Page Loader
राजनीति

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 मतगणना: लाइव अपडेट

Feb 08, 2025, 06:58 pm
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 मतगणना: लाइव अपडेट
लाइव
Feb 08, 2025, 06:58 pm

यहां सुने प्रधानमंत्री मोदी का पूरा भाषण

Feb 08, 2025, 06:57 pm

जनता ने शॉर्टकट वाली राजनीति का शॉर्ट सर्किट कर दिया- मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "राजनीति में शॉर्टकट के लिए झूठ और फरेब के लिए कोई जगह नहीं है। जनता ने शॉर्टकट वाली राजनीति का शॉर्ट सर्किट कर दिया। साथियों दिल्ली के लोगों ने लोकसभा के चुनाव में मुझे कभी भी निराश नहीं किया। 2014, 2019, 2024 तीनों चुनाव में दिल्ली के लोगों ने भाजपा के लोगों को 7 की सात सीटों पर भव्य जीत दिलाई।"

Feb 08, 2025, 06:54 pm

दिल्ली ने दिल खोलकर हमें प्यार दिया- मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, "आज दिल्ली में एक उत्साह भी है और सुकून भी है। उत्साह जीत का है और सुकून दिल्ली को आपदा से बचाने का है। दिल्ली ने दिल खोलकर हमें प्यार दिया है। आपके इस प्यार को विकास के रूप में हम लौटाएंगे।"

उन्होंने आगे कहा, "दिल्ली के लोगों का प्यार हम सभी पर कर्ज है। इसे डबल इंजन की सरकार से विकास करके चुकाएंगे। आज की ऐतिहासिक विजय है। ये सामान्य विजय नहीं है। दिल्ली के लोगों ने आपदा को बाहर कर दिया है। एक दशक की आपदा से दिल्ली मुक्त हो गई है। आज दिल्ली पर छाई आपदा की हार हुई है। इस नतीजे ने भाजपा के कार्यकर्ताओं की मेहनत को चार चांद लगा दिया है। आप सभी इस विजय के हकदार हैं। मैं सभी को इसके लिए बधाई देता हूं।"

Feb 08, 2025, 06:52 pm

दिल्ली के दिल में मोदी बसते हैं- जेपी नड्डा

दिल्ली की जीत पर जेपी नड्डा पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "इस ऐतिहासिक मौके पर मैं प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन और स्वागत करता हूं। आपके नेतृ्त्व में पार्टी ने एक-एक पर एक जीत हासिल की है, आपने भी देश की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी है। मैं पार्टी की ओर से दिल्ली की जनता को धन्यवाद देता हूं।

उन्होंने आगे कहा, "यह चुनाव और इससे पहले का लोकसभा चुनाव दोनों में दिल्ली की जनता ने साफ संदेश दिया। लोकसभा चुनाव में जनता ने दिल्ली की सभी सीटों पर जीत दिलाई। इस बार 48 सीटों पर जीत दिलाई। ये स्पष्ठ संदेश है कि दिल्ली के दिल में मोदी बसते हैं।"

Feb 08, 2025, 06:39 pm

भाजपा मुख्यालय पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की जीत का जश्न मनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी पार्टी मुख्यालय पहुंच चुके हैं। उनके पहुंचने पर पूरा पार्टी मुख्यालय ‘मोदी-मोदी’ के नारों से गूंज उठा। दिल्ली के सभी सांसद और पार्टी के अन्य नेता प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत कर रहे हैं। कुछ ही देर में वह कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

Feb 08, 2025, 06:34 pm

मैंने अपना जीवन शिक्षा को समर्पित किया- सिसोदिया

Feb 08, 2025, 06:23 pm

भाजपा ही कर सकती है लोगों का विकास- विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कहा, "आज भाजपा को दिल्ली में ऐतिहासिक विजय मिल रही है। भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बना रही है। इसके लिए सभी दिल्लीवासियों को बहुत-बहुत धन्यवाद। दिल्ली की जनता समझ चुकी है कि वास्तव में भाजपा ही लोगों का विकास कर सकती है।"

