NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / दिल्ली विधानसभा का सत्र 24 फरवरी से शुरू होगा, अगले दिन पेश होगी CAG रिपोर्ट 
    अगली खबर
    दिल्ली विधानसभा का सत्र 24 फरवरी से शुरू होगा, अगले दिन पेश होगी CAG रिपोर्ट 
    दिल्ली विधानसभा का सत्र 24 फरवरी से शुरू होगा

    दिल्ली विधानसभा का सत्र 24 फरवरी से शुरू होगा, अगले दिन पेश होगी CAG रिपोर्ट 

    लेखन आबिद खान
    Feb 22, 2025
    06:32 pm

    क्या है खबर?

    दिल्ली की हालिया गठित विधानसभा का पहला सत्र 24 फरवरी से शुरू होकर 27 फरवरी तक चलेगा। इस बीच 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के चलते कोई कार्यवाही नहीं होगी।

    सत्र के दौरान पहले दिन नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी और विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा।

    बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भाजपा ने 27 साल बाद राजधानी में सरकार बनाई है। नई विधानसभा का ये पहला सत्र है।

    तारीख

    सत्र में कब-क्या होगा?

    24 फरवरी को सुबह 11 बजे सत्र की शुरुआत होगी। इस दौरान नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। इसी दिन दोपहर 2 बजे विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाजपा के वरिष्ठ नेता विजेंद्र गुप्ता दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष हो सकते हैं। पिछली विधानसभा में वे नेता प्रतिपक्ष थे।

    21 फरवरी को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विजेंद्र गुप्ता से मुलाकात की थी। संख्याबल के हिसाब से विजेंद्र का विधानसभा अध्यक्ष बनना तय है।

    दूसरा दिन

    सत्र के दूसरे दिन क्या होगा?

    सत्र के दूसरे दिन यानी 25 फरवरी को सुबह 11 बजे उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना सदन को संबोधित करेंगे।

    इसके बाद आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के कार्यकाल के दौरान हुए कामकाज से जुड़ी भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) की 14 लंबित रिपोर्ट्स सदन के पटल पर रखी जाएंगी।

    AAP सरकार ने इन रिपोर्ट को पेश नहीं किया था। इसके बाद उपराज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी।

    CAG रिपोर्ट

    CAG रिपोर्ट से AAP की मुश्किलें बढ़ना तय

    भाजपा और AAP के बीच CAG रिपोर्ट बड़ा मुद्दा रही हैं।

    चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषणों में कई बार कहा था कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने पर विधानसभा के पहले सत्र में CAG की सभी रिपोर्ट्स पेश की जाएंगी।

    चुनावों में जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भी प्रधानमंत्री ने ये बात दोहराई थी। ऐसे में रिपोर्ट सामने आने से AAP की परेशानियां बढ़ना तय है।

    मुलाकात

    सत्र से पहले प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं मुख्यमंत्री रेखा

    दिल्ली की नवनियुक्त मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच दिल्ली के विकास कार्यों और चुनावी वादों को पूरा करने को लेकर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री से ये उनकी पहली औपचारिक मुलाकात थी।

    इससे पहले रेखा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात की। इस दौरान यमुना नदीयमुना नदी की सफाई, सड़क, पानी, बिजली, यातायात और स्वच्छता पर चर्चा हुई।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    दिल्ली विधानसभा
    आम आदमी पार्टी समाचार
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम

    दिल्ली

    दिल्ली में बंद होगी आम आदमी की मोहल्ला क्लीनिक योजना, मिलेगा नया नाम मोहल्ला क्लीनिक
    दिल्ली में केंद्रीय योजनाएं लागू करेगी भाजपा, पिछली सरकार की योजनाओं में भ्रष्टाचार की होगी जांच भाजपा समाचार
    दिल्ली में शानदार होगा भाजपा की 27 साल बाद वापसी का जश्न, स्टेडियम में होगा शपथ  भाजपा समाचार
    AAP नेता सत्येंद्र जैन की बढ़ेंगी मुश्किलें, गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति से मांगी ये अहम मंजूरी आम आदमी पार्टी समाचार

    दिल्ली विधानसभा

    राजीव गांधी से भारत रत्न वापस लेने की मांग पर AAP में घमासान, अलका का इस्तीफा आम आदमी पार्टी समाचार
    योगेंद्र यादव ने किया राजनीतिक पार्टी का ऐलान, 'सीटी' चुनाव चिन्ह के साथ लड़ेगी हरियाणा विधानसभा हरियाणा
    केंद्र शासित प्रदेश के तौर पर दिल्ली से कितना अलग और कितना समान होगा जम्मू-कश्मीर, जानें दिल्ली
    दिल्ली विधानसभा चुनाव: AAP सांसद संजय सिंह बोले, नहीं करेंगे कांग्रेस के साथ गठबंधन दिल्ली

    आम आदमी पार्टी समाचार

    दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2025: शुरुआती रुझानों भाजपा को बहुमत, AAP पिछड़ी दिल्ली
    दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: शकूर बस्ती से सत्येंद्र जैन हारे, भाजपा के करनैल सिंह विजयी दिल्ली
    दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2025: ओखला से अमानतुल्लाह तीसरी बार जीते चुनाव, भाजपा को हराया अमानतुल्लाह खान
    दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2025: पटपड़गंज सीट से अवध ओझा हारे, भाजपा के नेगी जीते दिल्ली विधानसभा चुनाव

    भाजपा समाचार

    दिल्ली विधानसभा चुनावों में क्यों साफ हो गई अरविंद केजरीवाल की AAP, ये हैं कारण  दिल्ली
    दिल्ली विधानसभा चुनाव: AAP के हारते ही सचिवालय सील, सभी दस्तावेजों को सुरक्षित करने के निर्देश दिल्ली
    भाजपा ने दिल्ली में 27 साल बाद कैसे फहराया जीत का परचम? जानिए 5 बड़े कारण दिल्ली विधानसभा चुनाव
    दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2025: अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा कौन हैं? दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025