Page Loader
राजस्थान: अशोक गहलोत के बयान पर केंद्रीय मंत्री शेखावत का पलटवार, बताया एक नंबर का झूठा 
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर गजेंद्र सिंह शेखावत का पलटवार (तस्वीर: ट्विटर/@gssjodhpur)

राजस्थान: अशोक गहलोत के बयान पर केंद्रीय मंत्री शेखावत का पलटवार, बताया एक नंबर का झूठा 

लेखन गजेंद्र
May 08, 2023
05:45 pm

क्या है खबर?

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पलटवार करते हुए गहलोत को झूठा बताया। शेखावत ने ट्वीट किया, 'एक नंबर के झूठे हैं गहलोत। अगर वह इतने ही सच्चे हैं तो करोड़ों लेने वालों पर केस क्यों नहीं दर्ज कराया गया। ये कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई है, जिसे जीतने के लिए गहलोत जी हर नाजायज तरीका इस्तेमाल कर रहे हैं। वह अपने विरोधी खेमे को गद्दार साबित करना चाहते हैं।'

बयान

क्या बोले थे अशोक गहलोत?

एक दिन पहले धौलपुर में अशोक गहलोत ने कहा था, "2020 में अमित शाह, गजेंद्र सिंह शेखावत और धर्मेंद्र प्रधान ने सरकार गिराने का षड्यंत्र किया। पैसे बांटे गए, लेकिन हमें समय पर सूचना मिल गई और सरकार गिरने से बची।" उन्होंने कहा था, "हमारे यहां पैसे के बल पर सरकार गिराने की परंपरा नहीं। साजिश का पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और भाजपा नेता कैलाश मेघवाल ने समर्थन नहीं किया था। दोनों नेताओं ने मेरी सरकार बचाने में मदद की।"

ट्विटर पोस्ट

शेखावत ने ट्वीट कर किया पलटवार