जगन रेड्डी की YSRCP कर सकती है परिसीमन विधेयक का समर्थन, DMK भी कर रही विचार
क्या है खबर?
केंद्र सरकार को परिसीमन विधेयक पर दक्षिण की पार्टियों का समर्थन मिल सकता है। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और YSR कांग्रेस पार्टी (YSRCP) के प्रमुख जगन रेड्डी ने प्रस्तावित विधेयक के साथ जाने की इच्छा जताई है। पार्टी ने पहले भी इस कानून का समर्थन किया था और अब उसे उम्मीद है कि बदला हुआ बिल दक्षिणी राज्यों के लिए 50 प्रतिशत कोटा देगा। पार्टी शुक्रवार को औपचारिक फैसला ले सकती है।
समर्थन
DMK भी समर्थन का कर रही विचार
तमिलनाडु में एमके स्टालिन की द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK), जो पहले परिसीमन विधेयक का विरोध कर चुकी है, वह अब इस पर समर्थन का विचार कर रही है।
पार्टी नेताओं का कहना है कि अगर विधेयक में तमिलनाडु को पहले जैसा प्रतिनिधित्व प्रतिशत मिलता रहेगा और अगला परिसीमन मौजूदा जनगणना के आधार पर 25 साल बाद होगा, तो यह फायदेमंद होगा।
अगर केंद्र सरकार पार्टी के प्रस्तावों पर विचार करती है तो DMK समर्थन दे सकती है।
बैठक
आज होगी केंद्रीय कैबिनेट की बैठक
केंद्रीय कैबिनेट की बैठक शुक्रवार को प्रस्तावित है, जिसमें 2 अहम परिसीमन सुधारों को मंजूरी मिल सकती है।
इसमें एक सभी राज्यों में लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी और परिसीमन प्रक्रिया को जनगणना से अलग करने का प्रस्ताव शामिल है।
शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने 30 नवंबर के संसदीय सत्र के लिए सभी सांसदों के लिए व्हीप जारी किया है। बीजू जनता दल (BJD) परिसीमन बिल पर सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की है।