Loading...
प्रधानमंत्री मोदी ने प्रतियोगी परीक्षा के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग और AI प्रशिक्षण का ऐलान किया
प्रधानमंत्री मोदी ने प्रतियोगी परीक्षा के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग और AI प्रशिक्षण का ऐलान किया

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रतियोगी परीक्षा के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग और AI प्रशिक्षण का ऐलान किया

लेखन गजेंद्र
Aug 15, 2026
11:36 am

क्या है खबर?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली के लाल किले से युवाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग सुविधा देने की घोषणा की है, जिससे परिवारों का आर्थिक बोझ कम हो। साथ ही, एक साल में एक करोड़ युवाओं को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का प्रशिक्षण दिया जाएगा और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालने के लिए बड़ा अभियान चलेगा।

ऐलान

मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग को लेकर क्या बोले मोदी?

मोदी ने कहा, "कोचिंग क्लासेस की स्पर्धा मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बड़ा बोझ बन गया है। हर माता-पिता को लगता है कि अगर वे अपने बच्चे को कोचिंग क्लास नहीं भेजते हैं, तो वे प्रतिष्ठित परिवार नहीं हैं। इन गरीब और मध्यम परिवारों की चिंता करते हुए हमने युवाओं के लिए विभिन्न परीक्षाओं की निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इससे कोचिंग पर खर्च होने वाले हजारों करोड़ रुपये बचेंगे और बच्चे उनके पास रह सकेंगे।"

बयान

AI को लेकर क्या बोले मोदी?

मोदी ने कहा, "AI का विस्तार काफी तेजी से हो रहा है, इसलिए हमने यह संकल्प लिया है कि अगले एक साल में एक करोड़ युवाओं को AI स्किल की ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि भारतीय युवा टैलेंट को AI के क्षेत्र में दुनिया का नेतृत्व करने के लिए तैयार किया जा सके।"

मोदी ने बताया कि स्टार्टअप इंडिया पहल के 2.5 लाख स्टार्टअप को मान्यता मिल चुकी है, सरकार नवाचार बढ़ाने के लिए एक लाख करोड़ रुपये का फंड देगी।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

प्रधानमंत्री मोदी की घोषणा

ADVERTISEMENT