Page Loader
लोकसभा अध्यक्ष पद के चुनाव में TDP को समर्थन देगा INDA गठबंधन- संजय राउत
संजय राउत ने लोकसभा अध्यक्ष पद को लेकर दिया बड़ा बयान

लोकसभा अध्यक्ष पद के चुनाव में TDP को समर्थन देगा INDA गठबंधन- संजय राउत

Jun 16, 2024
01:49 pm

क्या है खबर?

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार के मंत्रिमंडल गठन और विभागों के बंटवारे के बाद अब सबकी निगाहें लोकसभा अध्यक्ष की कुर्सी पर टिक गई है। 24 जून लोकसभा सत्र के पहले दिन अध्यक्ष पद का चुनाव किया जाएगा। इस बीच INDIA गठबंधन में शामिल शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अगर तेलुगु देशम पार्टी (TDP) को यह पद न मिलता है तो INDIA गठबंधन उसका समर्थन करेगा।

बयान

राउत ने क्या दिया है बयान?

राउत ने कहा, "लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए लड़ाई अहम है। सरकार स्थिर नहीं है। हमने सुना है कि चंद्रबाबू नायडू ने अध्यक्ष पद मांगा है। अगर NDA के उम्मीदवार को यह पद नहीं मिला तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह TDP, JDU और LJP (रामविलास) को तोड़ सकते हैं। अगर चंद्रबाबू नायडू को यह पद नहीं मिलता है तो हम ये सुनिश्चित करेंगे कि उनके उम्मीदवार को INDIA गठबंधन का समर्थन मिले।"

संभावना

...तो लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए हो सकती है खींचतान

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अगर लोकसभा उपाध्यक्ष का पद विपक्षी गठबंधन को नहीं मिला तो वे लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए अपने उम्मीदवार का ऐलान कर सकते हैं। 17वीं लोकसभा के दौरान उपाध्यक्ष का पद खाली रहा था। लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से शुरू होगा और 3 जुलाई को सत्र का समापन होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 जून को लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी।