हरियाणा में 15 अक्टूबर को होगा शपथ ग्रहण समारोह, नायब सिंह सैनी हो सकते हैं मुख्यमंत्री
क्या है खबर?
हरियाणा में मुख्यमंत्री के रूप में नायब सिंह सैनी 15 अक्टूबर को शपथ ले सकते हैं। समारोह के लिए मुख्य सचिव की ओर से 10 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।
समिति की अध्यक्षता पंचकूला जिला आयुक्त करेंगे। समारोह के स्थान की जानकारी सामने नहीं आई है। संभावना है कि समारोह में मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री भी शपथ लेंगे।
हरियाणा सरकार के नए मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 14 मंत्री हो सकते हैं।
मुहर
नायब सिंह के नाम पर लगी मुहर?
हरियाणा के मुख्यमंत्री के लिए अभी औपचारिक तौर पर नायब सिंह सैनी के नाम की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन पिछले दिनों सैनी की दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, हरियाणा प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान समेत अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ मुलाकात के बाद इसे पक्का पाना जा रहा है।
मंत्रिमंडल में दलित नेताओं के रूप में कृष्णलाल पंवार और कृष्ण कुमार को लिया जा सकता है। इसराना से पंवार और नरवाना से कृष्ण कुमार जीते हैं।
चुनाव परिणाम
क्या रहा हरियाणा का चुनाव परिणाम?
हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की है, वहीं कांग्रेस ने कुल 37 सीटें जीती हैं। भाजपा के पास अब 51 विधायक हो गए हैं।
दोनों बड़ी पार्टियों के अलावा इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) को 2 और निर्दलीय उम्मीदवारों को 2 सीटें मिली हैं।
चुनाव में जननायक जनता पार्टी बुरी तरह हारी है। पिछले विधानसभा चुनाव में उसके पास 10 विधायक थे। आम आदमी पार्टी का प्रदेश में खाता नहीं खुल सका।