NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / दिल्ली विधानसभा चुनाव: भाजपा का दावा- फर्जी मतदान हो रहा, मनीष सिसोदिया की पुलिस से बहस
    अगली खबर
    दिल्ली विधानसभा चुनाव: भाजपा का दावा- फर्जी मतदान हो रहा, मनीष सिसोदिया की पुलिस से बहस
    दिल्ली में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर भीड़ उमड़ रही है

    दिल्ली विधानसभा चुनाव: भाजपा का दावा- फर्जी मतदान हो रहा, मनीष सिसोदिया की पुलिस से बहस

    लेखन आबिद खान
    Feb 05, 2025
    03:32 pm

    क्या है खबर?

    दिल्ली में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक 19.9 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

    इस बीच कई इलाकों में बवाल की खबरें हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) ने भाजपा पर मतदाताओं को पैसे बांटने का आरोप लगाया है। वहीं, भाजपा ने दावा किया है कि AAP फर्जी मतदान करवा रही है।

    AAP सांसद संजय सिंह ने कहा कि मतदाताओं को पैसे बांटकर उनकी उंगलियों पर स्याही लगाई गई है।

    भाजपा

    भाजपा बोली- बुर्के में फर्जी मतदान हो रहा 

    भाजपा ने आरोप लगाया है कि सीलमपुर में बुर्के में महिलाओं से फर्जी मतदान करवाया जा रहा है।

    भाजपा उम्मीदवार ने आरोप लगाया कि आर्यन पब्लिक स्कूल ब्रह्मपुरी में बने बूथ पर फर्जी वोटिंग हो रही है। इसके बाद यहां AAP, कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और धक्का-मुक्की भी हुई। कार्यकर्ताओं ने खूब नारेबाजी भी की।

    बाद में पुलिस ने बीच बचाव कर मामले को शांत करवा दिया है।

    जंगपुरा

    मनीष सिसोदिया की पुलिस से बहस

    जंगपुरा से AAP के प्रत्याशी मनीष सिसोदिया ने एक इमारत में भाजपा कार्यकर्ताओं पर पैसे बांटने का आरोप लगाया। सिसोदिया यहां पुलिस से बहस करते हुए भी नजर आए। इस दौरान AAP और भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की।

    बता दें कि सिसोदिया दिल्ली के उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं। इस बार उनकी सीट बदली गई है। पार्टी ने उन्हें पटपड़गंज की जगह जंगपुरा से मैदान में उतारा है।

    फर्जी मतदान

    फर्जी मतदान की कोशिश करते 2 युवक पकड़े गए

    मतदान के दौरान कस्तूरबा नगर में फर्जी वोट डालने की कोशिश करते हुए पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया है।

    बताया जा रहा है कि कस्तूरबा नगर विधानसभा क्षेत्र के एंड्रयूज गंज इलाके में सर्वोदय विद्यालय में 2 लोग फर्जी वोट डालने जा रहे थे। हालांकि, पुलिस ने उन्हें पहले ही हिरासत में ले लिया है।

    कस्तूरबा नगर में कांग्रेस ने अभिषेक दत्त, भाजपा ने नीरज बसोया और AAP ने रमेश पहलवान को टिकट दिया है।

    जानकारी

    ग्रेटर कैलाश में भी बवाल

    ग्रेटर कैलाश में AAP प्रत्याशी सौरभ भारद्वाज ने पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया है। सौरभ ने कहा कि पुलिस ने रास्तों पर नाकेबंदी कर दी है और लोगों को वोट देने से रोका जा रहा है। सौरभ की पुलिस से बहस भी हुई।

    मतदान

    केजरीवाल, आतिशी समेत तमाम नेताओं ने किया मतदान

    दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने भी मतदान किया। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी अपने माता-पिता को व्हील चेयर पर मतदान के लिए लेकर गए।

    नई दिल्ली सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने भी परिवार संग मतदान किया।

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने निर्माण भवन मतदान केंद्र पर वोट डाला।

    दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी समेत तमाम नेताओं ने मतदान किया।

    राष्ट्रपति

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी किया मतदान

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय में अपना वोट डाला।

    विदेश मंत्री एस जयशंकर अपनी पत्नी के साथ मतदान करने पहुंचे।

    इसके अलावा केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोरा, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी सुदेश धनखड़, उपराज्यपाल वीके सक्सेना, पूर्व मुख्य न्यायाधीश (CJI) डीवाई चंद्रचूड़, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी, भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने भी मतदान किया।

