, 07:40 pm
कर्नाटक चुनाव के नतीजों की हर लाइव अपडेट
लाइव
May 13, 2023, 07:31 pm

कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस ने 136 विधानसभा सीटों पर दर्ज की जीत

कर्नाटक की सभी 224 विधानसभा सीटों के नतीजे आ गए हैं। कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत हासिल करते हुए 136 सीटों (तीन पर आगे) पर जीत दर्ज की है, वहीं भाजपा 65 सीटों (दो पर आगे) पर सिमट कर रह गई।

जनता दल सेक्युलर (JDS) ने 19 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि अन्य पार्टियां और निर्दलीय उम्मीदवार 4 सीटों पर जीते हैं।

May 13, 2023, 07:16 pm

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया वरुणा सीट पर जीते

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया वरुणा विधानसभा सीट से जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार वी सोमन्ना को 46,163 मतों से हरा दिया है।

May 13, 2023, 07:10 pm

कर्नाटक की जीत नफरत की राजनीति के खिलाफ स्पष्ट संदेश- एंटनी

पूर्व रक्षा मंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष एके एंटनी ने कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बाद भाजपा पर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा, "स्पष्ट संदेश है कि यह नफरत की राजनीति के खिलाफ धर्मनिरपेक्ष ताकतों की जीत है। राष्ट्रीय संदेश यह है कि अगर धर्मनिरपेक्ष मतदाता एकजुट हो सकते हैं, तो वे 2024 के चुनाव में मोदी सरकार को आसानी से उखाड़ फेंक सकते हैं।"

May 13, 2023, 07:06 pm

कर्नाटक चुनाव: पूर्व उपमुख्यमंत्री जी परमेशवर की हुई जीत

कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता जी परमेश्वर ने जनता दल यूनाइटेड (JDS) के पीआर सुधाकर लाल को 14,347 वोटों से हरा दिया।

May 13, 2023, 07:04 pm

कर्नाटक के लोगों ने नफरत की राजनीति को किया खारिज- अब्दुल्ला

नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर बधाई दी।

उन्होंने कहा, "मैं कर्नाटक के लोगों को नफरत की राजनीति को खारिज करने और प्यार की राजनीति को स्वीकार करने के लिए बधाई देना चाहता हूं।"

May 13, 2023, 06:17 pm

कर्नाटक चुनाव में मंत्री के सुधाकर की हुई हार

कांग्रेस उम्मीदवार प्रदीप ईश्वर ने कर्नाटक की चिक्काबल्लापुर सीट से कर्नाटक सरकार में मंत्री और भाजपा उम्मीदवार डॉ के सुधाकर को हरा 10,000 से अधिक वोटों के अंतर से हरा दिया है।

May 13, 2023, 05:38 pm

लोग ऐसी राजनीति चाहते हैं जो उनके मुद्दों को हल करे- प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी की जीत पर मीडिया को संबोधित किया।

उन्होंने कहा, "मैं कर्नाटक के लोगों को बधाई देती हूं। उन्होंने पूरे राज्य में संदेश दिया है कि जनता ऐसी राजनीति चाहती है जो उनके मुद्दों को हल करे, ऐसी राजनीति जहां उनके मुद्दों पर चर्चा हो। कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश के लोगों ने दिखा दिया है कि अब डायवर्जन की राजनीति नहीं चलेगी।"

May 13, 2023, 05:29 pm

प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक चुनाव में जीत पर कांग्रेस को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक चुनाव में जीत पर कांग्रेस को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया, 'कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस पार्टी को बधाई। लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए मेरी शुभकामनाएं।'

उन्होंने आगे लिखा, 'मैं भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की सराहना करता हूं। हम आने वाले समय में और भी अधिक जोश के साथ कर्नाटक की सेवा करेंगे।'

May 13, 2023, 05:14 pm

उत्तर प्रदेश में बनी ट्रिपल इंजन की सरकार- निकाय चुनावों में जीत के बाद मुख्यमंत्री योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने ट्वीट किया, 'डबल इंजन सरकार की जनपक्षीय, विकासपरक और सर्वसमावेशी नीतियों के प्रति प्रचंड जन-विश्वास को प्रदर्शित करती है। राज्य में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए सभी लोगों का धन्यवाद।'

May 13, 2023, 04:30 pm

निवर्तमान मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई अपनी सीट से जीते

कर्नाटक के निवर्तमान मुख्यमंत्री और भाजपा उम्मीदवार बसवराज बोम्मई हावेरी जिले की शिगगांव सीट पर जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार पठान यासिर अहमद खान को हराया। बोम्मई ने लगातार चौथी बार इस सीट पर जीत दर्ज की है।

