Page Loader
शराब पर 50% छूट और मुस्लिमों को मुफ्त बकरा, पढ़ें दिल्ली की इस पार्टी का मेनिफेस्टो

शराब पर 50% छूट और मुस्लिमों को मुफ्त बकरा, पढ़ें दिल्ली की इस पार्टी का मेनिफेस्टो

Apr 17, 2019
07:05 pm

क्या है खबर?

चुनावों में वोटर्स को लुभाने के लिए राजनीतिक पार्टियां बड़े-बड़े वादे करती हैं। हालांकि, चुनाव जीतने पर इनमें से कितने वादे पूरे होते हैं, यह अलग चर्चा का विषय है। चुनावी वादे करने में कोई राजनीतिक पार्टी पीछे नहीं रहती। कई पार्टियां तो ऐसे वादे करती हैं, जिन पर यकीन करना भी मुश्किल होता है। ऐसे ही वादे दिल्ली में चुनाव लड़ रही सांझी विरासत पार्टी ने किये हैं, जिनमें से कुछ का पूरा होना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है।

वादे

पार्टी ने किए हैं बड़े-बड़े लोकलुभावन वादे

इंडिया टूडे के मुताबिक, सांझी विरासत पार्टी ने कुल 16 वादे किए हैं। इनमें चुनाव जीतने पर महिलाओं को फ्री में सोना, शराब के दाम कम करना, प्राइवेट स्कूलों की फीस फ्री जैसे वादे शामिल हैं। पार्टी ने अपने वादों को 'मुद्दा' कहा है। पार्टी का दावा है कि देश की कई लोकसभा सीटों पर उसके उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। सेब के चुनाव निशान वाली पार्टी के प्रत्याशियों ने दिल्ली से नामांकन भरना शुरू कर दिया है।

पार्टी के वादे

ये हैं पार्टी के चुनावी 'मुद्दे'

विद्यार्थियों की Ph.D तक की फीस माफ और सभी छात्र-छात्राओं के लिए फ्री में मेट्रो और बस का सफर। प्राइवेट स्कूलों की फीस माफ और सभी नागरिकों को फ्री राशन। BSES और DTC के अस्थायी कर्मचारियों को पक्का करने का भरोसा। हाउस टैक्स/कन्वर्जन पार्किंग शुल्क फ्री और प्राइवेट अस्पताल में 10 लाख तक का इलाज फ्री का वादा। लड़की पैदा होने पर 50,000 और उसकी शादी पर 2.5 लाख रुपये की मदद। 10 रुपये में चार रोटी+दाल या दाल चावल।

सुर्खियां

सत्ता नहीं तो सुर्खियां दिला गए 'मुद्दे'

पार्टी ने बेरोजगारों को प्रति महीने 10,000 रुपये बेरोजगारी भत्ता और बुजुर्ग, विधवा और विकलांगों को 5,000 पेंशन का वादा किया है। कब्रिस्तान के लिए 25 बीघा जमीन देने और ईद पर हर मुस्लिम परिवार को एक बकरा फ्री। इनके अलावा सांझी विरासत पार्टी ने हर महिला को फ्री सोना देने और शराब के दाम आधे करने का वादा किया है। पार्टी के ये चुनावी 'मुद्दे' चाहे पार्टी को सत्ता न दिला पाएं, लेकिन सुर्खियां जरूर दिला दी है।