LOADING...
बिहार विधानसभा चुनाव में बदला-बदला दिखेगा EVM, उम्मीदवारों की दिखेगी बड़ी और रंगीन तस्वीर
बिहार में चुनाव के साथ ही चुनाव आयोग EVM में कई बदलाव करेगा

बिहार विधानसभा चुनाव में बदला-बदला दिखेगा EVM, उम्मीदवारों की दिखेगी बड़ी और रंगीन तस्वीर

लेखन गजेंद्र
Sep 17, 2025
05:18 pm

क्या है खबर?

चुनाव आयोग इस साल बिहार में होने वाले विधानसभा चुनावों से नई शुरूआत करने जा रहा है, जिसके तहत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के मतपत्र लेआउट में बदलाव दिखेगा। निर्वाचन संचालन नियम, 1961 के नियम 49बी के तहत अब EVM के मतपत्र में उम्मीदवारों की तस्वीरें रंगीन मुद्रित की जाएंगी, जो पहले श्वेत-श्याम थी। तस्वीरें काफी बड़ी होंगी, जिससे मतदाता आसानी से पहचान सके। पहचान को स्पष्ट बनाने के लिए तस्वीरों के सामने क्रमांक भी अंकित किए जाएंगे।

नियम

और क्या-क्या होगा बदलाव?

नियमों में संशोधन EVM मतपत्रों को मतदात के अधिक अनुकूल बनाने और मतदान केन्द्रों पर भ्रम की स्थिति को कम करने के लिए किया गया है। डिजाइन और छपाई दोनों में बदलाव से मतदाताओं को आसानी होगी। स्पष्टता के लिए लिखावट का आकार 30 होगा और बोल्ड में लिखा जाएगा। एकरूपता के लिए, सभी उम्मीदवारों और नोटा के नाम एक ही लिखावट और एक आकार में दिखेंगे। EVM मतपत्र 70 GSM कागज और RGB मान वाले गुलाबी कागज पर होगा।

जानकारी

पहले क्या था?

इससे पहले केवल चुनाव आयोग उम्मीदवार का मूल विवरण जैसे नाम, पार्टी का प्रतीक और सीरियल नंबर मांगा जाता था, जिसमें फोटो या तो अनुपस्थित होते थे या मोनोक्रोम होते थे। फोटो का आकार भी अपेक्षाकृत छोटा और श्वेत-श्याम होता था।

चुनाव

बिहार में कब हैं चुनाव?

बिहार में चुनाव की घोषणा दुर्गा पूजा और दशहरा के तुरंत बाद अक्टूबर के पहले या दूसरे सप्ताह में हो सकती है। बिहार में 2020 विधानसभा चुनाव भी अक्टूबर से नवंबर तक 3 चरणों में हुआ था। इस बार भी 2-3 चरणों में कराने की संभावना है। इस बार दिवाली और छठ पूजा भी 18 अक्टूबर से 28 अक्टूबर के बीच है। ऐसे में मतदान इसके बाद ही रखने की संभावना है। मतगणना 15 से 20 नवंबर के बीच होगा।