NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / हरियाणा में AAP को झटका; अशोक तंवर ने इस्तीफा दिया, भाजपा में हो सकते हैं शामिल
    अगली खबर
    हरियाणा में AAP को झटका; अशोक तंवर ने इस्तीफा दिया, भाजपा में हो सकते हैं शामिल
    हरियाणा में आम आदमी पार्टी के अशोक तंवर ने इस्तीफा दिया

    हरियाणा में AAP को झटका; अशोक तंवर ने इस्तीफा दिया, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

    लेखन गजेंद्र
    Jan 18, 2024
    05:09 pm

    क्या है खबर?

    लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में आम आदमी पार्टी (AAP) की चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष अशोक तंवर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वह जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

    हिंदुस्तान के मुताबिक, तंवर ने कांग्रेस और AAP के गठबंधन पर नाराजगी जताते हुए प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है।

    उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पत्र में लिखा कि वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य और गठबंधन को देखते हुए वह पार्टी छोड़ रहे हैं।

    इस्तीफा

    2022 में AAP से जुड़े थे तंवर

    अशोक तंवर पहले कांग्रेस में थे और हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे थे। उन्होंने 2019 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर तृणमूल कांग्रेस (TMC) का दामन थाम लिया था।

    नवंबर, 2021 में तंवर TMC में शामिल हुए थे। इसके कुछ महीने बाद अप्रैल, 2022 में वह AAP में आ गए। पार्टी में उन्हें चुनाव प्रचार समिति की जिम्मेदारी दी गई थी।

    इंडिया टीवी की मानें तो तंवर राज्यसभा जाना चाहते थे, लेकिन AAP ने उनको निराश कर दिया।

    राजनीति

    2009 में बने थे कांग्रेस से सांसद

    2009 लोकसभा चुनाव में तंवर ने कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) उम्मीदवार सीताराम को सिरसा सीट से 35,000 वोटों से हराया था।

    हालांकि, 2014 लोकसभा चुनाव में तंवर INLD उम्मीदवार चरणजीत सिंह रोरी से एक लाख से अधिक वोटों से हार गए।

    इसके बाद 2019 लोकसभा चुनाव में भी तंवर भाजपा की सुनीता दुग्गल से 3 लाख से ज्यादा वोट से हार गए।

    संभावना है कि भाजपा उनको लोकसभा चुनाव लड़ा सकती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हरियाणा
    आम आदमी पार्टी समाचार
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB के खिताब जीतने पर ऐसी रही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    हरियाणा

    हरियाणा: गुरूग्राम में चिंटेल्स पैराडाइसो टावर की 3 बालकनी गिरी, कोई हताहत नहीं गुरूग्राम
    हरियाणा: जहरीली शराब से अब तक 16 की मौत, 7 आरोपी गिरफ्तार मनोहर लाल खट्टर
    हरियाणा: दिवाली पर आग बुझाने पहुंचे दमकलकर्मियों से ही मारपीट, 3 घायल; जानें कारण आग त्रासदी
    हरियाणा सरकार को बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने निजी नौकरियों में 75 प्रतिशत आरक्षण रद्द किया  हरियाणा-पंजाब हाई कोर्ट

    आम आदमी पार्टी समाचार

    गोवा: AAP प्रमुख अमित पालेकर गिरफ्तार, सबूत नष्ट करने का आरोप गोवा
    AAP और कांग्रेस की पंजाब इकाइयां गठबंधन के खिलाफ, क्या INDIA के रंग में पड़ेगा भंग? पंजाब
    पंजाब: कांग्रेस नेता बाजवा का दावा- AAP के 32 विधायक संपर्क में; मान ने दिया जवाब पंजाब
    बंगले में भ्रष्टाचार की CBI जांच पर बोले केजरीवाल- कुछ नहीं मिला तो प्रधानमंत्री इस्तीफा देंगे?  अरविंद केजरीवाल

    भाजपा समाचार

    राजस्थान: भजनलाल ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, प्रधानमंत्री मोदी रहे मौजूद राजस्थान
    उत्तर प्रदेश: भाजपा विधायक को रेप के मामले में 25 साल की सजा, रद्द होगी विधायकी उत्तर प्रदेश
    कांग्रेस का चंदा अभियान, लेकिन खुल रहा भाजपा का पेज; जानें कैसे हो गया खेल कांग्रेस समाचार
    भाजपा शिवराज सिंह चौहान को क्या जिम्मेदारी दे सकती है? जानें क्या-क्या अटकलें लगाई जा रहीं शिवराज सिंह चौहान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025