Feb 08, 2025, 06:22 pm

प्रवेश वर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया जीत का श्रेय

Feb 08, 2025, 06:01 pm

यहां देखें जेपी नड्‌डा का वीडियो

Feb 08, 2025, 05:45 pm

जेपी नड्‌डा भी पहुंचे भाजपा मुख्यालय

दिल्ली चुनाव में जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इससे पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी मुख्यालय पहुंचे हैं। उनके साथ ही केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी पहुंच चुकी हैं।

Feb 08, 2025, 05:44 pm

जीत का जश्न मनाने के लिए भाजपा मुख्यालय पहुंचे अमित शाह

Feb 08, 2025, 05:43 pm

दिल्ली में कांग्रेस की 67 सीटों पर जमानत जब्त

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के नेतृत्व में 15 साल तक सरकार चलाने के बाद सत्ता से बाहर हुई कांग्रेस इस बार के विधानसभा चुनाव में कुल 70 में से सिर्फ तीन सीटों पर ही अपनी जमानत बचा सकी और लगातार तीसरी बार चुनाव में उसका खाता तक नहीं खुला। यह बात जरूर है कि देश की मुख्य विपक्षी पार्टी ने राष्ट्रीय राजधानी में पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार अपनी वोट हिस्सेदारी में दो प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी की है। उसने करीब 6.4 प्रतिशत वोट हासिल किए, जबकि 2020 के विधानसभा चुनाव में उसे 4.26 प्रतिशत वोट मिले थे।

Feb 08, 2025, 04:49 pm

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जताया दिल्ली की जनता का आभार

Feb 08, 2025, 04:48 pm

लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा- भजनलाल

दिल्ली चुनाव नतीजों पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, "लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा है क्योंकि वो जो कहते हैं, वो करते हैं। दिल्ली की जनता को भरोसा था कि डबल इंजन की सरकार से उनका विकास सुनिश्चित होगा, इसलिए उन्होंने ऐतिहासिक बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाई। मैं प्रधानमंत्री मोदी और दिल्ली की जनता को बधाई देना चाहता हूं।"

Feb 08, 2025, 04:39 pm

मिल्कीपुर सीट पर किसे कितने मिले वोट?

अनुसूचित जाति के लिए आरक्षति उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर भाजपा के चंद्रभानु पासवान को बड़ी जीत मिली है। चंद्रभान ने समाजवादी पार्टी (सपा) के अजीत प्रसाद को 61,639 वोटों से हराया है। 30 दौर की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी को 1,45,893 वोट मिले, जबकि सपा उम्मीदवार को 84,254 वो मिले। इसी तरह आजाद पार्टी (संतोष कुमार) ने 5,439 वोट हासिल किए और अन्य के खाते में 6,755 वोट आए।

Feb 08, 2025, 04:37 pm

दिल्ली में भाजपा ने 40 सीटों पर दर्ज की जीत, 8 पर आगे

चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़े के अनुसार, दिल्ली में भाजपा अब तक 40 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है और 8 पर बढ़त बनाए हुए हैं। इसी तरह आम आदमी पार्टी (AAP) ने 17 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है और 5 पर आगे है।

Feb 08, 2025, 04:34 pm

दिल्ली में भाजपा की जीत पर मनोज तिवारी ने ऐस जताई खुशी, देखे वीडियो

Feb 08, 2025, 04:33 pm

पिछले 11 सालों से दिल्ली के लोग त्रस्त थे- खट्टर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा के करनाल में कहा, "पिछले 11 सालों से दिल्ली के लोग त्रस्त थे। जनता ने भाजपा की नीतियों पर विश्वास किया है। आने वाले समय में दिल्ली के लोगों को भाजपा की ओर से सभी प्रकार की सुविधाएं दी जाएंगी।"

Feb 08, 2025, 04:32 pm

शिखा राय ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

ग्रेटर कैलाश सीट से भाजपा उम्मीदवार शिखा राय ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कहा, "मैं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को बहुत-बहुत आभार व्यक्त करती हूं। मैं जनता को धन्यवाद देती हूं कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के हाथों दिल्ली की सरकार सौंपने का मन बनाया है।"

Feb 08, 2025, 03:32 pm

दिल्ली में झूठ और लूट की राजनीति पर लगा पूर्ण विराम- योगी आदित्यनाथ

Loading...