NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2025: केजरीवाल-सिसोदिया समेत 13 AAP प्रत्याशियों की हार में कांग्रेस का हाथ
    अगली खबर
    दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2025: केजरीवाल-सिसोदिया समेत 13 AAP प्रत्याशियों की हार में कांग्रेस का हाथ
    दिल्ली में 13 सीटों पर AAP की हार में कांग्रेस की भूमिका रही है

    दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2025: केजरीवाल-सिसोदिया समेत 13 AAP प्रत्याशियों की हार में कांग्रेस का हाथ

    लेखन आबिद खान
    Feb 09, 2025
    11:49 am

    क्या है खबर?

    दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा ने 48 सीटें जीती हैं और आम आदमी पार्टी (AAP) को केवल 22 सीटों से संतोष करना पड़ा है।

    कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली है, लेकिन उसने कम से कम 13 सीटों पर AAP को नुकसान पहुंचाया है।

    ये 13 सीटें ऐसी हैं, जहां भाजपा की जीत के अंतर से ज्यादा वोट कांग्रेस को मिले, जिससें AAP प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा।

    केजरीवाल

    कांग्रेस प्रत्याशी की वजह से हारे केजरीवाल?

    हाई प्रोफाइल नई दिल्ली सीट पर भाजपा के प्रवेश वर्मा ने AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को 4,089 वोटों से हराया।

    यहां केजरीवाल को 25,999 और प्रवेश को 30.088 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी संदीप दीक्षित 4,568 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

    इसी सीट पर 2013 में केजरीवाल ने संदीप की मां और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को हराकर कांग्रेस को दिल्ली की सत्ता से बाहर किया था।

    सिसोदिया

    मनीष सिसोदिया की हार में भी कांग्रेस प्रत्याशी की भूमिका

    दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया इस बार जंगपुरा से मैदान में थे। पहले वे पटपड़गंज से चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन पटपड़गंज मे बड़ी चुनौती को देखते हुए उनकी सीट बदली गई थी।

    जंगपुरा में सिसोदिया को भाजपा के तरविंदर सिंह मारवाह ने केवल 675 वोटों से हराया। यहां कांग्रेस उम्मीदवार फरहाद सूरी को 7,350 वोट मिले। इस तरह कांग्रेस प्रत्याशी ने सिसोदिया की हार में अहम भूमिका निभाई।

    मंत्री

    AAP के इन मंत्रियों की हार में भी कांग्रेस का हाथ?

    ग्रेटर कैलाश से AAP के सौरभ भारद्वाज भाजपा की शिखा रॉय से 3,188 वोटों से हार गए। यहां कांग्रेस उम्मीदवार गर्वित सिंघवी को 6,711 मत मिले।

    भारद्वाज 3 बार विधायक रह चुके हैं और केजरीवाल सरकार में गृह, स्वास्थ्य, बिजली और शहरी विकास जैसे विभागों के मंत्री थे।

    इसी तरह मालवीय नगर से AAP के सोमनाथ भारती को भाजपा के पूर्व पार्षद सतीश उपाध्याय ने 2,131 वोटों से हराया। यहां कांग्रेस के जितेंद्र कोचर को 6,770 वोट मिले।

    अन्य नेता

    कांग्रेस की वजह से AAP के ये नेता भी हारे

    AAP की प्रमुख नेता राखी बिड़ला मंगोलपुरी से 3 बार की विधायक रही हैं। इस बार उन्हें मादीपुर से उतारा गया था। यहां वे भाजपा के कैलाश गंगवाल से 10,899 वोटों से हार गईं और कांग्रेस उम्मीदवार जेपी पंवार को 17,958 वोट मिले।

    इसी तरह राजिंदर नगर से AAP के दुर्गेश पाठक भाजपा के उमंग बजाज से केवल 1,231 वोटों से हार गए। यहां कांग्रेस उम्मीदवार विनीत यादव को 4,015 वोट मिले।

    सीटें

    इन सीटों पर भी कांग्रेस ने AAP को पहुंचाया नुकसान

    संगम विहार में AAP के मौजूदा विधायक दिनेश मोहनिया भाजपा के चंदन कुमार चौधरी से सिर्फ 344 वोटों से हार गए। ये इस चुनाव में किसी प्रत्याशी की हार का सबसे कम अंतर है। यहां कांग्रेस के हर्ष चौधरी 15,863 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

    इसके अलावा बादली, छतरपुर, महरौली, नांगलोई जाट, तिमारपुर और त्रिलोकपुरी में भी कांग्रेस को मिले वोटे AAP प्रत्याशी की हार के अंतर से ज्यादा था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    दिल्ली विधानसभा चुनाव
    आम आदमी पार्टी समाचार
    कांग्रेस समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: KKR के ऑलराउंडर सुनील नरेन का इस संस्करण कैसा रहा प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: हेनरिक क्लासेन का इस संस्करण में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  हेनरिक क्लासेन
    IRCTC के AI असिस्टेंट का उपयोग करके ट्रेन टिकट कैसे बुक करें? जानिए तरीका IRCTC
    'सितारे जमीन पर': सबसे पहले इन 10 खास लोगों को दिखाई जाएगी फिल्म, क्या है योजना? आमिर खान

    दिल्ली

    दिल्ली में आचार संहिता मामले में 21,000 से अधिक गिरफ्तार, 1.7 करोड़ रुपये की शराब जब्त दिल्ली पुलिस
    राजस्थान में 0.5 डिग्री तक पहुंचा पारा, जानिए देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम  बारिश
    दिल्ली में यमुना के पानी को लेकर सियासत तेज, आतिशी बोलीं- पानी साफ नहीं हो सकता आतिशी
    दिल्ली हिंसा 2020 के आरोपी ताहिर हुसैन को 6 दिन की पैरोल, नहीं जा सकेंगे घर दिल्ली दंगे 2020

    दिल्ली विधानसभा चुनाव

    यमुना विवाद: चुनाव आयोग से मिले अरविंद केजरीवाल, 6 पन्नों में दिया सवालों का जवाब  दिल्ली
    दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले AAP को बड़ा झटका, 7 विधायकों ने पार्टी छोड़ी  दिल्ली
    AAP के 8 विधायक भाजपा में शामिल हुए, एक दिन पहले दिया था इस्तीफा  दिल्ली
    दिल्ली विधानसभा चुनाव: 8 विधायकों के भाजपा में शामिल होने से AAP को कितना नुकसान होगा? आम आदमी पार्टी समाचार

    आम आदमी पार्टी समाचार

    दिल्ली विधानसभा चुनाव: क्या मध्यमवर्गीय परिवारों के पास है सत्ता की चाबी? दिल्ली
    दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: AAP ने पोस्टर वॉर के बीच राहुल गांधी को भी बताया बेईमान दिल्ली
    दिल्ली चुनाव: भाजपा ने संकल्प पत्र का तीसरा हिस्सा जारी किया, शाह ने केजरीवाल को घेरा भाजपा समाचार
    दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: बुजुर्गों के लिए 'घर से वोट' की व्यवस्था पर विवाद दिल्ली

    कांग्रेस समाचार

    दिल्ली में कांग्रेस की प्यारी दीदी योजना का ऐलान, हर महीने मिलेंगे 2,500 रुपये दिल्ली
    विधानसभा चुनाव 2025: दिल्ली में 5 फरवरी को होगा मतदान, 8 को होगी मतगणना  चुनाव आयोग
    केंद्र ने प्रणब मुखर्जी के स्मारक के लिए चिह्नित की जगह, बेटी शर्मिष्ठा ने दिया धन्यवाद केंद्र सरकार
    दिल्ली विधानसभा चुनाव: AAP को INDIA गठबंधन की 2 पार्टियों का मिला समर्थन, कांग्रेस अलग-थलग पड़ी दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025