    आंकड़े

    दोपहर एक बजे तक 33 प्रतिशत मतदान

    दिल्ली में दोपहर एक बजे तक 33 प्रतिशत मतदान हुआ है।

    मध्य दिल्ली में 29.74 प्रतिशत, पूर्व में 33.66 प्रतिशत, नई दिल्ली में 29.89 प्रतिशत, उत्तर दिल्ली में 32.44 प्रतिशत, उत्तर-पूर्व दिल्ली में 39.51 प्रतिशत, उत्तर-पश्चिम दिल्ली में 33.17 प्रतिशत, शाहदरा में 35.81 प्रतिशत, दक्षिण दिल्ली 32.67 प्रतिशत, दक्षिण-पूर्व दिल्ली में 32.27 प्रतिशत, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में 35.44 प्रतिशत और पश्चिम दिल्ली में 30.87 प्रतिशत मतदान हुआ है।

    मुस्तफाबाद सीट पर सबसे ज्यादा 42.55 प्रतिशत वोट डाले गए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    दिल्ली विधानसभा चुनाव
    आम आदमी पार्टी समाचार
    कांग्रेस समाचार

    ताज़ा खबरें

    अहान पांडे से सिमर भाटिया तक, अब फिल्मी घरानों के इन 5 स्टार किड्स का इंतजार अक्षय कुमार
    करियर बदलने के दौरान पैसे बचाने के लिए किन बातों का रखें ध्यान? पर्सनल फाइनेंस
    डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाकिस्तान युद्धविराम का श्रेय, जानिए क्या दिया बयान अमेरिका
    IPL 2025, एलिमिनेटर: GT बनाम MI मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025

    दिल्ली

    दिल्ली में भाजपा का वादा; KG से PG तक मुफ्त शिक्षा, युवाओं को 15,000 रुपये भत्ता भाजपा समाचार
    अरविंद केजरीवाल ने भाजपा को राक्षसी प्रवृत्ति का बताया, बोले- ये लोग झुग्गीवालों को निगल जाएंगे अरविंद केजरीवाल
    दिल्ली: मुख्यमंत्री आतिशी ने रमेश बिधूड़ी के भतीजे पर AAP कार्यकर्ताओं से मारपीट का आरोप लगाया आतिशी
    2 दिनों से कम हुआ सर्दी का असर फिर होगा तेज, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम  बारिश

    दिल्ली विधानसभा चुनाव

    वोटिंग प्रतिशत न जारी करने पर केजरीवाल का चुनाव आयोग पर निशाना, कहा- बेहद चौंकाने वाला अरविंद केजरीवाल
    दिल्ली विधानसभा चुनाव: अहम सीटों का क्या है हाल? जानिए कौन आगे, कौन पीछे आम आदमी पार्टी समाचार
    दिल्ली चुनाव: दिग्गज चेहरों और बड़ी सीटों का क्या रहा हाल? जानें कौन जीता, कौन हारा आम आदमी पार्टी समाचार
    दिल्ली विधानसभा चुनाव: इस रणनीति से आम आदमी पार्टी ने किया भाजपा को चित आम आदमी पार्टी समाचार

    आम आदमी पार्टी समाचार

    दिल्ली में चुनावों से पहले 'राजमहल' और 'शीशमहल' को लेकर विवाद, आज क्या-क्या हुआ? भाजपा समाचार
    दिल्ली विधानसभा चुनाव: AAP को INDIA गठबंधन की 2 पार्टियों का मिला समर्थन, कांग्रेस अलग-थलग पड़ी दिल्ली
    अरविंद केजरीवाल ने प्रवेश वर्मा की शिकायत चुनाव आयोग से की, बोले- खुलेआम पैसे बांट रहे  दिल्ली
    अरविंद केजरीवाल जाट समुदाय को OBC में शामिल क्यों कराना चाहते हैं, कितने अहम है वोट? अरविंद केजरीवाल

    कांग्रेस समाचार

    मनमोहन सिंह स्मारक विवाद के बीच प्रणब मुखर्जी की बेटी ने की कांग्रेस की आलोचना मनमोहन सिंह
    अरविंद केजरीवाल उपराज्यपाल के जांच के आदेश देने पर भड़के, भाजपा और कांग्रेस पर बोला हमला अरविंद केजरीवाल
    मनमोहन सिंह की अस्थियां यमुना में की गई विसर्जित, भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना मनमोहन सिंह
    मणिपुर: इंफाल में फिर गोलीबारी, बम फेंके गए; कांगपोकपी में महिलाओं-सुरक्षाबलों में झड़प मणिपुर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025