Page Loader
लोकसभा में हंगामे के दौरान डरी कंगना रनौत, बोलीं- मुझे लगा जैसे हमला करने वाले हैं
लोकसभा में डर गईं सांसद कंगना रनौत

लोकसभा में हंगामे के दौरान डरी कंगना रनौत, बोलीं- मुझे लगा जैसे हमला करने वाले हैं

लेखन गजेंद्र
Jun 28, 2024
04:31 pm

क्या है खबर?

संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष केंद्र सरकार से राष्ट्रीय प्रवेश-सह पात्रता परीक्षा (NEET) पर चर्चा की मांग कर रहे हैं, जिसको लेकर हंगामा हो रहा है। लोकसभा में हंगामे के बीच मौजूद पहली बार की नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत काफी डर गईं। उनको लगा जैसे कोई हमला करने वाला है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने सदन को नहीं चलने दिया। कंगना ने यह बात संसद के बाहर समाचार एजेंसी ANI से कही।

बयान

क्या बोलीं कंगना?

कंगना ने कहा, "आपने देखा किस तरह से उन लोगों (विपक्ष) का आचरण किस प्रकार का था। अध्यक्ष महोदय ने उनको काफी फटकार लगाई कि सड़क और सदन में कुछ फर्क होता है, लेकिन लगता है कि वे किसी की बात सुनने को तैयार नहीं हैं। मैं भी पहली बार आई हूं तो एकदम से घबरा गए, कि ऐसा क्या हो गया। ऐसा चीखना चिल्लाना। ऐसा लगा जैसे वे अटैक करने वाले हैं। काफी बुरा लगा।"

ट्विटर पोस्ट

सुनिए, क्या बोलीं कंगना रनौत

जानकारी

हिमाचल प्रदेश के मंडी से जीती हैं कंगना

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत पहली बार हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर संसद पहुंची हैं। उन्होंने यहां से विक्रमादित्य सिंह को 74,755 वोटों से हराया था। मंडी विक्रमादित्य के पिता और हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का गढ़ माना जाता है।