NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / विधानसभा चुनाव: हरियाणा में पिछड़ने के बाद भाजपा की वापसी, जम्मू-कश्मीर के क्या हैं हाल?
    अगली खबर
    विधानसभा चुनाव: हरियाणा में पिछड़ने के बाद भाजपा की वापसी, जम्मू-कश्मीर के क्या हैं हाल?
    जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं।

    विधानसभा चुनाव: हरियाणा में पिछड़ने के बाद भाजपा की वापसी, जम्मू-कश्मीर के क्या हैं हाल?

    लेखन आबिद खान
    Oct 08, 2024
    02:43 pm

    क्या है खबर?

    हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना जारी है। रुझानों में हरियाणा में कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है।

    पहले कांग्रेस आगे थी और अब भाजपा वापसी करते हुए बहुमत का आंकड़े से आगे निकल गई है, वहीं जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन आगे निकल गया है।

    खबर लिखे जाने तक हरियाणा में कांग्रेस 37 और भाजपा 47 सीटों पर आगे चल रही है। जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस-NC गठबंधन 47 और भाजपा 29 सीटों पर आगे है।

    बड़े चेहरे

    हरियाणा में क्या है बड़े चेहरों का हाल?

    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला किलोई सीट से भारी मतों से आगे चल रहे हैं।

    हिसार से सावित्री जिंदल पीछे चल रही हैं।

    जुलाना से कांग्रेस की विनेश फोगाट ने जीत हासिल की है।

    लाडवा सीट से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आगे चल रहे हैं।

    उचाना कलां से दुष्यंत चौटाला हार गए हैं।

    अंबाला कैंट से भाजपा के अनिल विज भी पीछे चल रहे हैं।

    कैथल से आदित्य सुरजेवाला जीते हैं।

    रानिया से अर्जुन चौटाला आगे हैं।

    जम्मू के बड़े चेहरे 

    जम्मू-कश्मीर के बड़े चेहरों में कौन पिछड़ा?

    नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला गांधरबल और बड़गाम दोनों ही सीट से आगे चल रहे हैं।

    महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने श्रीगुफवारा-बिजबेहारा सीट से हार स्वीकार कर ली है।

    जम्मू पश्चिम से भाजपा के अरविंद गुप्ता आगे चल रहे हैं।

    सोपोर से NC के इरशाद रसूल आगे।

    सांबा से भाजपा के सुरजीत सिंह आगे।

    रामबन से भाजपा के देवेंद्र कुमार आगे।

    राजौरी से भाजपा के विवोद कुमार आगे।

    कुपवाड़ा से NC के नासिर असलम आगे।

    उमर का बयान

    उमर अब्दुल्ला बोले- नतीजों से छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए

    उमर अब्दुल्ला ने कहा, "आज दोपहर तक स्पष्ट हो जाएगा। पारदर्शिता होनी चाहिए। जनादेश के साथ छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए। अगर जनादेश भाजपा के खिलाफ आता है तो भाजपा को जुगाड़ या ऐसी कोई हरकत नहीं करनी चाहिए। हमने गठबंधन इसलिए किया कि चुनाव में कामयाबी मिले और हमें कामयाबी की उम्मीद है।"

    वहीं, भाजपा अध्यक्ष रविंदर रैना ने कहा, "भाजपा ने जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए काम किया है। हमें उम्मीद है कि हम पूर्ण बहुमत से चुनाव जीतेंगे।"

    जश्न

    जश्न मनाने के बाद शांत हुए कांग्रेस कार्यकर्ता

    हरियाणा में शुरुआती रुझानों में कांग्रेस की प्रचंड जीत से कार्यकर्ता जश्न में डूब गए हैं। दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाईयां बांटी हैं।

    रोहतक में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के घर पर लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है।

    हालांकि, बाद में भाजपा के आगे निकलने पर कांग्रेस नेताओं ने चुप्पी साध ली है तो भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल शुरू हो गया है।

    मतदान

    किस राज्य में कब हुआ था मतदान?

    हरियाणा की सभी 90 सीटों पर 5 अक्टूबर को एक ही चरण में मतदान हुआ था। यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच ही था।

    जम्मू-कश्मीर में 3 चरणों में चुनाव हुआ था। पहले चरण में 18 सितंबर को 24, दूसरे चरण में 25 सितंबर को 26 और तीसरे चरण में 1 अक्टूबर को 40 सीटों पर वोट डाले गए थे।

    दोनों ही राज्यों में 90 सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 45 है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हरियाणा
    जम्मू-कश्मीर
    विधानसभा चुनाव नतीजे
    कांग्रेस समाचार

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    हरियाणा

    #NewsBytesExplainer: हरियाणा विधानसभा चुनाव में क्षेत्रीय पार्टियों के सामने क्यों है अस्तित्व बचाने की चुनौती? दुष्यंत चौटाला
    हरियाणा विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 31 उम्मीदवारों की सूची, विनेश को जुलाना से टिकट कांग्रेस समाचार
    बृजभूषण सिंह को भाजपा का निर्देश, कहा- विनेश और बजरंग पर न करें टिप्पणी बजरंग पूनिया
    हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: कांग्रेस और AAP के बीच गठबंधन को लेकर कहां फंसा पेंच? आम आदमी पार्टी समाचार

    जम्मू-कश्मीर

    जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने तीसरी सूची जारी की, 29 उम्मीदवारों की घोषणा भाजपा समाचार
    जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में 3 आतंकवादी मारे गए, राजौरी में भी मुठभेड़ कुपवाड़ा
    जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव: सुरक्षा के लिए 300 से अधिक अतिरिक्त अर्धसैनिक बलों की कंपनियां होंगी तैनात विधानसभा
    जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024: JDU ने किया पत्थरबाजों और राजनीतिक कैदियों को रिहा करने का वादा जनता दल यूनाइटेड

    विधानसभा चुनाव नतीजे

    विधानसभा चुनाव: राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में खिला भाजपा का 'कमल', तेलंगाना में कांग्रेस जीती विधानसभा चुनाव
    'राजस्थान के योगी' बाबा बालकनाथ तिजारा सीट पर जीते, मुख्यमंत्री पद के दावेदार राजस्थान
    तेलंगाना: चंद्रशेखर राव ने गजवेल में जीत की हैट्रिक लगाई, भाजपा प्रत्याशी को हराया तेलंगाना
    मध्य प्रदेश: दतिया में बड़ा उलटफेर, कांग्रेस उम्मीदवार ने गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को हराया मध्य प्रदेश चुनाव

    कांग्रेस समाचार

    विनेश फोगाट के कांग्रेस में शामिल होने से चाचा महावीर सिंह फोगाट नाराज, जानें क्या कहा विनेश फोगाट
    अमेरिका में सैम पित्रोदा बोले- लोकसभा चुनाव निष्पक्ष नहीं, मैं EVM के बारे में जानता हूं लोकसभा चुनाव
    पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे बोले- लाल चौक जाने में डरता था जम्मू-कश्मीर
    शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राजनीति से जुड़ाव पर बताई सच्चाई, जानिए किस पार्टी से जुड़े रहे NSUI
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025