LOADING...
पश्चिम बंगाल में फाल्टा सीट से TMC उम्मीदवार जहांगीर ने क्यों वापस लिया नाम? बताया कारण
पश्चिम बंगाल के फाल्टा से TMC उम्मीदवार जहांगीर खान ने चुनाव न लड़ने का कारण बताया

पश्चिम बंगाल में फाल्टा सीट से TMC उम्मीदवार जहांगीर ने क्यों वापस लिया नाम? बताया कारण

लेखन गजेंद्र
May 19, 2026
04:40 pm

क्या है खबर?

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में आने वाली फाल्टा विधानसभा सीट पर पुनर्मतदान से 2 दिन पहले अपना नाम वापस लेने वाले तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार जहांगीर खान का बयान आया है। उन्होंने मंगलवार को अपने घर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने फाल्टा के लिए विशेष पैकेज की घोषणा की है, जिस कारण वह चुनाव से पीछे हट रहे हैं। उन्होंने इस निर्णय के पीछे कोई और कारण नहीं बताया।

बयान

जहांगीर खान का पूरा बयान

जहांगीर ने बांग्ला में कहा, "मैं फाल्टा का बेटा हूं। मैं चाहता हूं कि फाल्टा में शांति-समृद्धि हो। फाल्टा का और अधिक विकास होना चाहिए। मेरा सपना था कि फाल्टा स्वर्णिम हो। हमारे माननीय मुख्यमंत्री फाल्टा के विकास के लिए विशेष पैकेज दे रहे हैं। इसीलिए मैंने 21 मई को होने वाले पुनर्निर्वाचन से खुद को दूर रखा है।" कारण पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "फाल्टा हित में मैं चुनाव से हट रहा हूं। मैं अब और कुछ नहीं कहूंगा।

चुनाव

21 मई को चुनाव 24 मई को आएगा परिणाम

सीट पर 21 मई को दोबारा मतदान और 24 मई को परिणाम घोषित होगा। TMC प्रवक्ता अरूप चक्रवर्ती ने कहा कि यह उम्मीदवार का अपना निर्णय है, ये पार्टी का फैसला नहीं है। भले ही जहांगीर ने अपना नाम वापस ले लिया हो, लेकिन नामांकन वापस लेने की तारीख निकल चुकी है, ऐसे में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में उनका नाम और TMC का चुनाव चिन्ह रहेगा। भाजपा ने यहां देबांशु पांडा को उतारा है।

Advertisement

सुरक्षा

खुद को कहा था 'पुष्पा', फिर कोर्ट से मांगी माफी

बंगाल में 29 अप्रैल को दूसरे चरण के चुनाव में फाल्टा में धांधली और EVM से छेड़छाड़ के आरोप लगे थे, जिसके बाद आयोग ने चुनाव रद्द कर दिया। दोबारा चुनाव की घोषणा पर TMC नेता ने डायमंड हार्बर के पुलिस पर्यवेक्षक 'सिंघम' कहलाने वाले अजयपाल शर्मा को चुनौती दी और कहा था कि वह 'पुष्पा' है, जो झुकेंगे नहीं। जहांगीर ने कलकत्ता हाई कोर्ट से सुरक्षा मांगी थी, जिसके बाद 26 मई तक उनके खिलाफ कार्रवाई पर रोक है।

Advertisement