Page Loader
नरेंद्र मोदी और अमित शाह के खिलाफ विवादित AI वीडियो बनाने पर घिरी आम आदमी पार्टी
नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर बने विवादित वीडियो पर AAP के खिलाफ मामला दर्ज

नरेंद्र मोदी और अमित शाह के खिलाफ विवादित AI वीडियो बनाने पर घिरी आम आदमी पार्टी

लेखन गजेंद्र
Jan 15, 2025
01:57 pm

क्या है खबर?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के चेहरों का उपयोग कर AI से बने विवादित वीडियो साझा करने पर अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दिल्ली पुलिस ने भाजपा सदस्यों की शिकायत के बाद नॉर्थ एवेन्यू पुलिस स्टेशन सहित विभिन्न स्थानों पर कुल 5 FIR दर्ज की हैं। सभी विवादित वीडियो पार्टी के एक्स हैंडल पर साझा की गई है। AAP ने इसका विरोध किया है।

मुकदमा

AAP पर क्या लगाया गया है आरोप?

FIR में कहा गया है कि 90 के दशक की बॉलीवुड फिल्मों के ऑडियो को बदलकर खलनायकों की जगह पर भाजपा नेताओं के चेहरे लगा दिए गए हैं। इसके अलावा एक वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी की महंगी घड़ी पहने हुए एक छेड़छाड़ की गई तस्वीर साझा की गई है, जिसका अर्थ है कि उनके पास आलीशान निजी सामान भंडारण कक्ष हैं। आरोपों में मोदी के सरकारी आवास और वाहनों के बारे में गलत सूचना फैलाना भी शामिल है।

चुनाव

दिल्ली में 5 फरवरी को है चुनाव

दिल्ली के विधानसभा को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने प्रचार तेज कर दिया है। बुधवार को अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली विधानसभा सीट से अपना नामांकन दर्ज कराया है। दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को परिणाम आएंगे। इस बार दिल्ली में 1.55 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। दिल्ली में कांग्रेस और AAP अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं, जिसके मुकाबला त्रिकोण हो गया है। भाजपा भी AAP को घेर रही है।