NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / 'रेप इन इंडिया' बयान पर बोले राहुल गांधी- मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं, माफी नहीं मांगूगा
    अगली खबर
    'रेप इन इंडिया' बयान पर बोले राहुल गांधी- मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं, माफी नहीं मांगूगा

    'रेप इन इंडिया' बयान पर बोले राहुल गांधी- मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं, माफी नहीं मांगूगा

    लेखन प्रमोद कुमार
    Dec 14, 2019
    02:41 pm

    क्या है खबर?

    दिल्ली में कांग्रेस की 'भारत बचाओ' रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वो 'रेप इन इंडिया' वाले बयान पर माफी नहीं मांगेंगे।

    उन्होंने कहा, "भाजपा ने कल संसद में मुझसे मेरे बयान के लिए माफी मांगने को कहा। सही बात के लिए मुझसे माफी मांगने को कहा गया। मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं है। मेरा नाम राहुल गांधी है। मैं मर जाउंगा, लेकिन सच के लिए कभी माफी नहीं मांगूगा।"

    ट्विटर पोस्ट

    मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं- राहुल गांधी

    #WATCH: Rahul Gandhi,at 'Bharat Bachao' rally: I was told in Parliament by BJP y'day 'Rahul ji, you gave a speech. Apologise for that.' I was told to apologise for speaking something correct. My name is not Rahul Savarkar. My name is Rahul Gandhi. I will never apologise for truth pic.twitter.com/DhgFyZNX1a

    — ANI (@ANI) December 14, 2019

    जानकारी

    मोदी और शाह को देश से माफी मांगनी चाहिए- राहुल

    राहुल ने कहा कि कांग्रेस से कोई माफी नहीं मांगेगा। नरेंद्र मोदी को माफी मांगनी चाहिए। उन्होने कहा, "मोदी को देश से माफी मांगनी चाहिए। उनके साथी अमित शाह को देश से माफी मांगनी चाहिए।"

    सावरकर की माफी

    क्या है सावरकर की माफी का किस्सा?

    वीर सावरकर का नाम भाजपा और RSS में काफी सम्मान से लिया जाता है। सावरकर ने आजादी से पहले अंडमान की जेल में अपनी सजा को माफ करने की गुहार लगाई थी।

    बीबीसी के मुताबिक, उन्होंने छह सालों में अंग्रेजी सरकार को नौ माफीनामे भेजे थे। उन्होंने अपने ऊपर दया की गुहार लगाते समय अंग्रेजी सरकार से दूसरी जेल में भेजने की प्रार्थना की थी। इसके बदले वो किसी भी हैसियत में सरकार के लिए काम करने को तैयार थे।

    सोनिया गांधी

    सोनिया ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना

    रैली को संबोधित करते कांग्रेस अध्यक्षा ने कहा कि देश आज गंभीर स्थिति में पहुंच गया है। इसलिए सड़कों पर उतरकर संघर्ष करने की जरूरत है।

    उन्होंने कहा कि युवाओं से लगी-लगाई नौकरियां छीनी जाती हैं। किसानों की परेशानियों इतनी बढ़ गई है कि उनका जीना मुश्किल हो गया है। किसानों को खाद, बीज, पानी और बिजली के तरसाए जा रहे हैं।

    सोनिया ने कहा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण छोेटे कारोबारी तबाह हो गए हैं।

    सोनिया गांधी

    अंधेर नगरी चौपट राजा जैसा माहौल- सोनिया

    सोनिया गांधी ने कहा कि महिलाओं के प्रति हो रही घटनाओं को देखकर सिर शर्म से नीचे झुक जाता है।

    उन्होंने कहा कि आज अंधेर नगरी चौपट राजा जैसा माहौल है। पूरा देश पूछ रहा है कि सबका साथ सबका विकास कहां है।

    उन्होंने कहा कि इस बात की जांच होनी चाहिए कि नोटबंदी से काला धन बाहर क्यों नहीं आया। इसकी भी जांच होनी चाहिए कि सरकार ने RBI से जो पैसे लिए थे, उनका क्या किया गया।

    सोनिया गांधी

    नागरिकता कानून को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

    नागरिकता कानून पर केंद्र सरकार को लपेटते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि मोदी-शाह को इस बात की कोई परवाह नहीं है कि नया कानून संविधान की धज्जियां उड़ा रहा है।

    उन्होंने कहा कि भारत ऐसे भेदभाव वाले कदमों की इजाजत नहीं देता। कांग्रेस भेदभाव का सामना करने वाले लोगों के साथ खड़ी है।

    मोदी सरकार को संसद और संवैधानिक संस्थाओं की परवाह नहीं है। मोदी-शाह लोगों को लड़वाने के मुद्दे पर आगे बढ़ रहे हैं।

