Loading...
परिसीमन विधेयक 2026: एमके स्टालिन और पवार से मिले INDIA गठबंधन के नेता, भाजपा का पलटवार
एमके स्टालिन और पवार से मिले INDIA गठबंधन के नेता

परिसीमन विधेयक 2026: एमके स्टालिन और पवार से मिले INDIA गठबंधन के नेता, भाजपा का पलटवार

Nov 29, 2026
06:07 pm

क्या है खबर?

संसद के विशेष सत्र में सोमवार को पेश होने वाले प्रस्तावित परिसीमन संबंधी संविधान संशोधन विधेयकों को लेकर देश की राजनीति गरमा गई है। रविवार को विपक्षी INDIA गठबंधन के शीर्ष नेताओं ने समर्थन जुटाने के लिए चेन्नई में DMK प्रमुख एमके स्टालिन और मुंबई में शरद पवार से मुलाकात की। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर भी भाजपा नेतृत्व की एक अहम बैठक हुई, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन आदि शामिल हुए।

मुलाकात

स्टालिन से किन नेताओं ने की मुलाकात?

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, प्रस्तावित परिसीमन संबंधी संविधान संशोधन विधेयकों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने चेन्नई स्थित स्टालिन के आवास पर उनसे मुलाकात की।

राहुल गांधी ने स्टालिन से इन विधेयकों का विरोध करने का आग्रह करते हुए चेतावनी दी कि लोकसभा की सीटें बढ़ाकर 850 करने से लोकतंत्र कमजोर हो सकता है।

जानकारी

राहुल ने लगाया यह आरोप

राहुल ने आरोप लगाया कि प्रस्तावित विस्तार से सत्तारूढ़ दल को अपने लाभ के लिए निर्वाचन क्षेत्रों का पुनर्निर्धारण करने का मौका मिलेगा। परिसीमन 2027 की जनगणना के आधार पर निष्पक्ष सर्वदलीय आयोग द्वारा कराया जाना चाहिए।

ADVERTISEMENT

रुख

उद्धव ठाकरे और संजय राउत का रुख

शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने स्टालिन और शरद पवार से इस विधेयक का विरोध करने की अपील की।

ठाकरे ने कहा, "आप दोनों तरफ से नहीं खेल सकते।"

उन्होंने दावा किया कि इस विवाद के बीच उन्हें भी फोन और ऑफर आए थे, लेकिन उनकी पार्टी के लिए महाराष्ट्र और दक्षिण भारतीय राज्यों के हित सर्वोपरि हैं।

संजय राउत ने कहा कि वे राष्ट्रहित में पवार और स्टालिन से अपने रुख पर पुनर्विचार करने की अपील करेंगे।

ADVERTISEMENT

पलटवार

NDA सहयोगियों का पलटवार

भाजपा ने विपक्ष के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। वहीं, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सहयोगी दलों ने इस विधेयक का पुरजोर समर्थन किया है।

केंद्रीय मंत्री और तेलुगु देशम पार्टी (TDP) सांसद राम मोहन नायडू ने राहुल पर महिला आरक्षण को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि सरकार लोकसभा चुनाव 2029 तक 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। 850 सीटों में 33 प्रतिशत आरक्षण देने में क्या गलत है?

प्रतिक्रिया

अन्य विपक्षी दलों की प्रतिक्रियाएं

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सांसद मनोज झा ने ANI से बता करते हुए अनुसूचित जाति और जनजाति आरक्षण के लिए 2011 की जनगणना के आंकड़ों के उपयोग और 25 साल तक सीटें फ्रीज करने के प्रस्ताव पर सवाल उठाए।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा 300 निर्वाचन क्षेत्रों को अपने पक्ष में तैयार करना चाहती है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने अभी तक अपना अंतिम रुख स्पष्ट नहीं किया है और इसके लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अधिकृत किया है।

ADVERTISEMENT