NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / हरियाणा: भाजपा विधायकों की संख्या बढ़ी, 2 निर्दलीय विधायक पार्टी में शामिल; सावित्री जिंदल का समर्थन
    अगली खबर
    हरियाणा: भाजपा विधायकों की संख्या बढ़ी, 2 निर्दलीय विधायक पार्टी में शामिल; सावित्री जिंदल का समर्थन
    हरियाणा में 2 निर्दलीय विधायक भाजपा में शामिल

    हरियाणा: भाजपा विधायकों की संख्या बढ़ी, 2 निर्दलीय विधायक पार्टी में शामिल; सावित्री जिंदल का समर्थन

    लेखन गजेंद्र
    Oct 09, 2024
    04:44 pm

    क्या है खबर?

    हरियाणा के विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भाजपा को एक और खुशखबरी मिली है। 2 निर्दलीय विधायकों ने भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया, जबकि सावित्री जिंदल ने पार्टी को समर्थन दिया है।

    गन्नौर सीट से देवेंद्र कादियान और बहादुरगढ़ से राजेश जून बुधवार को धर्मेंद्र प्रधान और अन्य भाजपा नेताओं के साथ बैठक के बाद पार्टी में शामिल हो गए।

    हिसार से जीतीं जिंदल ने दिल्ली में भाजपा नेताओं से मुलाकात के बाद समर्थन की घोषणा की।

    राजनीति

    काफी वोटों से जीते हैं दोनों विधायक

    देवेंद्र कादियान ने गन्नौर सीट पर कांग्रेस के कुलदीप शर्मा को 35,209 वोट से हराया। कादियान को कुल 77,248 वोट मिले। यहां भाजपा के देवेंद्र कौशिक तीसरे स्थान पर थे।

    राजेश जून ने बहादुरगढ़ में भाजपा उम्मीदवार दिनेश कौशिक को 41,999 वोट से हराया। जून को कुल 73,191 वोट मिले हैं। यहां कांग्रेस के राजिंदर जून तीसरे स्थान पर रहे।

    जिंदल ने कांग्रेस उम्मीदवार रामनिवास रारा को 18,941 वोट से हराया है। भाजपा के कमल गुप्ता तीसरे स्थान पर थे।

    परिणाम

    हरियाणा का क्या रहा परिणाम?

    हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की है, वहीं कांग्रेस ने कुल 37 सीटें जीती हैं। भाजपा के पास अब 51 विधायक हो गए हैं।

    दोनों बड़ी पार्टियों के अलावा इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) को 2 और निर्दलीय उम्मीदवारों को 2 सीटें मिली हैं।

    चुनाव में जननायक जनता पार्टी बुरी तरह हारी है। पिछले विधानसभा चुनाव में उसके पास 10 विधायक थे।

    आम आदमी पार्टी का प्रदेश में खाता नहीं खुल सका।

    जानकारी

    टिकट न मिलने से नाराज थे कादियान

    देवेंद्र कादियान भाजपा से जुड़े थे। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर चुनाव से पहले सामने आया था, जिसमें वह रोते हुए भाजपा पर टिकट न देने का आरोप लगा रहे। वह कह रहे कि पार्टी ने उनसे काम कराया और मजदूरी भी रख ली।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हरियाणा
    विधानसभा चुनाव नतीजे
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स
    यूक्रेन का रूस के एयरबेस पर बड़ा ड्रोन हमला, मार गिराए 40 बमवर्षक विमान रूस समाचार
    आमिर खान ने रीना दत्ता के साथ अपनी शादी को बताया 'जवानी का जोश'  आमिर खान
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: कीसी कार्टी ने अपने वनडे करियर का चौथा शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    हरियाणा

    हरियाणा में भाजपा को बड़ा झटका, पूर्व संसद अशोक तंवर कांग्रेस में शामिल विधानसभा
    हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: कल होगा मतदान, प्रमुख उम्मीदवारों समेत जानिए सभी जरूरी बातें विधानसभा
    हरियाणा विधानसभा चुनाव: सभी 90 सीटों पर मतदान जारी, 3 बजे तक 49 प्रतिशत वोट डले कांग्रेस समाचार
    हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: जुलाना में भाजपा उम्मीदवार कैप्टन योगेश बैरागी से धक्का-मुक्की जींद

    विधानसभा चुनाव नतीजे

    हरियाणा विधानसभा उपचुनाव 2024: करनाल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बचाई सीट नायब सिंह सैनी
    ओडिशा में कौन होगा भाजपा का पहला मुख्यमंत्री? इन संभावित नामों की चल रही चर्चा ओडिशा
    विधानसभा उपचुनाव परिणामों में INDIA का दबदबा, 10 सीटें जीतीं; NDA को मिली केवल 2 उपचुनाव
    विधानसभा उपचुनाव नतीजों के छिपे संकेत: मुख्यमंत्री सुक्खू का बढ़ेगा कद, दलबदलुओं को जनता ने नकारा उपचुनाव

    भाजपा समाचार

    झारखंड: शिवराज सिंह चौहान की कार कीचड़ से भरे गड्ढे में फंसी, जानिए कैसे निकाला झारखंड
    MUDA घोटाला: याचिका खारिज होने पर सिद्धारमैया बोले- भाजपा कर रही सरकार गिराने करने की कोशिश  कर्नाटक
    कंगना रनौत ने की कृषि कानूनों को वापस लाने की मांग, अपने बयान को बताया निजी कंगना रनौत
    कंगना रनौत ने कृषि कानूनों पर दिए बयान पर मांगी माफी, बोलीं- भाजपा के साथ हूं कंगना रनौत
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025