NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / महाराष्ट्र: ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अब संजय राउत की पत्नी को भेजा समन
    अगली खबर
    महाराष्ट्र: ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अब संजय राउत की पत्नी को भेजा समन
    ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अब संजय राउत की पत्नी को भेजा समन।

    महाराष्ट्र: ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अब संजय राउत की पत्नी को भेजा समन

    लेखन भारत शर्मा
    Aug 04, 2022
    05:54 pm

    क्या है खबर?

    प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पात्रा चॉल भूमि घोटाला मामले में शिवसेना नेता संजय राउत को गिरफ्तार करने के बाद अब उनकी पत्नी वर्षा राउत को भी समन भेजा है। ED की टीम अब जल्द ही उनसे भी पूछताछ करेगी।

    ED की ओर से कहा गया है कि वर्षा के खाते में लेनदेन की जानकारी मिलने के बाद उन्‍हें समन जारी किया गया है। मामले में राउत की पत्नी की मिलिभगत से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।

    कारण

    वर्षा के खाते में आए 1.08 करोड़ रुपये- ED

    ED ने बताया वर्षा के खाते में असंबंधित व्यक्तियों के जरिए 1.08 करोड़ रुपये जमा हुए थे। इसके कारणों का पता लगाने के लिए पूछताछ की जरूरत है।

    बता दें कि ED ने इस साल जनवरी में भी वर्षा से PMC बैंक घोटाला मामले में पूछताछ की थी। यह पूछताछ वर्षा के खाते में 55 लाख रुपये जमा होने को लेकर की थी।

    उसके बाद ED ने वर्षा और उनके दो सहयोगियों की 11.15 करोड़ रुपये संपत्ति कुर्क की थी।

    हिरासत

    कोर्ट ने 8 अगस्त तक बढ़ाई राउत की हिरासत

    इधर, मुंबई की एक कोर्ट ने गुरुवार को संजय राउत की हिरासत 8 अगस्त तक बढ़ा दिया है। कोर्ट ने कहा कि ED ने जांच में उल्लेखनीय प्रगति की है।

    ED ने गत रविवार को कई घंटे की पूछताछ के बाद संजय राउत को गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार को कोर्ट ने उन्हें 4 अगस्त तक ED की हिरासत में भेजने के आदेश दिए थे।

    हालांकि, राउत ने खुद को निर्दोष बताते हुए उन्हें फंसाने का दावा किया है।

    पृष्ठभूमि

    क्या है पात्रा चॉल का भूमि घोटाला मामला?

    2008 में हाउसिंग डेवलपमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (HDIL) की सहयोगी कंपनी गुरुआशीष कंस्ट्रक्शन को महाराष्ट्र हाउसिंग एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) ने पात्रा चॉल के पुनर्विकास का ठेका दिया था।

    इसमें चॉल के 672 किरायेदारों के लिए फ्लैट तैयार करने थे और करीब 3,000 फ्लैट MHADA को सौंपने थे। कुल भूमि 47 एकड़ की थी।

    इस काम के बाद गुरुआशीष कंस्ट्रक्शन को बची हुई भूमि के लिए बिक्री और विकास की अनुमति दी जानी थी।

    मामला

    कंपनी ने किसी भी फ्लैट का नहीं किया विकास

    गुरुआशीष कंस्ट्रक्शन ने पात्रा चॉल या MHADA को दिए जाने वाले किसी अन्य फ्लैट का विकास नहीं किया और उसने 1,034 करोड़ रुपये में आठ अन्य बिल्डरों को जमीन बेच दी।

    मार्च 2018 में म्हाडा ने गुरुआशीष कंस्ट्रक्शन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

    फरवरी 2020 में प्रवीण राउत को आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने गिरफ्तार किया था, जबकि सारंग वधावन को उसी साल सितंबर में गिरफ्तार किया था। बाद में प्रवीण को जमानत मिल गई।

    संबंध

    इस मामले में क्या है संजय राउत का संबंध?

    ED ने फरवरी में ECIR दर्ज कर 1 फरवरी को प्रवीण और सुजीत पाटकर के सात ठिकानों की तलाश लेने के बाद 2 फरवरी को प्रवीण को गिरफ्तार किया था।

    जांच में उसकी संजय राउत से दोस्ती होना और प्रवीण की पत्नी माधुरी ने संजय राउत की पत्नी वर्षा को 55 लाख रुपये का ब्याज मुक्त ऋण देना सामने आया था।

    आरोप है कि राउत परिवार ने उसी पैसे से दादर में फ्लैट खरीदा था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    महाराष्ट्र
    शिवसेना समाचार
    प्रवर्तन निदेशालय (ED)

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    मुंबई

    मुंबई में 100 प्रतिशत व्यस्कों का वैक्सीनेशन पूरा, यह कामयाबी हासिल करने वाला पहला मेट्रो शहर महाराष्ट्र
    भारत में मिला कोरोना वायरस के XE वेरिएंट का पहला मामला, मुंबई में संक्रमित मिली महिला भारत की खबरें
    भारत मे मिला कोरोना के XE वेरिएंट का पहला मरीज; यह कितना खतरनाक है? भारत की खबरें
    मुंबई में अब मराठी में लिखे जाएंगे दुकानों और प्रतिष्ठानों के नाम, आखिर क्या है कारण? महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र

    एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री, फडणवीस होंगे उप मुख्यमंत्री शिवसेना समाचार
    महाराष्ट्र: शिंदे ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, नड्डा के कहने पर उप मुख्यमंत्री बने फडणवीस शिवसेना समाचार
    महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बने एकनाथ शिंदे से जुड़े दिलचस्प तथ्य शिवसेना समाचार
    महाराष्ट्र: शिंदे गुट के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गया ठाकरे खेमा, 11 जुलाई को सुनवाई उद्धव ठाकरे

    शिवसेना समाचार

    महाराष्ट्र: सियासी संकट के बीच राज्यपाल ने केंद्र से केंद्रीय बलों को तैयार रखने को कहा महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच संजय राउत को ED का नोटिस, कल होगी पूछताछ प्रवर्तन निदेशालय (ED)
    महाराष्ट्र सियासी संकट: बागियों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का डिप्टी स्पीकर और केंद्र को नोटिस उद्धव ठाकरे
    महाराष्ट्र सियासी संकट: इस्तीफा देने चाहते थे उद्धव ठाकरे, MVA गठबंधन के नेता ने रोका- सूत्र महाराष्ट्र

    प्रवर्तन निदेशालय (ED)

    ED की शिकायत पर कोलकाता पुलिस के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश में फर्जीवाड़े का आरोप केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
    जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई, 7.27 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त बॉलीवुड समाचार
    चीनी स्मार्टफोन कंपनी शाओमी के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई, 5,551 करोड़ की संपत्ति जब्त चीन समाचार
    CBI ने मेहुल चोकसी के खिलाफ दर्ज किया नया मामला, 22 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025