May 13, 2023, 04:03 pm

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बोम्मई ने ली भाजपा की हार की जिम्मेदारी

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि वह विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार की जिम्मेदारी लेते हैं। उन्होंने कहा कि वह नतीजों को लेकर आत्ममंथन करेंगे।

बोम्मई ने कहा कि कांग्रेस ने भाजपा से पहले चुनाव की तैयारी शुरू की थी, जो भाजपा की हार का एक बड़ा कारण है।

May 13, 2023, 03:57 pm

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार कनकपुरा सीट से जीते

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार कनकपुरा सीट से जीत गए हैं। उन्होंने लगातार चौथी बार इस सीट से जीत दर्ज की है।

शिवकुमार ने भाजपा उम्मीदवार और कर्नाटक के मंत्री आर अशोक को हराया।

May 13, 2023, 03:29 pm

उत्तर प्रदेश: स्वार विधानसभा उपचुनाव में NDA उम्मीदवार की हुई जीत

उत्तर प्रदेश की स्वार विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में NDA समर्थित अपना दल (सोनेलाल) प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी की जीत हो गई है। उन्होंने सपा प्रत्याशी अनुराधा चौहान को 8,724 वोटों से हरा दिया।

वहीं छानबे विधानसभा सीट पर भी अपना दल (सोनेलाल) आगे चल रही है।

May 13, 2023, 03:14 pm

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव: भाजपा सभी 17 नगर निगम में आगे

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव की मतगणना के रुझानों के मुताबिक, भाजपा सभी 17 नगर निगम में आगे चल रही है, जबकि पार्टी 99 नगर पालिकाओं में भी आगे है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका और 544 नगर पंचायत शामिल के लिए चुनाव हुआ था।

May 13, 2023, 02:55 pm

कर्नाटक में नफरत का बाजार बंद हुआ है- राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक में पार्टी की जीत पर कहा, "कर्नाटक में नफरत का बाजार बंद हुआ है और मोहब्बत की दुकानें खुली हैं। ये सभी की जीत है। यह कर्नाटक की जनता की जीत है।"

उन्होंने कर्नाटक की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।

May 13, 2023, 02:48 pm

कर्नाटक में नफरत का बाजार बंद हुआ है- राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक में पार्टी की जीत पर कहा, "कर्नाटक में नफरत का बाजार बंद हुआ है और मोहबब्त की दुकानें खुलीं। ये सभी की जीत है। यह कर्नाटक की जनता की जीत है।"

उन्होंने कर्नाटक की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।

May 13, 2023, 02:30 pm

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे बोले- हम ने सामूहिक नेतृत्व के चलते जीता कर्नाटक चुनाव

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक में पार्टी की जीत पर कहा, "मैं कांग्रेस को भारी जनादेश देने के लिए कर्नाटक की जनता को धन्यवाद देता हूं। हम उनके विश्वास को बनाए रखेंगे। हमने अपने घोषणापत्र में जिन कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की है, हम उन्हें लागू करेंगे।"

उन्होंने आगे कहा, " हम ने सामूहिक नेतृत्व के चलते कर्नाटक चुनाव में जीत हासिल की है। मैं राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी को चुनाव प्रचार करने के लिए धन्यवाद देता हूं।"

May 13, 2023, 02:18 pm

हार और जीत भाजपा के लिए नई बात नहीं है- बीएस येदियुरप्पा

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने कहा है कि हार और जीत भाजपा के लिए नई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक चुनाव में हार से भाजपा कार्यकर्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की हार के बारे में आत्ममंथन किया जाएगा और वह जनता के फैसले को सम्मानपूर्वक स्वीकार करते हैं।

May 13, 2023, 02:08 pm

हम किसी सर्वे में नहीं आते, सीधे सरकार में आते हैं- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) की जीत पर प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कहा, "हम लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। हम इसे अपनी जिम्मेदारी मानते हैं। हम किसी सर्वे में नहीं आते हैं, सीधा सरकार मेंआते हैं।"

May 13, 2023, 01:57 pm

कर्नाटक चुनाव: पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता जगदीश शेट्टार चुनाव हारे

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता जगदीश शेट्टार हुबली-धारवाड़ मध्य सीट से चुनाव हार गए हैं। उन्हें भाजपा उम्मीदवार महेश तेंगिनाकाई ने हराया।

शेट्टार भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे।

Loading...