NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / कर्नाटक: भाजपा को थी प्रज्वल रेवन्ना के सेक्स वीडियो की जानकारी, नेता ने लिखा था पत्र
    अगली खबर
    कर्नाटक: भाजपा को थी प्रज्वल रेवन्ना के सेक्स वीडियो की जानकारी, नेता ने लिखा था पत्र
    कर्नाटक के भाजपा नेता ने 2023 में प्रज्वल रेवन्ना की वीडियो मिलने का दावा किया (तस्वीर: एक्स/@CTRavi_BJP)

    कर्नाटक: भाजपा को थी प्रज्वल रेवन्ना के सेक्स वीडियो की जानकारी, नेता ने लिखा था पत्र

    लेखन गजेंद्र
    Apr 29, 2024
    01:47 pm

    क्या है खबर?

    कर्नाटक में जनता दल सेक्युलर (JDS) के सांसद और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना द्वारा यौन शोषण मामले में नई जानकारी सामने आई है।

    भाजपा नेता देवराजे गौड़ा ने दावा किया कि उन्होंने 2023 में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को रेवन्ना के सेक्स वीडियो और पेन ड्राइव की जानकारी दी थी।

    इंडिया टुडे के मुताबिक, पत्र में उन्होंने बताया था कि उन्हें महिलाओं के साथ यौन कृत्यों की 3,000 वीडियो के साथ पेन ड्राइव मिली है।

    दावा

    देवराजे ने पत्र में और क्या बताया?

    2023 के विधानसभा चुनाव में होलेनरसिपुरा से भाजपा उम्मीदवार रहे देवराजे गौड़ा ने 8 दिसंबर, 2023 को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र को लिखे पत्र में बताया कि प्रज्वल रेवन्ना सहित एचडी देवगौड़ा परिवार के कई नेताओं के खिलाफ गंभीर आरोप हैं।

    उन्होंने कहा कि पेन ड्राइव में कुल 2,976 वीडियो थे और फुटेज में दिखाई गई कुछ महिलाएं सरकारी अधिकारी थीं और वीडियो का इस्तेमाल उन्हें ब्लैकमेल करने के लिए किया जा रहा था।

    पत्र

    JDS के साथ गठबंधन करने को लेकर किया था आगाह

    देवराजे गौड़ा ने आगे पत्र में बताया कि यह पेन ड्राइव कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं तक पहुंच गई है और अगर भाजपा JDS के साथ गठबंधन करती है तो इन वीडियो को ब्रह्मास्त्र के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

    दूसरी तरफ JDS विधायक शरणगौड़ा कांडकुर ने रविवार को पार्टी प्रमुख एचडी देवेगौड़ा को पत्र लिखकर प्रज्वल रेवन्ना को निष्कासित करने की अपील की। उन्होंने लिखा कि इस मामले से पार्टी को शर्मिंदगी उठानी पड़ रही है।

    घटना

    क्या है मामला?

    26 अप्रैल को रेवन्ना की हासन सीट पर मतदान से 2 दिन पहले सोशल मीडिया पर उनके कई सेक्स वीडियो वायरल हुए थे। खासतौर से उनके लोकसभा क्षेत्र हासन में बड़े पैमाने पर ये वीडियो शेयर किए गए।

    बताया जा रहा है कि रेवन्ना के 300 से अधिक महिलाओं के साथ करीब 2,000 वीडियो वायरल हुए हैं। पीड़िताओं में पुलिस अधिकारी और महिला प्रशासनिक अफसर भी शामिल हैं। कुछ के साथ रेवन्ना जबरदस्ती करते हुए दिख रहे हैं।

    जांच

    जर्मनी भागे रेवन्ना, SIT गठित

    अश्लील वीडियो सामने आने के बाद कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार ने एक विशेष जांच दल (SIT) बनाने का फैसला किया है।

    SIT का गठन कर्नाटक महिला आयोग की प्रमुख के राज्य सरकार को लिखे गए पत्र के बाद किया गया है।

    वीडियो सामने आने के बाद रेवन्ना जर्मनी भाग गए। उन्होंने अपने चुनाव एजेंट के माध्यम से शिकायत दर्ज करवाई है।

    JDS ने भी SIT का गठन किया है और रेवन्ना के खिलाफ पार्टी ने जांच शुरू की है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कर्नाटक
    जनता दल (सेक्युलर)
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: असीम मुनीर बने फील्ड मार्शल; क्या होती है ये रैंक, क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं? पाकिस्तान समाचार
    ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला कर सकता है इजरायल, अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में दावा ईरान
    सुप्रीम कोर्ट ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR की मांग वाली याचिका ठुकराई सुप्रीम कोर्ट
    TVS एनटॉर्क 125 ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम, बनाया यह रिकॉर्ड  TVS मोटर

    कर्नाटक

    बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में हुए धमाके की जांच करेगी NIA बेंगलुरु
    बेंगलुरु जेल में कैदियों को कट्टरपंथी बनाने के मामले में NIA का 7 राज्यों में छापा राष्ट्रीय जांच एजेंसी
    कर्नाटक सरकार को मिला धमकी भरा ईमेल, शनिवार को बेंगलुरु में बम धमाके की धमकी कर्नाटक सरकार
    बेंगलुरु में पानी की भारी किल्लत; सोसाइटी में सुरक्षाकर्मी तैनात, बर्बादी पर 5,000 रुपये का जुर्माना  बेंगलुरु

    जनता दल (सेक्युलर)

    कर्नाटक संकट: स्पीकर ने किया स्पष्ट, आज ही होगा बहुमत परीक्षण कर्नाटक
    कर्नाटक: कांग्रेस-JDS गठबंधन सरकार गिरी, बहुमत साबित करने में नाकाम रहे कुमारस्वामी कर्नाटक
    कर्नाटक: आज सरकार बनाने का दावा कर सकती है भाजपा, येदियुरप्पा बन सकते हैं मुख्यमंत्री कर्नाटक
    क्या कर्नाटक के बाद अब मध्य प्रदेश पर है भाजपा की नजर? मिल रहे संकेत कर्नाटक

    भाजपा समाचार

    दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी को चुनाव आयोग का नोटिस, भाजपा ने की थी शिकायत आतिशी
    बेंगलुरु: रामेश्वरम कैफे में हुए धमाके में भाजपा कार्यकर्ता हिरासत में, संदिग्धों से कनेक्शन कर्नाटक
    अमृतसर: किसानों की नाराजगी झेलने के बाद भाजपा उम्मीदवार संधू बोले- लोकतंत्र में विरोध का अधिकार अमृतसर
    #NewsBytesExplainer: भाजपा के कुल उम्मीदवारों में 28 प्रतिशत दलबदलू, किस पार्टी से आए कितने नेता? कांग्रेस समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025