NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / हरियाणा विधानसभा चुनाव: JJP की बैठक आज, तिहाड़ में अपने पिता से मिलेंगे दुष्यंत चौटाला
    अगली खबर
    हरियाणा विधानसभा चुनाव: JJP की बैठक आज, तिहाड़ में अपने पिता से मिलेंगे दुष्यंत चौटाला

    हरियाणा विधानसभा चुनाव: JJP की बैठक आज, तिहाड़ में अपने पिता से मिलेंगे दुष्यंत चौटाला

    लेखन प्रमोद कुमार
    Oct 25, 2019
    12:52 pm

    क्या है खबर?

    जननायक जनता पार्टी के प्रमुख दुष्यंत चौटाला आज तिहाड़ जेल में बंद अपने पिता अजय चौटाला से मुलाकात करेंगे।

    हरियाणा विधानसभा चुनाव में 10 सीट जीतकर किंगमेकर की भूमिका में आ चुके दुष्यंत ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

    उन्होंने अपनी पार्टी के विजयी उम्मीदवारों और पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। इसमें उनकी आगे की राह पर फैसला किया जाएगा।

    ऐसे में दुष्यंत की अपने पिता के साथ यह मुलाकात अहम मानी जा रही है।

    जानकारी

    शाम चार बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे दुष्यंत

    सरकार बनाने के लिए कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दुष्यंत के संपर्क में है। अभी तक यह साफ नहीं है कि दुष्यंत किसके साथ जाएंगे। सभी की नजरें चार बजे होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी है, जिसमें दुष्यंत अपने फैसले की जानकारी देंगे।

    विधानसभा चुनाव

    JJP ने पहली बार लड़ा था विधानसभा चुनाव

    हिसार से सांसद रह चुके दुष्यंत चौटाला ने 2018 में अपने दादा ओम प्रकाश चौटाला की इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) से अलग होने के बाद अपनी नई पार्टी बनाई थी।

    एक साल से भी कम समय में उनकी पार्टी ने अपने पहले विधानसभा चुनावों में 10 सीट जीतकर राजनैतिक पंडितों को चौंका दिया है।

    उनकी यह जीत इसलिए भी बड़ी मानी जा रही है कि उनकी पुरानी पार्टी INLD महज एक सीट पर सिमट कर रह गई है।

    जानकारी

    दुष्यंत और उनकी मां नैना ने जीता चुनाव

    खुद दुष्यंत चौटाला और उनकी मां नैना चौटाला दोनों चुनावी मैदान में थे। दुष्यंत ने उचाना से भाजपा उम्मीदवार प्रेमलता को 47,452 वोटों और नैना चौटाला ने कांग्रेस के रणबीर सिंह महिंद्रा को 13,704 वोटों से हराया है।

    सवाल

    सरकार के साथ जाएंगे या विपक्ष में बैठेंगे दुष्यंत?

    अभी तक यह बड़ा सवाल बना हुआ है कि दुष्यंत सिंह भाजपा के साथ जाकर सरकार बनाएंगे या विपक्ष में बैठेंगे। अगर दुष्यंत भाजपा को समर्थन देते हैं तो भाजपा का आंकड़ा 50 पर पहुंच जाएगा। यह बहुमत से चार ज्यादा होगा।

    वहीं अगर वह समर्थन नहीं देते हैं तो उन्हें विपक्ष में बैठना पड़ेगा। भाजपा निर्दलीय विधायकों के साथ सरकार बनाएगी। सभी सातों निर्दलीय विधायक भाजपा को समर्थन दे चुके हैं।

    जानकारी

    जेल में क्यों बंद हैं अजय चौटाला?

    हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला और उनके बेटे अजय चौटाला को 2013 में JBT अध्यापक घोटाले में 10-10 साल की सजा सुनाई गई थी। दोनों तिहाड़ जेल में यह सजा काट रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हरियाणा
    भारतीय जनता पार्टी
    कांग्रेस समाचार
    विधानसभा चुनाव

    ताज़ा खबरें

    CDS अनिल चौहान बोले- पाकिस्तान से हर बार धोखा ही मिला, बताई युद्धविराम की वजह अनिल चौहान
    विदेशी निवेशकों ने एक दिन में बेचे 6,450 करोड़ रुपये के शेयर, जानिए आंकड़े  शेयर बाजार समाचार
    हॉलीवुड में बॉलीवुड का डंका बजा चुकीं ये अभिनेत्रियां, अब दिशा पाटनी की बारी प्रियंका चोपड़ा
    अंकिता भंडारी हत्याकांड: वॉट्सऐप चैट ने कैसे खोले राज? कहा था- क्या 10,000 में बिक जाऊंगी?  उत्तराखंड

    हरियाणा

    चुनाव आयोग आज करेगा हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों का ऐलान झारखंड
    हरियाणा और महाराष्ट्र में 21 अक्तूबर को होंगे चुनाव, 24 को आएंगे नतीजे महाराष्ट्र
    हरियाणा: खादी पहनने और नशे से दूर रहने वाले उम्मीदवारों की तलाश में कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी
    हरियाणा विधानसभा चुनाव: मुख्यमंत्री खट्टर के खिलाफ चुनावी मैदान में उतर सकते हैं तेज बहादुर यादव तेज बहादुर यादव

    भारतीय जनता पार्टी

    सरकार को मिली स्विस बैंकों में धन जमा करने वाले भारतीय नागरिकों की पहली सूची भारत की खबरें
    मानहानि मुकदमे में कोर्ट के सामने पेश हुए राहुल गांधी, खुद को बताया निर्दोष, जानें मामला मुंबई
    बंगाल: पुजारी की हत्या, भाजपा का आरोप- चार दिन में आठ कार्यकर्ताओं की हुई हत्या पश्चिम बंगाल
    बंगाल में लाशों पर राजनीति? मृतक शिक्षक का परिवार बोला, भाजपा से नहीं था कोई संबंध पश्चिम बंगाल

    कांग्रेस समाचार

    25,000 करोड़ रुपये के घोटाले में आया शरद पवार का नाम, बोले- खुद ED से मिलूंगा भारतीय जनता पार्टी
    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: शिवसेना के साथ मतभेद, अमित शाह ने की नौ घंटे की मैराथन बैठक भारतीय जनता पार्टी
    चिन्मयानंद केस: छात्रा के समर्थन में रैली निकालना चाहती थी कांग्रेस, 80 कार्यकर्ता गिरफ्तार भारतीय जनता पार्टी
    केजरीवाल बोले- मुफ्त में लाखों का इलाज करवाने दिल्ली आते हैं बिहार वाले, तिवारी का पलटवार दिल्ली

    विधानसभा चुनाव

    भाजपा नेता ने पार्टी कार्यालय में पत्नी को जड़ा थप्पड़, देखें वायरल वीडियो दिल्ली
    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, जानें कहां से लड़ेंगे दिग्गज भारतीय जनता पार्टी
    अशोक तंवर ने छोड़ी कांग्रेस, कहा- राहुल द्वारा तैयार नेताओं को हटाने की हो रही साजिश हरियाणा
    हरियाणा चुनावों के ऐलान के बाद गुरुग्राम में ट्रैफिक चालान में 97 फीसदी की कमी हरियाणा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025