NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / क्या कंगना रनौत की सीट पर दोबारा होंगे चुनाव, क्यों हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस?
    अगली खबर
    क्या कंगना रनौत की सीट पर दोबारा होंगे चुनाव, क्यों हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस?
    कंगना रनौत के निर्वाचन को हाई कोर्ट में चुनौती दी गई है

    क्या कंगना रनौत की सीट पर दोबारा होंगे चुनाव, क्यों हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस?

    लेखन आबिद खान
    Jul 25, 2024
    11:32 am

    क्या है खबर?

    हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा सांसद कंगना रनौत की सांसदी पर खतरा मंडरा रहा है।

    उनके निर्वाचन को हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट में चुनौती दी गई है, जिसके बाद हाई कोर्ट ने कंगना को नोटिस जारी किया है। कंगना को 21 अगस्त तक जवाब दाखिल करना होगा।

    किन्नौर के रहने वाले लायक राम नेगी ने ये याचिका दायर की है, जो मंडी सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ना चाहते थे।

    मामला

    क्या है मामला?

    लायक राम नेगी ने याचिका में कंगना के निर्वाचन को रद्द करने का अनुरोध करते हुए दलील दी है कि इस लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए उनके नामांकन को गलत तरीके से खारिज कर दिया गया था।

    उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र से वह निर्दलीय चुनाव लड़ना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने नामांकन पत्र भी दाखिल किया था और समयसीमा में नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) देने के बावजूद उनका नामांकन रद्द कर दिया गया।

    आरोप

    क्या है आरोप?

    लायक राम नेगी वन विभाग के पूर्व कर्मचारी हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें समय से पहले सेवानिवृत्ति मिल गई और उन्होंने निर्वाचन अधिकारी को विभाग से मिला NOC प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया था।

    इसके बाद उन्हें बिजली, पानी और टेलीफोन विभाग से भी NOC लाने के लिए एक दिन का वक्त दिया गया। ये सभी NOC जमा करने के बावजूद निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें स्वीकार नहीं किया और नामांकन पत्र रद्द कर दिया।

    मांग

    याचिकाकर्ता ने क्या मांग की?

    याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर उसका नामांकन स्वीकार किया जाता तो वे चुनाव जीत सकते थे। उन्होंने कंगना के नामांकन को रद्द करने और मंंडी सीट पर दोबारा चुनाव कराए जाने की मांग की है।

    हाई कोर्ट ने कगंना से 21 अगस्त तक जवाब मांगा है। मामले पर अगली सुनवाई भी 21 अगस्त को ही होगी। अगर याचिकाकर्ता ये साबित करने में असफल रहता है कि उसका नामांकन अवैध तरीके से रद्द किया गया तो याचिका खारिज हो जाएगी।

    चुनाव परिणाम

    74,000 वोटों से जीती थीं कंगना

    मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार और हिमाचल प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह को भाजपा की कंगना ने 74,755 वोटों के अंतर से हराकर जीत हासिल की थी। कंगना को 5,37,002, जबकि सिंह को 4,62,267 वोट मिले थे।

    दोनों उम्मीदवारों का ये पहला लोकसभा चुनाव था। हालांकि, सिंह हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे हैं और बीते कई सालों से राजनीति में सक्रिय हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हिमाचल प्रदेश
    कंगना रनौत
    भाजपा समाचार
    हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    हिमाचल प्रदेश

    देश के 3 राज्यों की 15 सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव आज, समझें समीकरण राज्यसभा चुनाव
    राज्यसभा चुनाव: 15 में से 10 सीटों पर भाजपा जीती, हिमाचल में कांग्रेस सरकार पर खतरा राज्यसभा चुनाव
    हिमाचल प्रदेश: कांग्रेस सरकार संकट में, भाजपा ने राज्यपाल से की मुलाकात भाजपा समाचार
    हिमाचल प्रदेश: कांग्रेस सरकार की मुश्किलें और बढ़ीं, मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दिया इस्तीफा कांग्रेस समाचार

    कंगना रनौत

    कंगना रनौत से हुई बड़ी चूक, एंटी चीटिंग बिल को समझ लिया रिश्तों पर बना कानून बॉलीवुड समाचार
    आलिया भट्ट से दीपिका पादुकोण तक, इन अभिनेत्रियों को मिली अभिनेताओं से ज्यादा फीस   आलिया भट्ट
    कंगना रनौत ने अंबानी के समारोह में नाचने-गाने वाले सितारों पर साधा निशाना, कहीं ये बातें बॉलीवुड समाचार
    कंगना रनौत ने पहली बार मतदान करने वाले युवाओं का बढ़ाया हौसला, साझा किया अपना अनुभव  मनोरंजन

    भाजपा समाचार

    मोहन मांझी होंगे ओडिशा के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल की बैठक में फैसला ओडिशा
    ओडिशा: कौन हैं मोहन चरण माझी, कनकवर्धन सिंह देव और प्रभाती परिडा? ओडिशा
    मोदी कैबिनेट के 28 मंत्रियों पर आपराधिक मामले, 19 के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स
    ओडिशा: आदिवासी नेता मोहन चारण माझी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ ओडिशा

    हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट

    हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट में 400 से अधिक पदों पर निकली भर्ती रोजगार समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025