NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / हरियाणा चुनाव परिणाम: पंचकूला से चंद्रमोहन बिश्नोई को मिली जीत, पांचवीं बार पहुंचेंगे विधानसभा
    अगली खबर
    हरियाणा चुनाव परिणाम: पंचकूला से चंद्रमोहन बिश्नोई को मिली जीत, पांचवीं बार पहुंचेंगे विधानसभा
    हरियाणा चुनाव परिणाम 2024 पंचकूला सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार चंद्रमोहन बिश्नोई

    हरियाणा चुनाव परिणाम: पंचकूला से चंद्रमोहन बिश्नोई को मिली जीत, पांचवीं बार पहुंचेंगे विधानसभा

    लेखन गजेंद्र
    Oct 08, 2024
    04:44 pm

    क्या है खबर?

    हरियाणा में पंचकूला जिले की पंचकूला विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी के चंद्रमोहन बिश्नोई और भाजपा के ज्ञान चंद गुप्ता के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

    अंत में चंद्रमोहन को यहां केवल 1,997 वोटों से जीत हासिल हुई। उन्हें 67,397 वोट मिले, वहीं ज्ञान चंद को 65,400 वोट मिले।

    हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञान चंद इस सीट से लगातार 2 बार विधायक रहे हैं।

    तीसरे स्थान पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार प्रेम गर्ग रहे।

    चुनाव परिणाम

    क्या रहा पंचकूला सीट का इतिहास?

    पंचकूला सीट अंबाला लोकसभा क्षेत्र में आती है। विधानसभा सीट के रूप में पंचकूला का अस्तित्व 2009 में सामने आया। तब पहली बार हुए चुनाव में कांग्रेस के देवेंद्र कुमार बंसल ने जीत हासिल की थी। INLD यहां दूसरे स्थान पर थी।

    इसके बाद 2014 के चुनाव में भाजपा के ज्ञान चंद ने INLD के कुलभूषण गोयल को हराया। 2019 के चुनाव में ज्ञान चंद ने कांग्रेस के चंद्र मोहन को हराया था।

    चंद्र मोहन पहले उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं।

    मतदान

    भजन लाल के बेटे हैं चंद्रमोहन

    चंद्रमोहन बिश्नोई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के बेटे हैं।

    उनकी प्रेम कहानी भी चर्चित है। 2008 में वे कई दिनों तक लापता रहे, वापस आए तो चांद मोहम्मद बनकर आए।

    उन्होंने अनुराधा बाली (फिजा) से शादी के लिए इस्लाम धर्म अपनाया था, जबकि वे पहले से सीमा बिश्नोई से विवाहित थे।

    घटना के बाद तब के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उन्हें मंत्रिमंडल से हटा दिया था। 2012 में फिजा मृत पाई गईं, जिसे आत्महत्या कहा गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हरियाणा
    विधानसभा चुनाव नतीजे
    कांग्रेस समाचार
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    बारिश में कार स्टार्ट करते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? कार
    IPL 2025: ईशान किशन ने RCB के खिलाफ खेली नाबाद 94 रन की पारी, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट ने टेस्ट क्रिकेट में जड़ा अपना दूसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े  जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
    इस साल आ रहीं हैं ये 5 जबरदस्त एक्शन फिल्में, लिख लीजिए तारीख ऋतिक रोशन

    हरियाणा

    हरियाणा: भाजपा ने विनेश फोगाट के खिलाफ जुलाना से कैप्टन योगेश बैरागी को दिया टिकट भाजपा समाचार
    हरियाणा विधानसभा चुनाव: आम आदमी पार्टी ने चौथी सूची जारी की, उतारे 21 उम्मीदवार आम आदमी पार्टी समाचार
    हरियाणा: मंत्रिमंडल ने विधानसभा भंग करने की मंजूरी दी, मुख्यमंत्री सैनी दे सकते हैं इस्तीफा नायब सिंह सैनी
    हरियाणा: आम आदमी पार्टी की अंतिम सूची जारी, 2 उम्मीदवार बदले गए आम आदमी पार्टी समाचार

    विधानसभा चुनाव नतीजे

    ममता बनर्जी ने बताया विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार का कारण, INDIA से जोड़ा ममता बनर्जी
    विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत पर अखिलेश यादव बोले- INDIA गठबंधन निराश नहीं हैं अखिलेश यादव
    कौन हैं लालदुहोमा, जो बन सकते हैं मिजोरम के नए मुख्यमंत्री? मिजोरम
    मध्य प्रदेश: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने उठाए EVM पर सवाल, बोले- हैक हो सकती है दिग्विजय सिंह

    कांग्रेस समाचार

    भाजपा नेता तरविंदर सिंह ने राहुल गांधी को धमकी दी, बोले- इंदिरा गांधी जैसा हाल होगा राहुल गांधी
    राहुल गांधी ने रायबरेली के मिथुन नाई को भेजा गिफ्ट, चुनाव के दौरान बनवाई थी दाढ़ी राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer: केजरीवाल के बाहर आने से हरियाणा विधानसभा चुनावों पर क्या होगा असर?  अरविंद केजरीवाल
    डोडा रैली: प्रधानमंत्री मोदी ने साधा विपक्ष पर निशाना, कहा- परिवारवाद ने जम्मू-कश्मीर को किया खोखला जम्मू-कश्मीर

    भाजपा समाचार

    कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा के बेटे के खिलाफ उठी आवाज, नेता मानने से किया इंकार कर्नाटक
    क्या है ओडिशा की 'सुभद्रा' योजना, जिसका प्रधानमंत्री मोदी ने अपने जन्मदिन पर किया शुभारंभ? ओडिशा
    केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू समेत भाजपा और शिवसेना नेताओं के खिलाफ कांग्रेस की पुलिस में शिकायत राहुल गांधी
    गुजरात के पूर्व कैबिनेट मंत्री ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र गुजरात
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025