Page Loader
दिल्ली में आतिशी ने संभाला मुख्यमंत्री का पद भार, अरविंद केजरीवाल की कुर्सी पर नहीं बैठीं
दिल्ली में आतिशी ने मुख्यमंत्री पद का कार्यभार ग्रहण किया (तस्वीर: एक्स/@mjaved819)

दिल्ली में आतिशी ने संभाला मुख्यमंत्री का पद भार, अरविंद केजरीवाल की कुर्सी पर नहीं बैठीं

लेखन गजेंद्र
Sep 23, 2024
01:31 pm

क्या है खबर?

दिल्ली की नवनियुक्त मुख्यमंत्री आतिशी ने सोमवार को अपना पद भार संभाल लिया है। उन्होंने दिल्ली सचिवालय पहुंचकर अपनी हाजिरी लगाई। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कुर्सी छोड़ दी है और अपने बैठने के लिए दूसरी छोटी कुर्सी का इंतजाम किया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उनके मन में वैसी ही व्यथा है, जैसे भगवान राम के वनवास जाने पर भरत के मन में थी। वह भरत की तरह 4 महीने वैसा ही शासन चलाएंगी।

ट्विटर पोस्ट

सुनिए, क्या बोलीं आतिशी

मुख्यमंत्री

आतिशी के पास है 13 विभागों की जिम्मेदारी

आतिशी ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है, जिससे वह दिल्ली की तीसरी महिला और सबसे कम उम्र की मुख्यमंत्री बन गई हैं। आतिशी ने अपने पास लोक निर्माण विभाग (PWD), ऊर्जा, शिक्षा, वित्त, योजना समेत 13 मंत्रालयों की जिम्मेदारी रखी है। उनके साथ 5 विधायकों गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। अहलावत कैबिनेट में पहली बार शामिल हुए हैं।