    जानकारी

    मोदी ने गुमराह करने के लिए किए वादे- मनमोहन सिंह

    पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था को पांच ट्रिलियन पहुंचाने का वादा किया था, लेकिन अब ये साबित हो गया है कि ये वादे झूठे थे। मोदी देश को गुमराह करने के लिए गए वादे पूरे नहीं कर पाए।

    प्रियंका गांधी

    लोगों से काम और नौकरियां छीन रही सरकार- प्रियंका गांधी

    रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि लोगों से नौकरियां और काम छीना जा रहा है, लेकिन हर जगह लिखा मिलता है कि मोदी है तो मुमकिन है।

    उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा है तो 100 रुपये किलो प्याज मुमकिन है। भाजपा है तो 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी मुमकिन है। भाजपा है तो चार करोड़ नौकरियां नष्ट होना मुमकिन है। भाजपा है तो 15 हजार किसानों की आत्महत्या मुमकिन है।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां सुनिये प्रियंका गांधी का भाषण

    #WATCH Delhi: Congress leader Priyanka Gandhi: "...Har bus stop, har akhbar pe dikhta hai 'Modi hai to mumkin hai'. Asliyat ye hai ki 'BJP hai to Rs 100 kilo ki pyaaz hai, BJP hai to 45 saal mein sabse zyada berozgari mumkin hai, BJP hai to 4 cr naukriyan nasht hona mumkin hai.." pic.twitter.com/6sr1CAYD9n

    — ANI (@ANI) December 14, 2019

    पी चिदंबरम

    चिदंबरम बोले- अर्थव्यवस्था बर्बाद हो गई, पर मंत्री जी को कुछ खबर नहीं

    पी चिदंबरम ने गिरती अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी को लेकर मोदी सरकार को लपेटा। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित है। बेरोजगारी का बोलबाला है। फैक्ट्री और वर्कशॉप बंद हो चुके हैं। लोग अपनी नौकरियां गंवा चुके हैं।

    उन्होंने कहा कि छह महीने में मोदी सरकार ने भारत की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। फिर भी मंत्री को कोई खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि रोजाना बुरी खबरें सुनने को मिल रही हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राहुल गांधी
    कांग्रेस समाचार
    केंद्र सरकार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 में कैसा रहा रोहित शर्मा का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुलाई में मालदीव के दौरे पर जाएंगे, द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने पर जोर नरेंद्र मोदी
    हेनरिक क्लासेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, जानिए उनके शानदार आंकड़े  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    रॉयल एनफील्ड की बिक्री में आया 26 फीसदी का उछाल, जानिए आंकड़े  रॉयल एनफील्ड बाइक

    राहुल गांधी

    INX मीडिया केस: तीन घंटे चली चिदंबरम से CBI की पूछताछ, कोर्ट में किया गया पेश दिल्ली
    आज कश्मीर दौरे पर जाएंगे विपक्षी नेता, प्रशासन ने की यात्रा टालने की अपील जम्मू-कश्मीर
    जम्मू-कश्मीरः केंद्र ने पहली बार साधा नजरबंद उमर अब्दुला और महबूबा मुफ्ती से संपर्क जम्मू-कश्मीर
    कश्मीर मुद्दे पर बोलीं प्रियंका गांधी, राष्ट्रवाद के नाम पर लोगों को कुचल रही सरकार कश्मीर

    कांग्रेस समाचार

    पहले भी हो चुकी हैं महाराष्ट्र जैसी घटनाएं, जानें कब-कब राजनीति में आए ऐसे दिलचस्प मोड़ कर्नाटक
    सुप्रीम कोर्ट पहुंचा महाराष्ट्र की नई सरकार का मामला, रविवार सुबह होगी सुनवाई महाराष्ट्र
    सुप्रीम कोर्ट का केंद्र और महाराष्ट्र सरकार को नोटिस, गवर्नर की चिठ्ठी पेश करने का आदेश महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: क्या है 'नियम 12' जिसका प्रयोग कर प्रधानमंत्री मोदी ने हटाया राष्ट्रपति शासन? नरेंद्र मोदी

    केंद्र सरकार

    मनमोहन के बाद गांधी परिवार से भी वापस ली गई SPG सुरक्षा, Z+ कवर में रहेंगे सोनिया गांधी
    अयोध्या पर फैसले से असंतुष्ट पक्ष के पास अब कौन से कानूनी विकल्प बचे हैं? सुप्रीम कोर्ट
    अयोध्या विवाद पर अपने फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या-क्या कहा, जानें मुख्य बातें उत्तर प्रदेश
    अयोध्या विवाद पर फैसले के बाद भारत में बड़ा आतंकी हमला कराने की फिराक में जैश भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025