Page Loader
दिल्ली: अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प, वाटर कैनन चलाई
दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने पानी की बौछार की

दिल्ली: अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प, वाटर कैनन चलाई

लेखन गजेंद्र
Jan 10, 2025
01:31 pm

क्या है खबर?

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ शुक्रवार को भाजपा ने विरोध मार्च निकाला, जिसे 'पूर्वांचल सम्मान मार्च' नाम दिया गया है। इस दौरान फिरोजशाह रोड स्थित केजरीवाल के घर के बाहर भाजपा कार्यकर्ता जमा हो गए और नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई और बैरीकेड तोड़ दी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार की। कई लोग हिरासत में हैं।

विवाद

भाजपा ने क्यों निकाला विरोध मार्च?

दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच AAP और भाजपा में पोस्टर वार चल रहा है। AAP ने शुक्रवार को एक्स पर एक पोस्टर साझा किया, जिसमें अमित शाह, मनोज तिवारी और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष की तस्वीरें लगी हैं। इसमें "गालीबाज दानव" लिखा है। इसके बाद भाजपा केजरीवाल पर हावी है। पार्टी ने केजरीवाल पर पूर्वांचलियों के अपनाम का आरोप लगाया है। इसी को लेकर भाजपा ने शुक्रवार को मनोज तिवारी के नेतृत्व में पूर्वांचल सम्मान मार्च निकाला।

ट्विटर पोस्ट

भाजपा कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछार